Responsive Scrollable Menu

वंदे भारत के फर्स्ट AC के वॉशरूम में ऐसा क्या मिला? अंदर का नजारा देख आप भी कहेंगे- OMG!

वंदे भारत के फर्स्ट AC का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर प्रणय गुप्ता ने ट्रेन के अंदर का नजारा दिखाया है. वीडियो में कोच की ऐसी-ऐसी सुविधाएं नजर आती हैं, जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. होटल जैसी फीलिंग देने वाले इस सफर में आखिर ऐसा क्या खास है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है? जानने के लिए देखिए यह वीडियो.

Continue reading on the app

जालंधर में वाल्मीकि जयंती पर हरियाणा सीएम चीफ गेस्ट होंगे:नायब सैनी दलित समुदाय से संवाद भी करेंगे; आयोजक बोले- 50 हजार लोग शामिल होंगे

पंजाब के जालंधर में वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। वाल्मीकि जयंती 26 अक्टूबर को है, लेकिन राज्य में करीब एक हफ्ते पहले से ही कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। 18 अक्टूबर को जालंधर से अमृतसर के श्री रामतीर्थ तक विशाल तीर्थयात्रा निकाली जाएगी। इसमें करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। पंजाब में दलित समुदाय की आबादी करीब 32% पंजाब में दलित समुदाय की आबादी करीब 32% है। इसमें वाल्मीकि समुदाय की बड़ी हिस्सेदारी है। इसलिए राज्य में वाल्मीकि जयंती बड़े उत्सव के रूप में मनाई जाती है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी श्रद्धालुओं की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान वे वाल्मीकि समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे और खास संदेश देंगे। चुनाव से पहले पहली बार वे इतनी बड़ी संख्या में वाल्मीकि समुदाय के लोगों के बीच अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम में राज्य से 1 हजार बसें शामिल होंगी कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों करेंगे। भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के प्रधान विपन सभ्रवाल ने बताया कि शांति नगर स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में 15 अक्टूबर से उत्सव शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे आश्रम पहुंचकर माथा टेकेंगे। इसके बाद वे पैदल मार्च में शामिल होंगे, लोगों को संबोधित करेंगे और तीर्थयात्रा की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कमेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक, यात्रा में पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से करीब 1 हजार बसें शामिल होंगी। इनके जरिए लगभग 50 हजार श्रद्धालु यात्रा में पहुंचेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस तीर्थयात्रा का उद्देश्य भगवान वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा जताने के साथ उनकी शिक्षाओं, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। श्री रामतीर्थ पहुंचकर श्रद्धालु भगवान वाल्मीकि के पवित्र स्थल पर नमन करेंगे। सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का अवसर हरियाणा के मुख्यमंत्री और पंजाब के प्रमुख नेताओं के शामिल होने से इस आयोजन पर सामाजिक और राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी। यह कार्यक्रम पंजाब और हरियाणा के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का मौका भी होगा। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं का प्रचार करना और समाज में भाईचारे, समानता व समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होने की अपील की।

Continue reading on the app

  Sports

T20 में बल्लेबाजों की निरंतरता को जरूरत से ज्यादा मिलता है महत्व, Sanju Samson पर बोले Pujara

भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए कहा कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। पुजारा का मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता के महत्व को बढ़ा-चढ़ाकर आंका जाता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू शृंखला के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के आगामी बहु-प्रारूप दौरे की तैयारी कर रही है। इस दौरे का आगाज पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला से होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 शृंखला 2-2 से बराबर रही थी। 

पुजारा ने जियोहॉटस्टार के कार्यक्रम ‘आउट और नॉट आउट’ में सैमसन के उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन पर कहा, ‘‘निरंतरता होनी चाहिए, लेकिन टी20 में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के मामले में मुझे लगता है कि इसे जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सैमसन कभी भी पूरी तरह फॉर्म से बाहर नहीं होते। टी20 प्रारूप में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है, लेकिन बात सिर्फ एक पारी की होती है। वह एक अच्छी पारी खेलते हैं और फिर लय हासिल कर लेते हैं।’’ पुजारा ने कहा,‘‘ ऐसे में आप यह नहीं कह सकते कि कोई खिलाड़ी लय में नहीं है। टी20 क्रिकेट में असफलताएं मिलना तय है। 

इस प्रारूप में कौन ऐसा है जो आउट नहीं होता?’’ पुजारा ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में सैमसन और किशोर बल्लेबाजी प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी के एक साथ भारतीय एकादश में खेलने की संभावना पर भी संदेह जताया। उन्होंने कहा कि वहां टीम को बेहतर संतुलन के लिए अतिरिक्त हरफनमौला खिलाड़ियों की जरूरत पड़ सकती है। 

उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड में वैभव का हर मैच खेलना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, क्योंकि वहां आपको अधिक हरफनमौला खिलाड़ियों की जरूरत होगी। ये स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर या तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर हो सकते हैं। वहां खासकर शीर्ष क्रम में बहुत ज्यादा बल्लेबाजों की जरूरत नहीं होगी।’’

 पुजारा ने कहा, ‘‘संजू सैमसन या वैभव में से कोई एक पारी की शुरुआत कर सकता है। मुझे नहीं लगता कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में दोनों एक साथ अंतिम एकादश का हिस्सा बन पाएंगे। इसलिए वैभव को इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें मौके जरूर मिलेंगे।’’

Sun, 18 Oct 2026 14:12:00 +0530

  Videos
See all

LIVE: Abhijeet Dipke | CJP | Jantar Mantar | Rahul Gnadhi | Neha Bora | Saurav Das | Ashutosh Ranka #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T09:15:25+00:00

Kolkata हादसे पर भड़के CM सुवेंदु, अधिकारियों की लगाई क्लास |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T09:12:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers