‘स्पिरिट’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी:दीपिका पर लगा था मूवी की कहानी लीक करने का आरोप, जानिए फिल्म किन-किन वजहों से चर्चा में रही
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर रविवार शेयर किया। इसमें प्रभास काले कपड़ों, टोपी और चश्मे में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका लुक काफी गंभीर दिख रहा है। इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई है। ‘स्पिरिट’ 29 अक्टूबर 2027 को दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा और प्रभाकर रेड्डी वांगा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। ‘स्पिरिट’ में प्रभास पुलिस अफसर के रोल में मेकर्स ने इससे पहले फिल्म से 2026 के न्यू ईयर के दिन प्रभास का फिल्म से पहला लुक जारी किया था। पोस्टर में वह घायल पीठ के साथ गंभीर अंदाज में नजर आए थे। पोस्टर में फीमेल लीड तृप्ति डिमरी प्रभास के किरदार को सिगरेट जलाते हुए दिखी थीं। फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी हैं। ऐश्वर्या देसाई इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट’ से बाहर होने पर विवाद हुआ स्पिरिट से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर फिल्म चर्चा में आ गई थी। वहीं, संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर बड़ा दावा किया था। NTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि दीपिका ने फिल्म के लिए भारी फीस के साथ 10% प्रॉफिट शेयर मांगा था। मेकर्स उनकी मांग से सहमत नहीं हुए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे कलाकारों पर विचार शुरू किया था। प्रणय के मुताबिक, इसी दौरान फिल्म की कहानी और किरदार से जुड़ी जानकारी लीक हो गई थी। उन्होंने कहा था कि इससे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा नाराज हुए थे। प्रणय ने बिना नाम लिए दीपिका पर सवाल भी उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि मेकर्स की मेहनत वाली कहानी लीक करना कौन सा फेमिनिज्म है। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया था। प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म समीक्षकों को चुनौती दी थी इसके अलावा प्रणय रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म ‘रोमांचकम’ की समीक्षा करने वाले समीक्षकों को ‘स्पिरिट’ को लेकर चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि समीक्षक उनकी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ को भी उसी नजरिए से परखें। प्रणय ने कहा था कि फिल्म बनाना आसान नहीं होता। प्रोडक्शन का हिस्सा बनने पर ही पता चलता है कि कहानी को पर्दे पर उतारने में कितनी मेहनत लगती है। उन्होंने यह भी कहा था कि समीक्षाएं किसी फिल्म की कमाई तय नहीं करतीं। कई बार खराब समीक्षाओं के बावजूद फिल्में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। प्रणय ने ‘रोमांचकम’ की आलोचना पर तंज कसते हुए कहा था कि छोटी फिल्मों को ज्यादा जांच-परख का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समीक्षकों को ‘स्पिरिट’ के साथ भी ऐसा ही रवैया अपनाने की चुनौती दी थी। प्रकाश राज फिल्म से बाहर हुए फरवरी 2026 में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से एक्टर प्रकाश राज के बाहर होने की खबर सामने आई थी। OTTPlay की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रकाश राज को फिल्म में एक अहम किरदार के लिए साइन किया गया था, लेकिन अब वह प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग के दौरान स्क्रिप्ट और एक सीन को फिल्माने के तरीके को लेकर डायरेक्टर और एक्टर के बीच तीखी बहस हुई थी। बाद में ये मतभेद और बढ़ गए। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि सेट पर एक्टर का व्यवहार टीम के लिए चैलेंजिंग हो गया था, जिसके चलते मेकर्स ने उनसे अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, तब हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में प्रकाश राज ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था, “ये सब बेकार की बातें हैं। मुझे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है।” उन्होंने साफ किया कि वह अब भी फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं, अगस्त 2026 में फिल्म के को-प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा ने कहा कि प्रकाश राज अब इस फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं।
'माथे पर किस' और 'आफ़्टर पार्टी' के ऑफ़र, किराये पर गरबा पार्टनर का सच क्या है?
नवरात्रि शुरू होने के ठीक पहले ही सोशल मीडिया पर इस तरह के कई पोस्ट दिखने लगे हैं, जिसमें लोगों से पैसे के बदले गरबा पार्टनर मुहैया कराने का ऑफ़र दिया गया है. आख़िर कौन लोग ऐसे पोस्ट कर रहे हैं और उनका मक़सद क्या है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News










