Responsive Scrollable Menu

Tata Trusts ने परोपकार के लिए बांटे 1556 करोड़ रुपये, बनाएगा 50 गैर लाभकारी अस्पताल

देश के प्रमुख परमार्थ समूह में शामिल टाटा ट्रस्ट ने बीते वित्त वर्ष (2025-26) में परोपकार से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए 1,556.31 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। अब टाटा ट्रस्ट देश में 40 से 50 गैर-लाभकारी सामान्य अस्पताल का नेटवर्क स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है। टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने ट्रस्ट की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है।

रिपोर्ट के अनुसार, इन प्रस्तावित अस्पतालों में इलाज का खर्च वहन कर सकने वाले मरीजों से मिलने वाली राशि का उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के उपचार में मदद के लिए किया जाएगा। हालांकि, रिपोर्ट में अस्पतालों के निर्माण पर होने वाले कुल खर्च, उनके संभावित स्थान और निर्माण की समयसीमा के बारे में नहीं बताया गया है। नोएल टाटा ने अपने संदेश में कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य ऐसे संस्थानों और कार्यप्रणालियों का निर्माण करना है, जो लंबे समय तक समाज की संपत्ति बने रहें।

उन्होंने कहा कि किसी परमार्थ संस्था के काम का आकलन केवल इस आधार पर नहीं किया जाना चाहिए कि उसने कितने लोगों तक पहुंच बनाई या कितनी राशि खर्च की, बल्कि यह भी देखा जाना चाहिए कि उसके प्रयासों से लोगों के जीवन में क्या बदलाव आया। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में संस्थागत अनुदान और सीधे परियोजनाओं पर 1,353.32 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि व्यक्तिगत अनुदान के रूप में 202.99 करोड़ रुपये दिए गए। विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीण विकास को सबसे अधिक 457.62 करोड़ रुपये मिले।

इसके बाद शिक्षा पर 270.26 करोड़ रुपये, कैंसर उपचार पर 178.46 करोड़ रुपये, संस्थानों के विकास पर 169.31 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य सेवाओं पर 105.97 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जल एवं स्वच्छता के लिए 59.04 करोड़ रुपये और पोषण के लिए 57.64 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। व्यक्तिगत अनुदान में चिकित्सा सहायता का हिस्सा सबसे अधिक रहा।

इसके तहत 143.30 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि शिक्षा के लिए 59.38 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई। ट्रस्ट ने वर्ष 2026 से 2031 तक के लिए स्वास्थ्य संबंधी रणनीति तैयार की है। इसके तहत प्रमुख राज्यों के लगभग 75 विकास खंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और 35 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में 100 से अधिक सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस योजना के तहत लगभग 25 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इसके अलावा, 20 हजार से अधिक अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण देने की भी योजना है। वित्त वर्ष 2025-26 में ट्रस्ट के कैंसर उपचार कार्यक्रम के तहत 1,06,626 बाह्य रोगी परामर्श दिए गए।

इस दौरान कीमोथेरेपी के 24,874 चक्र पूरे किए गए और 2,879 शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएं की गईं। वहीं, 29,638 मरीजों को विकिरण चिकित्सा (रेडियोथेरेपी) उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के तहत 13,031 नए मरीजों को इलाज मुहैया कराया गया।

नोएल टाटा ने कहा कि भारत के कई प्रतिभाशाली युवा ऐसे अवसरों की तलाश में विदेश चले जाते हैं, जो उन्हें देश में उपलब्ध नहीं हो पाते। ऐसे में भारत को ऐसे संस्थानों की आवश्यकता है, जो युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करने का अवसर दें। टाटा ने कहा कि भारत में परोपकार का स्वरूप बदल रहा है।

उद्यमियों की नई पीढ़ी सामाजिक कार्यों में अधिक महत्वाकांक्षा और सक्रियता के साथ आगे आ रही है। ऐसे में पुराने संस्थानों को भी अपनी कार्यक्षमता, दक्षता और जवाबदेही के मानकों को बेहतर बनाना होगा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा बनने की कोशिश करने से पहले सबसे बेहतर बनने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि केवल आकार बढ़ाने की होड़ अक्सर अच्छे परिणाम नहीं देती।

Continue reading on the app

Kapil Sharma: कपिल को शो में सैफ-करीना ने मचाया धमाल, कपल बोला- हम आप से बहुत प्यार करते हैं

Kapil Sharma: करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में आने के बाद कपिल शर्मा की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन स्टार बताया। दोनों का ये खास एपिसोड लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

Charles Matata clinched Delhi Half Marathon: केन्या के चार्ल्स मटाटा ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के मेंस एलीट वर्ग में 58 मिनट 52 सेकंड का समय निकालकर नया कोर्स रिकॉर्ड बनाया और खिताब अपने नाम किया. वहीं, महिला वर्ग में इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु चैंपियन बनीं. दिल्ली की सड़कों पर आयोजित इस प्रतिष्ठित दौड़ में करीब 40 हजार धावकों ने हिस्सा लिया. इस दौरान भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश कुशवाहा और महिला वर्ग में अंकिता ध्यानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया. Sun, 18 Oct 2026 15:58:00 +0530

  Videos
See all

महिलाओं की सुरक्षा के लिए Rajasthan सरकार का बड़ा कदम, 100 कालिका यूनिट्स लॉन्च | CM Bhajanlal #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T10:45:59+00:00

हाथ से निकल रहा है कभी मॉर्डन और विकसित कहा जाने वाला यूरोप #europe #protest #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T10:42:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers