Responsive Scrollable Menu

कनाडा में सैन्य अड्डे पर धमाका, कई सैनिक मारे गए:PM कार्नी ने गंभीर हादसा बताया; यहां 1300 कर्मचारी तैनात थे

कनाडा के अल्बर्टा के सैन्य अड्डे पर शनिवार को एक बड़ा विस्फोट हुआ और आग लग गई। इसमें कई सैनिक और कर्मचारी मारे गए। रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने हादसे की जानकारी दी। मृतकों और घायलों की संख्या फिलहाल नहीं बताई गई है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर गंभीर घटना बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन साथ मिलकर राहत और बचाव के काम में जुटी है।इस सैन्य अड्डे पर 1300 से ज्यादा सैनिक और कर्मचारी काम करते है। तेज हवाओं के कारण आग फैली स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, विस्फोट के बाद तेज हवाओ के कारण आग सैन्य अड्डे के आसपास तेजी से फैल गई। कई इलाकों से दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए पहुंचे। रक्षा मंत्री मैकगिन्टी ने कहा कि कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) भी घटना की जांच कर रही है। अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि धमाका कैसे हुआ और आग लगने की वजह क्या थी। रॉयल एलेक्जेंड्रा अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर वॉरेन थिर्स्क ने कहा कि मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि शहर के अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया। उन्होंने इसे 15 से 25 साल में एक बार होने वाली बड़ी आपदा बताया। यह कनाडा का सबसे व्यस्त सैन्य अड्डा है अल्बर्टा में यह सैन्य अड्डा कनाडा के अहम आर्मी ट्रेनिंग कैंप्स में से एक है। यहां सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार किया जाता है। यहां कनाडियन मैनूवर ट्रेनिंग सेंटर भी है, जहां जवान युद्ध के मैदान जैसी परिस्थितियों में ट्रेनिंग लेते हैं। इसके अलावा, यहां तीसरे कनाडाई डिवीजन के सैनिकों को भी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है।

Continue reading on the app

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों जल्द ही पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के फिनाले सीजन के दूसरे एपिसोड में साथ नजर आएंगे। शो के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में कपल ने अपनी शादी से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, 68 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 Youngest player to score triple hundred in Test: टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज गैरी सोबर्स के नाम है, जिन्होंने 21 साल 213 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. इस लिस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन दूसरे और इंग्लैंड के लेन हटन तीसरे स्थान पर हैं. हनीफ मोहम्मद और ब्रायन लारा ने भी कम उम्र में तिहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में नया इतिहास रचा था. Sun, 18 Oct 2026 17:47:48 +0530

  Videos
See all

होर्मुज स्ट्रेट में दो जहाजों में ब्लास्ट straitofhormuz #hormuzstrait #shipblast #shipexplosion #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T14:12:28+00:00

Bihar News: महाष्टमी पर निशांत कुमार ने ठाकुरबाड़ी मंदिर में की पूजा #nishantkumar #biharnews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T14:11:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers