Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र- बीड में बस और कार की टक्कर, 5 मौतें:1 की हालत गंभीर; सभी श्रद्धालु तुलजापुर मंदिर जा रहे थे

महाराष्ट्र के बीड में तुलजापुर जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही एक कार की राज्य परिवहन की बस से टक्कर हो गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव का काम शुरू किया। हादसे की तस्वीरें… हर रोज सड़क हादसों में 485 लोगों की मौत सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में भारत में सड़क हादसों से 1.77 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इसका मतलब है कि देश में रोज करीब 485 और हर घंटे लगभग 20 लोग जान गंवा रहे हैं। इन मौतों की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार और हेलमेट या सीटबेल्ट न लगाना है। महाराष्ट्र में सड़क हादसे की पिछली घटनाएं… 17 अक्टूबर: नांदेड़ जिले के माहुर तहसील स्थित केरोली घाट पर सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण श्रद्धालुओं से भरा एक पिकअप/टेंपो 100 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। 16 सितंबर: ठाणे जिले में मुंबई-नाशिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहापुर के अटगांव के पास श्रद्धालुओं की अर्टिगा कार के अनियंत्रित होने से हुए भीषण हादसे में 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हुए। 18 मई: पालघर जिले के धानीवरी क्षेत्र में एक टेंपो और भारी ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 13 यात्रियों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सड़क पर खड़े ट्रेलर में घुसी कार, 7 की मौत:तेज टक्कर से ट्रेलर के पहिए टूटकर अलग हो गए, गुजरात का मामला गुजरात के भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा शिव शक्ति होटल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे जा टकराई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

AI in School Education: पढ़ाई में एआई का सही इस्तेमाल कैसे करें? 80/20 रूल बनाएगा बच्चों को जीनियस

AI in School Education: एआई बच्चों के पढ़ने और सीखने का तरीका बदल रहा है. लेकिन क्या यह उनकी सोचने की क्षमता भी कम कर रहा है? एआई एक्सपर्ट से ही जानिए पढ़ाई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे, गलत जानकारियों के खतरे, बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम और डिजिटल सुरक्षा के बीच सही बैलेंस बनाने के बेहतरीन उपाय.

Continue reading on the app

  Sports

Chinmay Sutar quadruple century: चिन्मय सुतार ने नाबाद 400 रन ठोके, 78 साल बाद हुआ ऐसा कमाल

नागालैंड के खिलाफ मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने 400 रन की पारी खेल इतिहास रच दिया है. चिन्मय ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं. Mon, 19 Oct 2026 15:28:26 +0530

  Videos
See all

Dubai से आए यात्री से 3.20 किलो सोना बरामद,फ्लोर स्प्रिंग में छिपाकर लाया जा रहा था 4 करोड़ का सोना #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T10:16:04+00:00

Aaj Ki 100 Badi Khabar LIVE : आज की ताजा 100 खबरें | PM Modi | Tiger Shroff | France Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T10:14:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers