Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध की अवधि एक महीने बढ़ाई

पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध की अवधि एक महीने बढ़ाई

Continue reading on the app

Riyadh स्थित Indian Embassy ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से सुरक्षा नियमों के पालन की अपील

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को भारतीय नागरिकों से कहा कि वे सऊदी अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय आपातकालीन पूर्व चेतावनी मंच के माध्यम से आपात चेतावनी मिलने पर जारी किए गए अद्यतन निर्देशों पर ध्यान दें और उनका पालन करें। सोशल मीडिया मंच के माध्यम से साझा किए गए इन निर्देशों में लोगों से शांत रहने, आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और तुरंत किसी इमारत के अंदर सबसे सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी गई है और यह भी कहा गया है कि खतरा टलने तक बेहतर होगा कि वे हमले की स्थिति में खिड़कियों से दूर किसी अंदरूनी कमरे में ही रहें। लोगों को सलाह दी गई है कि खतरा टलने तक वे अपने घरों या इमारतों से बाहर नहीं निकलें।

उन्हें खुली जगहों, खिड़कियों और कांच से दूर रहने तथा बालकनी या छत पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। जो लोग बाहर हैं उनसे कहा गया है कि वे किसी नजदीकी इमारत में चले जाएं या किसी मजबूत दीवार की ओट में शरण लें। इन निर्देशों में लोगों को भीड़-भाड़ वाली और खतरनाक जगहों से दूर रहने तथा तस्वीरें नहीं लेने की भी सलाह दी गई है।

वाहन चलाते समय चेतावनी मिलने पर लोगों को पुलों और ऊंची इमारतों से दूर सड़क किनारे वाहन रोकने को कहा गया है। निर्देशों में कहा गया है कि मक्का, मदीना, रियाद और पूर्वी प्रांत में किसी भी खतरे या आपात स्थिति में लोग आपातकालीन नंबर 911 पर फोन कर सकते हैं जबकि सऊदी अरब के बाकी हिस्सों में वे 998 पर कॉल कर सकते हैं। लोगों से यह भी कहा गया है कि वे संबंधित अधिकारियों द्वारा आधिकारिक माध्यमों से जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।

ये निर्देश ऐसे समय में आए हैं जब यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब को निशाना बनाकर किए जाने वाले ड्रोन और मिसाइल हमलों के कारण सुरक्षा को लेकर चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। इनमें 10 अक्टूबर को रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ घातक हमला भी शामिल है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए जिसके बाद भारतीय दूतावास ने अपनी सुरक्षा सलाह को फिर से दोहराया है।

दूतावास की यह ताजा सलाह 10 अक्टूबर के हमले के तुरंत बाद भारतीय नागरिकों से की गई उस अपील के बाद आई है जिसमें उनसे स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने, हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर रहने और जारी घटनाओं से जुड़ी जानकारी, तस्वीरें या वीडियो को रिकॉर्ड करने, प्रकाशित करने या साझा करने से बचने के लिए कहा गया था।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, 68 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 Youngest player to score triple hundred in Test: टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज गैरी सोबर्स के नाम है, जिन्होंने 21 साल 213 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. इस लिस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन दूसरे और इंग्लैंड के लेन हटन तीसरे स्थान पर हैं. हनीफ मोहम्मद और ब्रायन लारा ने भी कम उम्र में तिहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में नया इतिहास रचा था. Sun, 18 Oct 2026 17:47:48 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi Live: CJP Protest | Abhijeet Dipke | Neha Bora | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T12:11:21+00:00

UP News: आकाश आनंद को फिर मौका! 28 अक्टूबर से दौरे तय | Akash Anand | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T12:10:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers