Responsive Scrollable Menu

उमरिया में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत का उत्खनन करते 2 ट्रैक्टर जब्त

उमरिया में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ एक्शन करते हुए। विभाग ने कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरी के पास बने नाले से रेत निकाल रहे दो ट्रैक्टर जब्त किए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई के बारे में जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक बिना वैध ट्रांजिट परमिट के यहां रेत खनन किया जा रहा था। जब ये कार्रवाई की गई उस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।

सूचना के बाद की कार्रवाई

राजस्व विभाग की टीम को रविवार की सुबह नाले के पास से बिना परमिशन के रेत उत्खनन किए जाने की सूचना मिली थी। ये सूचना फील्ड पर मौजूद एसडीएम को दी है। सूचना मिलने के बाद तुरंत ही टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।

भाग निकला ट्रैक्टर चालक

जैसे ही राजस्व की टीम मौके पर पहुंची मौके से रेत निकालकर ट्रैक्टर में भरी जा रही थी। जैसे ही अधिकारी पहुंचे ट्रैक्टर चालकों ने मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान ट्रैक्टर आपस में फंस गए थे। टीम ने इन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। इस बीच एक ट्रैक्टर चालक नदी नाले के रास्ते से भाग निकला।

जेसीबी की मदद से निकला ट्रैक्टर

जब्त किए गए ट्रैक्टर को मिट्टी से बाहर निकालने के लिए अधिकारियों को जेसीबी मंगवानी पड़ी। सबसे पहले टीम ने यहां पंचनामा तैयार कर कार्रवाई की। अब ट्रैक्टर को थाने ले जाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इन गाड़ियों का मालिक कौन है फिलहाल इस बारे में जानकारी निकाली जा रही है।

Continue reading on the app

ग्वालियर हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP को हटाया; 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। झांसी रोड के CSP रवि भदौरिया को हटाया गया है, जबकि तीन थाना प्रभारियों समेत आठ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामले में जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा, झांसी रोड ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी, यातायात निरीक्षक राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी और आरक्षक किशन खन्ना, अनिल जैतपुरिया व पवन सेंगर को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह CSP को मिलाकर कुल नौ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को राज्य सरकार ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देगी। गंभीर घायलों को ₹2-2 लाख और अन्य घायलों को ₹50-50 हजार देने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी घायलों का इलाज नि:शुल्क कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री एदल सिंह कंषाना और राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। हादसे से प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर के बताए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति शोक जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Continue reading on the app

  Sports

वापसी पर सलमान आगा का शतकीय प्रहार, अफरीदी की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने श्रीलंका से छीनी जीत

Pakistan Snatched Victory from Sri Lanka: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया. सलमान अली आगा के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने 305 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका एक समय मजबूत स्थिति में था, लेकिन कप्तान शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 268 रनों पर ढेर हो गई. इस मैच में बाबर आजम ने अपने 16,000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए. Sun, 18 Oct 2026 23:05:38 +0530

  Videos
See all

Actor Tiger Shroff Firing In Juhu Mumbai Breaking: मुंबईः हिरासत में लिया गया एक शख्स | Juhu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T17:43:07+00:00

UP News: UP का महासंग्राम, 'शाह' संभालेंगे कमान! | Amit Shah | Latest | CM Yogi | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T17:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers