Responsive Scrollable Menu

Monsoon Makeup Tips: बारिश में मेकअप हो जाता है खराब? ये मानसून ब्यूटी टिप्स रखेंगी आपका लुक पूरे दिन परफेक्ट

Monsoon Makeup Tips: बारिश के मौसम में परफेक्ट और लॉन्ग लास्टिंग मेकअप करना ईजी नहीं होता है। उमस, नमी और बार-बार होने वाली बारिश के कारण मेकअप जल्दी मेल्ट, फैलने या फीका पड़ने लगता है। कई बार घर से निकलते समय किया गया खूबसूरत मेकअप कुछ ही घंटों में खराब नजर आने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि इस सीजन में कुछ खास ब्यूटी टिप्स अपनाए जाएं, ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे और चेहरा फ्रेश दिखाई दे। 

स्किन करें तैयार: लंबे समय तक टिकने वाले मेकअप की शुरुआत अच्छी स्किन प्रिपरेशन से होती है। सबसे पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ करें। इसके बाद हल्का मॉयश्चराइजर लगाएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड रहे। बहुत ज्यादा ऑयली या हैवी क्रीम लगाने से बचें क्योंकि इससे मेकअप जल्दी खराब हो सकता है।

अप्लाई करें प्राइमर: इस सीजन में मेकअप करते समय प्राइमर बेहद जरूरी माना जाता है। यह स्किन और मेकअप के बीच एक स्मूद लेयर बनाता है, जिससे मेकअप ज्यादा देर तक टिकता है। खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए मैटिफाइंग प्राइमर अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक्सट्रा ऑयलको नियंत्रित करने में मदद करता है।

हैवी नहीं लाइट फाउंडेशन: बारिश के मौसम में मोटी फाउंडेशन लेयर लगाने से मेकअप के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए फुल कवरेज फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम, सीसी क्रीम या टिंटेड मॉयश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे चेहरा नेचुरल, फ्रेश दिखता है और मेकअप भारी भी नहीं लगता।

वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का करें यूज: मानसून में काजल, मस्कारा और आईलाइनर के फैलने की समस्या आम होती है। इससे बचने के लिए वॉटरप्रूफ और स्मज-प्रूफ प्रोडक्ट्स चुनें। ये पसीने और नमी के बावजूद आंखों के मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करते हैं।

Monsoon Makeup Tips

पावडर से करें मेकअप सेट: मेकअप करने के बाद ट्रांसलूसेंट या कॉम्पैक्ट पावडर का इस्तेमाल करें। यह चेहरे पर अतिरिक्त ऑयल को नियंत्रित करता है और मेकअप को सेट करने में मदद करता है। खासकर टी-जोन यानी माथे, नाक और चिन पर हल्का पावडर लगाना बिल्कुल न भूलें।

क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स का कम यूज: हालांकि क्रीम ब्लश और क्रीम हाईलाइटर नेचुरल लुक देते हैं, लेकिन अधिक नमी वाले मौसम में ये जल्दी फिसल सकते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें और ऊपर से हल्का पावडर लगाकर सेट करें।

सेटिंग स्प्रे है जरूरी: मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए सेटिंग स्प्रे का उपयोग किया जा सकता है। यह मेकअप को लॉक करने में मदद करता है और पूरे दिन चेहरे को फ्रेश बनाए रखता है। मानसून में लॉन्ग-लास्टिंग सेटिंग स्प्रे एक अच्छा तरीका साबित हो सकता है।

बार-बारटच न करें फेस: कई महिलाएंमेकअप के बाद बार-बार चेहरे को छूतीरहती हैं, जिससे मेकअप खराब होने लगता है। नमी और पसीने के कारण यह समस्या और बढ़ सकती है। इसलिए चेहरे को बार-बार हाथ लगाने की आदत से बचें और जरूरत पड़ने पर साफ टिश्यू या ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें।

Monsoon Makeup Tips

साथ रखें मिनी टच-अप किट: ऑफिस, कॉलेज या बाहर जाते समय अपने बैग में कॉम्पैक्ट पावडर, लिपस्टिक, ब्लॉटिंग पेपर और छोटा आईना जरूर रखें। इससे जरूरत पड़ने पर कुछ ही मिनटों में मेकअप को फ्रेश किया जा सकता है।

सही लिप प्रोडक्ट्स चुनें: मानसून में ट्रांसफर-प्रूफ और लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक बेहतर विकल्प होती हैं। बहुत ज्यादा ग्लॉसी प्रोडक्ट्स जल्दी फैल सकते हैं, इसलिए मैट या सॉफ्ट मैट फिनिश वाले लिप कलर चुनना अधिक उपयोगी हो सकता है।

रात में मेकअप करें रिमूव: दिनभर मेकअप लगाने के बाद रात में सोने से पहले, उसे पूरी तरह हटाना बेहद जरूरी है। इससे त्वचा को सांस लेने का मौका मिलता है और पिंपल्स या स्किन इरिटेशन जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।

अंत में कहा जा सकता है कि मानसून में मेकअप को खराब होने से बचाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। सही स्किनकेयर, हल्के प्रोडक्ट्स, वॉटरप्रूफ मेकअप और कुछ सावधानियों की मदद से आप पूरे दिन अपना फ्रेश और खूबसूरत लुक बनाए रख सकती हैं। 

नैंसी गुप्ता
(ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी वर्मा से बातचीत पर आधारित)

यह भी पढे- वेडिंग सीजन के लिए बेस्ट हैं ये 5 ट्रेंडी साड़ियां, हर किसी की नजरें आप पर होंगी

Continue reading on the app

ट्रंप की कसम, ईरान को मिटा देंगे, अब अमेरिका करेगा भयंकर बमबारी

ईरान ने वो कर दिया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी आईआरजीसी के आत्मघाती ड्रोंस ने कुवैत में बने अमेरिकी मिलिट्री बेस पर सीधा हमला बोल दिया है। यही नहीं ओमान के समंदर में एक और मालवाहक जहाज को मिसाइल से उड़ाने की कोशिश हुई है। इस घटना के बाद वाइट हाउस से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वो बयान आया है जिसने ईरान के माथे पर पसीना ला दिया। ट्रंप ने दो टूक कह दिया है ईरान के पास समझौते का यह आखिरी मौका है। वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। ट्रंप ने साफ कर दिया कि अगर ईरान नहीं सुधरा तो अमेरिका टोटल मिलिट्री डिस्ट्रक्शन यानी ईरान का नामोनिशान मिटाने वाली कारवाई करेगा। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है एक तरफ ट्रंप कह रहे हैं कि डील की बातचीत चल रही है। वहीं दूसरी तरफ ईरान ने सीना तान कर कह दिया हम अमेरिका से कोई बात नहीं कर रहे। 

इसे भी पढ़ें: मध्यस्थ ही संदिग्ध...अमेरिका-ईरान डील में पाकिस्तान OUT, ट्रंप को सऊदी पर भरोसा

यह बातचीत फेल हो गई तो क्या अमेरिका ईरान पर बम बरसाएगा और इस लड़ाई से आपकी और हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा? ईरान के खतरनाक शाहिद 136 सुसाइड ड्रोंस ने कुवैत में अमेरिकी बेस को निशाना बनाकर उड़ान बढ़ी। गनीमत यह रही कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते इन ड्रोंस को हवा में ही मार गिराया। लेकिन इसका मलबा जब नीचे गिरा तो अमेरिकी कैंपों में हड़कंप मच गया। अभी दुनिया इस हमले की कड़ियां जोड़ ही रही थी कि ओमान के तट से 20 समुद्री मील दूर होमज स्टेट में एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात मिसाइल से हमला हो गया। शक की सुई सीधे ईरान पर है क्योंकि यह पूरा इलाका ईरान के दबदबे वाला है। इस हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप गुस्से से लाल है। ट्रंप ने दावा किया कि वह शुक्रवार को ही ईरान पर एक बड़ा हमला करने वाले थे। लेकिन ईरान की तरफ से आए शांति के संकेतों के बाद उन्होंने प्लान टाल दिया था। ट्रंप चाहते हैं कि ईरान तुरंत न्यूक्लियर डील पर साइन करे और समंदर का रास्ता जहाजों के लिए हमेशा खुला रखे। 

इसे भी पढ़ें: US-Iran युद्ध के बीच भारत का बड़ा एक्शन, अचानक तेहरान में नियुक्त किया अपना नया राजदूत

लेकिन ईरान झुकने को तैयार नहीं है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ कह दिया है हम अमेरिका से कोई डायरेक्ट बात नहीं कर रहे। जो भी बात हो रही है वो ओमान के जरिए सिर्फ समंदर के रास्ते को मैनेज करने के लिए हो रही। इतना ही नहीं ईरान के सांसदों ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने उनके देश पर एक भी बम गिराया तो पूरे मिडिल ईस्ट में फैले अमेरिकी ठिकानों को श्मशान बना देंगे और सऊदी अरब व यूएई के तेल कुओं को आग लगा देंगे। 

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs WI टेस्ट में बड़ा हादसा, बाबर आजम को आउट करने वाला खिलाड़ी स्ट्रैचर पर गया बाहर, लगी गंभीर चोट

Brandon King: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक बड़ी घटना घटी. बाबर आजम को रन आउट करने की कोशिश में विंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग गंभीर रूप से चोटिल हो गए. Tue, 04 Aug 2026 23:57:16 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap : दो आंदोलन जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप ! #Ranchi #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:31:06+00:00

Iran Destroys US Fighter Jets: ईरान ने अमेरिकी जेट कर दिए तबाह! Iran vs USA News | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:30:30+00:00

Anjana Om Kashyap | Tamilnadu की राजनीति में नया बवाल क्या है? | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:29:18+00:00

Flood In Jammu: जम्मू में बाढ़ का तांडव! | Flood Update | Top News | Jammu Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:40:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers