Responsive Scrollable Menu

जिम्बाब्वे के पास सुपर-8 में पहुंचने का मौका:ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद आयरलैंड से मुकाबला; पल्लेकेले में बारिश बिगाड़ सकती है खेल

टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को पल्लेकेले में ग्रुप-बी का 32वां मुकाबला जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने पर जिम्बाब्वे के पास पहली बार सुपर-8 में पहुंचने का सुनहरा मौका होगा। जिम्बाब्वे ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम अजेय रही है। अगर वह आयरलैंड को हरा देता है, तो उसके तीन मैचों में छह अंक हो जाएंगे। हालांकि, इतने अंकों के बाद भी सुपर-8 में उसकी जगह पूरी तरह सुरक्षित नहीं होगी। ग्रुप-बी की स्थिति अभी काफी रोमांचक बनी हुई है। श्रीलंका के दो मैचों में चार अंक हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के दो मैचों में दो अंक हैं। जिम्बाब्वे को अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। यदि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया भी अपने बाकी मैच जीतकर छह अंक तक पहुंच जाते हैं, तो सुपर-8 की तस्वीर नेट रन रेट के आधार पर तय होगी। जिम्बाब्वे अब तक सात प्रयासों में कभी भी सुपर-8 चरण तक नहीं पहुंच पाया है, ऐसे में इस बार टीम के पास इतिहास रचने का अच्छा मौका है। हेड-टु-हेड की बात करें तो जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच अब तक 18 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 8-8 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। ब्रायन बेनेट और गेंदबाजों का शानदार फॉर्म जिम्बाब्वे की इस कामयाबी में उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ब्रायन बेनेट और तेज गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही है। बेनेट ने ओमान के खिलाफ नाबाद 48 और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 64 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला है। वह टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में 121.73 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी, और ब्रैडली इवांस अब तक घातक साबित हुए हैं। मुजरबानी ने दो मैचों में 7 और इवांस ने 6 विकेट चटकाए हैं। ओमान को उन्होंने महज 103 रनों पर ढेर कर दिया था। आयरलैंड की चुनौती: कप्तान स्टर्लिंग बाहर, लेकिन टकर फॉर्म में दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम अपने शुरुआती दो मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से हारकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर होने की कगार पर है, लेकिन उसने ओमान के खिलाफ 96 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई है। आयरलैंड के लिए बुरी खबर यह है कि उनके नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कप्तानी कर रहे लोर्कन टकर ने ओमान के खिलाफ 51 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी। आयरलैंड ने उस मैच में 235 रन बनाए थे,जो इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है। आयरलैंड की ओर से लोर्कन टकर टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 144.79 की स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं। पल्लेकेले की पिच और मौसम का मिजाज पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है। हालांकि, मैच के दिन बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह से ही हल्की बारिश की 30-40% संभावना है। तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है क्योंकि यहां पिछले 5 में से 3 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आयरलैंड:टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज और जोशुआ लिटिल। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी,डायोन मायर्स, रयान बर्ल,सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रैडली इवांस,टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा,ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Continue reading on the app

अमेरिका के रोड आइलैंड में गोलीबारी में 3 की मौत:3 घायल, आइस हॉकी रिंग में गेम के दौरान शूटिंग ; CCTV फुटेज सामने आया

अमेरिका के रोड आइलैंड के आइस हॉकी रिंग में मंगलवार दोपहर गोलीबारी हुई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। CNN के मुताबिक मृतकों में गोली चलाने वाली लड़की भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस दौरान वहां गेम चल रहा था। पॉवकेट पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह शूटिंग एक टारगेटेड हमला था जो पारिवारिक झगड़े की वजह से हुआ था। एरिना के आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पॉवकेट प्रोविडेंस के ठीक उत्तर में और मैसाचुसेट्स राज्य की सीमा के ठीक नीचे बसा है। ये 80,000 से कुछ कम की आबादी वाला शहर है। घटना की 6 तस्वीरें… अमेरिका में गोलीबारी की पिछली बड़ी घटनाएं… 8 जनवरी 2026: अमेरिकी अधिकारी ने कार सवार महिला को गोली मारी, मौत अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में इसी साल 8 जनवरी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एक एजेंट ने कार सवार महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान रेनी गुड (37) के तौर पर हुई है। वह तीन बच्चों की मां थीं। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक महिला ने अधिकारियों को कार से टक्कर मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद एजेंट ने कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें… 27 नवंबर 2025: व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 2 नेशनल गार्ड्स घायल अमेरिका में पिछले साल 27 नवंबर को व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड्स के 2 जवानों को गोली मार दी गई। इस मामले में एक अफगान शरणार्थी को हिरासत में लिया गया है। FBI अधिकारियों के मुताबिक, हमले में शामिल संदिग्ध की पहचान 29 साल के रहमानुल्लाह लाकनवाल के तौर पर हुई है। वह अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। उसने 2024 में शरणार्थी के दर्जे के लिए अप्लाई किया था और उसे अप्रैल 2025 में मंजूरी मिली थी। पूरी खबर पढ़ें… 29 सितंबर 2025: अमेरिका के मिशिगन में चर्च में गोलीबारी, 4 की मौत, फायरिंग के बाद चर्च में आग लगी अमेरिकी राज्य मिशिगन के ग्रैंड ब्लैंक शहर में 29 सितंबर को एक चर्च में गोलीबारी हुई है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर मुठभेड़ में मारा गया। घटना के बाद चर्च में आग लग गई थी, जिससे चर्च पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चर्च का नाम चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स (LDS) है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy Cricket Tournament | जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को धूल चटाकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में रखा कदम

जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने बुधवार को भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिख दिया। ईडन गार्डन्स पर खेले गए सेमीफाइनल के चौथे दिन, जम्मू-कश्मीर ने दो बार के चैंपियन बंगाल को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही, 67 साल के अपने रणजी इतिहास में जम्मू-कश्मीर पहली बार फाइनल में पहुँचने में सफल रहा है। बंगाल द्वारा दिए गए 126 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर ने चौथे दिन की शुरुआत सतर्कता के साथ की।

इसे भी पढ़ें: तारिक रहमान के शपथ के बाद ही जमात ने दे दी बड़ी चेतावनी! कैबिनेट Oath Ceremony का किया बहिष्कार

 

 जम्मू कश्मीर में 34.4 ओवर में चार विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर दिया। उसकी तरफ से वंशज शर्मा ने नाबाद 43 और अब्दुल समद ने नाबाद 30 रन बनाए। इससे पहले तेज गेंदबाज आकिब नबी ने मैच में नौ विकेट लेकर बंगाल की जीत की संभावनाओं को पूरी तरह से खत्म कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: India AI Summit 2026 Day 3 LIVE Updates । डेलीगेट्स के भारी उत्साह से बदला फैसला, रात 8 बजे तक खुला रहेगा AI Expo

 

आकिब नबी के शानदार प्रदर्शन और आईपीएल स्टार अब्दुल समद की बेखौफ बल्लेबाजी ने यह सुनिश्चित किया कि जिस टीम को कभी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाली टीम के रूप में जाना जाता था वह अब खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है। समद ने 22 वर्षीय वंशज को विजयी रन बनाने का मौका दिया और इस युवा बल्लेबाज ने मुकेश कुमार की गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मारकर जम्मू कश्मीर की टीम में जबरदस्त जश्न का माहौल बना दिया। जम्मू कश्मीर ने पहली बार 1959-60 के सत्र में रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था और तब से लेकर अब तक उसे मजबूत दावेदार नहीं माना जाता था।

जम्मू कश्मीर ने इस सत्र से पहले 334 रणजी मैच खेले थे, जिनमें से उसने केवल 45 जीते थे। उसे अपनी पहली जीत दर्ज करने में 44 साल लग गए, जो उसने 1982-83 में सेना के खिलाफ हासिल की थी। उसके लिए नॉकआउट में पहुंचना कभी आसान नहीं रहा लेकिन 2013-14 में उसे एक बड़ी सफलता मिली जब उसने नेट रन रेट के आधार पर गोवा को पीछे छोड़कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उसने 2015-16 में परवेज़ रसूल की कप्तानी में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। लेकिन दशकों तक जम्मू कश्मीर के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही, लेकिन इस सत्र में कोच अजय शर्मा और कप्तान पारस डोगरा के नेतृत्व में उसने अपने विश्वास को परिणामों में तब्दील कर दिया।

मुंबई के खिलाफ शुरुआती हार के बाद जम्मू कश्मीर ने राजस्थान के खिलाफ पारी की जीत तथा दिल्ली और हैदराबाद के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत हासिल करके नॉकआउट में प्रवेश किया। उसने क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को 56 रन से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में नबी ने 110 रन देकर 12 विकेट लिए थे। जम्मू कश्मीर की टीम में जहां कोई स्टार खिलाड़ी नहीं था वहीं बंगाल की टीम में मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद जैसे चार भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और भारत ए के स्टार बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन शामिल थे।

इसके अलावा बंगाल को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा भी मिलना था लेकिन जम्मू कश्मीर ने उसे इससे वंचित कर दिया। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को तीसरे के दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 43 रन बनाए थे। उसने चौथे दिन की शुरुआत में ही कल के अविजित बल्लेबाज शुभम पुंडीर (27) और कप्तान पारस डोगरा (09) के विकेट गंवा दिए, लेकिन वंशज और समद ने बंगाल के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 55 रन की अटूट साझेदारी करके अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

बंगाल ने अपनी पहली पारी में 328 रन बनाए थे जिसके जवाब में जम्मू कश्मीर ने 302 रन बनाए। बंगाल हालांकि पहली पारी की मामूली बढ़त का फायदा नहीं उठा पाया और उसकी टीम दूसरी पारी में केवल 99 रन पर आउट हो गई। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए नबी ने कहा, ‘‘पिछली बार हम क्वार्टर फाइनल में हार गए थे, लेकिन हमने कड़ी मेहनत की और हम इसके हकदार थे।

Wed, 18 Feb 2026 12:06:35 +0530

  Videos
See all

UP Politics LIVE Updates: आज सीएम-योगी, मोहन भागवत की मुलाकात, 2027 की तैयारी शुरू | BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T06:04:38+00:00

Greater Noida News: Horn बजाने के विवाद में युवक और युवतियों की पिटाई का मामला, आरोपी गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T06:07:20+00:00

CM Bhagwant mann को मिली बम से उड़ाने की धमकी #shorts #viral #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T06:05:08+00:00

Delhi में अस्पताल से चोरी हुआ नवजात, पकड़ा गया अरोपी#aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T06:08:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers