Responsive Scrollable Menu

Brahmastra I Debate Show: CJP को लेकर SP-कांग्रेस आमने-सामने ? I CJP I Samajwadi Party I Congress

बांग्लादेश के Gen-Z आंदोलन पर AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। नेहा बोरा ने बांग्लादेश के छात्र आंदोलन की सराहना करते हुए कहा था कि वहां के युवाओं ने भारत के युवाओं को रास्ता दिखाया। उनके बयान पर बीजेपी ने सवाल उठाए और राहुल गांधी से जुड़े विपक्षी आंदोलन को लेकर भी निशाना साधा #nehabora #aisapresident #bangladesh #bangladeshprotest #genzmovement #genzprotest #brahmashtra #debateshow You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

Share Market की चाल तय करेंगे Jio Platforms IPO और दूसरी तिमाही के नतीजे

 स्थानीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों, कच्चे तेल की कीमतों, जियो प्लेटफॉर्म्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों से तय होगी। इसके अलावा पश्चिम एशिया के घटनाक्रम और रुपये-डॉलर की विनिमय दर पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। ‘दशहरा’ के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे। ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर. ने कहा, ‘‘लगातार दो सप्ताह की बढ़त और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में मजबूत सुधार के बाद घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख बना है। हालांकि, इस तेजी को बरकरार रखना बाजार के लिए चुनौती होगी। 

कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, भू-राजनीतिक अनिश्चितता, वैश्विक बॉण्ड बाजार में उतार-चढ़ाव और सीमित शेयरों में तेजी निवेशकों को सतर्क रहने का संकेत दे रही है।’’ उन्होंने कहा कि निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि हालिया तेजी आईटी शेयरों से आगे दूसरे क्षेत्रों तक फैलती है या नहीं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। आईपीओ के लिए 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

 इस निर्गम से ऊपरी मूल्य स्तर पर करीब 30,213 करोड़ रुपये जुटाए जाने की संभावना है, जिससे यह देश का अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है। इसके तहत 10 रुपये अंकित मूल्य वाले अधिकतम 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का सिलसिला तेज होने के साथ ही शेयर और क्षेत्र विशेष में गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। 

बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान जिंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इरेडा, इन्फोसिस, कोफोर्ज, क्रिसिल और स्विगी सहित कई कंपनियां आगामी सप्ताह अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख (संपदा प्रबंधन) सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक, सप्ताहांत में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के नतीजों के बाद बैंकिंग शेयरों में निवेशकों की विशेष दिलचस्पी बनी रह सकती है।

एचडीएफसी बैंक ने सितंबर तिमाही में 5.55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 20,700 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया है। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 22.28 प्रतिशत बढ़कर 16,333.18 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 13,357.06 करोड़ रुपये था। एक्सिस बैंक ने भी चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 39.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,704.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। बैंक के मुनाफे को मुख्य आय में बढ़ोतरी और परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार से समर्थन मिला।

 रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि वैश्विक बाजारों में अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल, कच्चे तेल की कीमतों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर निवेशकों की नजर रहेगी। इन कारकों का असर आयातित महंगाई, रुपये की विनिमय दर और कंपनियों की लाभप्रदता पर पड़ सकता है। 

उन्होंने कहा कि हालिया तेजी की मजबूती का आकलन करने के लिए विदेशी संस्थागत निवेशकों की गतिविधियों और मुद्रा बाजार के रुझानों पर भी करीबी नजर रखी जाएगी। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,256.94 अंक यानी 3.11 प्रतिशत चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 625.7 अंक यानी 2.77 प्रतिशत मजबूत हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

वापसी पर सलमान आगा का शतकीय प्रहार, अफरीदी की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने श्रीलंका से छीनी जीत

Pakistan Snatched Victory from Sri Lanka: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया. सलमान अली आगा के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने 305 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका एक समय मजबूत स्थिति में था, लेकिन कप्तान शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 268 रनों पर ढेर हो गई. इस मैच में बाबर आजम ने अपने 16,000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए. Sun, 18 Oct 2026 23:05:38 +0530

  Videos
See all

Actor Tiger Shroff Firing In Juhu Mumbai Breaking: मुंबईः हिरासत में लिया गया एक शख्स | Juhu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T17:43:07+00:00

UP News: UP का महासंग्राम, 'शाह' संभालेंगे कमान! | Amit Shah | Latest | CM Yogi | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T17:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers