'विश्व युद्ध जैसे हालात...' फ्रांस की घटनाओं पर कंगना रनौत ने जताई चिंता, दुर्गा पूजा भगदड़ को लेकर कही ये बात
Kangana Ranaut on France and Durga Puja stampede: भारतीय जनता पार्टी की सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं. कंगना रनौत अक्सर देश-दुनिया में घट रही घटनाओं पर अपनी राय देती नजर आती हैं. इसी तरह हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के सत्ता परिवर्तन वाले बयानों पर बेहद कड़ा पलटवार किया है.
कंगना ने साफ शब्दों में कहा कि विपक्ष की इस तरह की राजनीति और बयानबाजी देश को यह बार-बार याद दिलाती है कि आज के समय में भारत को एक स्थिर और मजबूत नेतृत्व की कितनी जरूरत है. इस दौरान कंगना ने दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ पर भी बात की. आइए जानें, फ्रांस को लेकर कंगना रनौत ने क्या कुछ कहा?
फ्रांस की घटनाओं का किया कंगना ने जिक्र
एएनआई से बातचीत में, विपक्ष के बयानों पर अपनी बात रखते हुए कंगना रनौत ने इंटरनेशनल लेवल पर घटी घटनाओं का हवाला दिया. उन्होंने फ्रांस का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां हाल ही में जो कुछ भी हुआ, उसे पूरी दुनिया ने देखा है. फ्रांस में सब कुछ आग के हवाले कर दिया गया था और ऐतिहासिक इमारतों से लेकर आम दुकानों तक हर तरफ लूटपाट और अराजकता का माहौल मचा हुआ था.
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: On the opposition's regime change remarks, BJP MP Kangana Ranaut says, "...Such base actions serve as a constant reminder to the nation of the need for strong leadership. You saw what happened in France just last night—everything was set ablaze; from historic structures to shops, everything was looted. People are witnessing this. In the current climate, reminiscent of a third world war—the opposition’s actions only highlight why India needs strong leadership, and why we need Prime Minister Narendra Modi now more than ever..." On the Chorbagan Durga Puja pandal stampede incident, she adds, "This is a deeply tragic incident; a stampede occurred there. It is heartbreaking that during such a joyous festive season, a time of celebration everywhere, so many are now plunged into grief. We extend our deepest condolences to the affected families, and I urge everyone to avoid places where there are large crowds. With more festivals approaching—Dussehra and Diwali are just around the corner..."
— ANI (@ANI) October 18, 2026
तीसरे विश्व युद्ध जैसे बताए हालात
मौजूदा हालातों को तीसरे विश्व युद्ध की आहट देने वाला बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे नाजुक वक्त में विपक्षी दलों के इस तरह के कदम यह साफ तौर पर दिखाते हैं कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे स्थिर और मजबूत नेतृत्व की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत क्यों है. कंगना ने कहा, "आपने देखा कल रात को फ्रांस में क्या हुआ. पूरा जला दिया गया. लोग देख रहे हैं कि कैसे तीसरे विश्वयुद्ध के हालात बन रहे हैं."
दुर्गा पूजा पंडाल की भगदड़ पर जताया दुख
एएनआई के साथ इसी बात में कंगना रनौत ने हाल ही में चोरबागन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दर्दनाक घटना पर भी बात की. उन्होंने बंगाल में हुई इस घटना पर दुख जाहिर किया. एक्ट्रेस और सासंद का कहना है कि इस तरह की घटना दिल को झकझोर देने वाली और बहुत ही दुखद है.
कंगना रनौत ने चोरबागन वाले मामले पल बात करते हुए कहा, "ये हमारे लिए बहुत ही दुखद घटना है. देखिए भगदड़ हुई है वहां पर. मैं बता नहीं सकती कि इतने अच्छे त्योहार पर, जहां हर तरह सेलिब्रेशन हो रहा है, वहां कैसे शोक का माहौल बन गया. हम उन सभी के परिवारों को संवेदना देते हैं." कंगना ने इस मामले पर दुख जताते हुए, हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए परिवारों के लिए संवेदना जाहिर की.
त्योहारों को लेकर जनता से की खास अपील
बंगाल में हुई इस भगदड़ की घटना से दुखी होकर सांसद कंगना रनौत ने अपनी ओर से आम जनता से अपील करते हुए उन्हें इस तरह की घटनाओं से बचने की सलाह दी. कंगना ने कहा, "लोगों से विनती करती हूं कि आगे और भी त्योहार आ रहे हैं, तो ऐसे में बहुत भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें." उन्होंने जनता से दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर अपनी सुरक्षा और सावधानी का खास ध्यान रखने की अपील की है.
3 छक्के, 400 का स्ट्राइक रेट.... नमन धीर ने तोड़कर रख दिया युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 बल्लेबाज
Naman Dhir Break Yuvraj Singh Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टी-20 सीरीज का पांचवां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जो बारिश की भेंट चढ़ गया. इसी के साथ सीरीज भी 2-2 के साथ खत्म हो गई और दोनों कप्तानों ने साथ मिलकर ट्रॉफी उठाई. भले ही इस मैच का नतीजा न आया हो, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी के दौरान नमन धीर ने अपने आतिशी छक्कों से सभी का ध्यान खींचा. 26 साल के इस खिलाड़ी ने 400 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और युवराज सिंह के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर रख दिया.
बारिश से धुला पांचवां मैच
An entertaining series comes to an end ????
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
???? BCCI Hon. Treasurer Mr A. Raghuram Bhat presents the @mflone_ T20I Series trophy to #TeamIndia Captain Shreyas Iyer and West Indies Captain Shai Hope ????#INDvWI pic.twitter.com/iKA8vx68ba
वेस्टइंडीज के साथ पांचवां टी-20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. बारिश से प्रभावित हुए इस मैच के ओवरों में कटौती की गई और 9-9 ओवर का कर दिया गया. टीम इंडिया पहले बैटिंग करने आई और जब वह 7.4 ओवर में 118/5 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी बारिश फिर शुरू हो गई और मैच को रोक दिया गया. हालांकि, इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और निर्णायक मैच को कॉल्ड ऑफ करना पड़ा.
नमन धीर ने 400 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
पांचवें मैच के कॉल्ड ऑफ होने से पहले नमन धीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. पारी के सातवें ओवर की पहली गेंद पर ही कप्तान श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद नमन धीर मैदान पर उतरे. उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 24 रन बना डाले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 400 का रहा. अपनी इस पारी की बदौलत नमन ने युवराज सिंह के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
How about that for a start? ????
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
???? Naman Dhir's mighty hits from the get-go ????
Scorecard ▶️ https://t.co/hpGnrNyZVS #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/JjTjDoqYj3
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवें टी-20 मैच में 6 गेंदों पर 400 की स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाने वाले नमन धीर ने युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वह टी20 इंटरनेशनल में कम से कम 5 या उससे ज्यादा गेंदें खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में अब नमन धीर नंबर-1 बन गए हैं.
इससे पहले ये महारिकॉर्ड संयुक्त रूप से युवराज सिंह और दिनेश कार्तिक के नाम पर था. युवी ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 16 गेंदों पर 362.5 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए थे. तो वहीं, कार्तिक ने साल 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ निदहास ट्रॉफी फाइनल में 8 गेंदों पर 362.5 के स्ट्राइक रेट से 29 रन बनाकर युवराज सिंह की बराबरी की थी. टेस्ट खेलने वाले देशों के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने कम से कम 6 गेंदें खेलकर 400 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.
नमन धीर के आंकड़े
नमन धीर को वेस्टइंडीज के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में ही फटाफट फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला. उन्होंने 5 मैच खेले, जिसकी 4 पारियों में 192.30 की स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए. तो वहीं, उन्होंने 22.80 के औसत से 5 विकेट चटकाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











