सुबह के नाश्ते में बनाएं पालक का कुरकुरा चीला, बेसन और सूजी से मिनटों में होगा तैयार, चटनी के साथ आएगा जबरदस्त स्वाद
Palak Cheela Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो पालक का चीला एक अच्छा विकल्प हो सकता है. बेसन, सूजी और ताजे पालक से तैयार होने वाला यह चीला खाने में स्वादिष्ट और बनाने में आसान है. इसमें प्याज, अदरक, हरी मिर्च और कुछ घरेलू मसाले डालकर इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है. चीले को हल्के तेल या घी में सेंकने से यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनता है. पालक चीला बनाने के लिए बैटर की सही बनावट और तवे का तापमान ध्यान में रखना जरूरी है. इसे धनिया-पुदीने की चटनी, दही या अपनी पसंद की किसी दूसरी चटनी के साथ परोस सकते हैं. नाश्ते के अलावा शाम की हल्की भूख मिटाने के लिए भी यह रेसिपी तैयार की जा सकती है.
कैंची धाम तो बहुत घूम लिए, अब नैनीताल के पास बसे इस आश्रम में करें दर्शन, आपकी ट्रिप बन जाएगा खास
Pilot Baba Ashram Nainital: अगर आप नैनीताल के आसपास घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो गेठिया में स्थित महायोगी पायलट बाबा के आश्रम आ सकते हैं. हल्द्वानी-अल्मोड़ा रोड पर स्थित यह आश्रम अपनी भव्यता, करीब 50 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा और मां भगवती के मंदिर के लिए जाना जाता है. बताया जाता है कि 1980 के दशक में बने इस आश्रम में अब 100 से ज्यादा कमरे हैं. हालांकि, यहां आम पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति नहीं है और मुख्य रूप से बाबा के अनुयायी ही यहां आ सकते हैं. लेकिन आप आश्रम के बाहर स्थित मंदिर के दर्शन कर सकते हैं. यहां आपको आध्यात्म की अनुभूति होगी. आश्रम से जुड़ी साधना की कहानियां और इसकी खास बनावट इसे आसपास के धार्मिक स्थलों से अलग बनाती हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










