Responsive Scrollable Menu

Mahagauri Mata Ki Aarti: शारदीय नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर पढ़ें माता महागौरी की आरती, दूर होगी हर बाधा

Mahagauri Mata Ki Aarti: शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर आज 18 अक्टूबर 2026 को माता महागौरी की पूजा की जा रही है. नवरात्रि के आठवें दिन पर अष्टम स्वरूप का पूजन करने से माता महागौरी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. इस दिन माता को सफेद फूल, मिठाई और अन्य पूजन सामग्रियों को अर्पित कर सकते हैं. महाष्टमी पर कई भक्त व्रत का पारण भी करते हैं, जबकि कुछ लोग इस दिन कन्या पूजन करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महागौरी माता की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है. मान्यता है कि मां की कृपा मिलने से विवाह की बाधाएं दूर होंगी. आज उनकी पूजा में महागौरी माता की आरती भी करनी चाहिए. पढ़ें महागौरी माता की आरती हिंदी में.

माता महागौरी का स्वरूप

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता महागौरी देवी पार्वती का स्वरूप हैं. उनका रंग गोरा और उज्जवल होता है. इसलिए, इन्हें माता महागौरी कहते हैं. महा का अर्थ अत्यंत और गौरी का अर्थ श्वेत होता है. माता महागौरी को शांति, पवित्रता और सौम्यता का प्रतीक कहा जाता है. उनके चार हाथ होते हैं और उनका वाहन बैल होता है. इसलिए, उनका एक नाम वृषारूढ़ा भी है.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026 Wishes: "बोलो अम्बे मात की जय", शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये प्यारे संदेश

मां महागौरी की आरती (Mata Mahagauri Aarti Lyrics in Hindi)

जय महागौरी जगत की माया। जय उमा भवानी जय महामाया॥

हरिद्वार कनखल के पासा। महागौरी तेरा वहा निवास॥

चन्द्रकली और ममता अम्बे। जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे॥

भीमा देवी विमला माता। कौशिक देवी जग विख्यता॥

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥

सती (सत) हवन कुंड में था जलाया। उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया। तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥

तभी मां ने महागौरी नाम पाया। शरण आनेवाले का संकट मिटाया॥

शनिवार को तेरी पूजा जो करता। मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो। महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो॥

माता महागौरी के मंत्र (Mahagauri Mantra)

  1. ऊं देवी महागौर्यै नमः॥
  2. ऊं ऐं ह्रीं क्लीं महागौर्ये नमः॥
  3. श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
    महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥
  4. या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

माता महागौरी चालीसा (Mata Mahagauri Chalisa Lyrics in Hindi)

मन मंदिर मेरे आन बसो,

आरंभ करूं गुणगान,

गौरी मां मातेश्वरी,

दो चरणों का ध्यान।

पूजन विधि न जानती,

पर श्रद्धा है आपर,

प्रणाम मेरा स्विकारिये,

हे मा प्राण आधार।

नमो नमो हे गौरी माता,

आप हो मेरी भाग्य विधाता,

शरनागत न कभी गभराता,

गौरी उमा शंकरी माता।

आपका प्रिय है आदर पाता,

जय हो कार्तिकेय गणेश की माता,

महादेव गणपति संग आओ,

मेरे सकल कलेश मिटाओ।

सार्थक हो जाए जग में जीना,

सत्कर्मों से कभी हटु ना,

सकल मनोरथ पूर्ण कीजो,

सुख सुविधा वरदान में दीज्यो।

हे माँ भाग्य रेखा जगा दो,

मन भावन सुयोग मिला दो,

मन को भाए वो वर चाहु,

ससुराल पक्ष का स्नेहा मै पायु।

परम आराध्या आप हो मेरी,

फ़िर क्यूं वर मे इतनी देरी,

हमरे काज सम्पूर्ण कीजियो,

थोड़े में बरकत भर दीजियो।

अपनी दया बनाए रखना,

भक्ति भाव जगाये रखना,

गौरी माता अनसन रहना,

कभी न खोयूं मन का चैना।

देव मुनि सब शीश नवाते,

सुख सुविधा को वर मै पाते,

श्रद्धा भाव जो ले कर आया,

बिन मांगे भी सब कुछ पाया।

हर संकट से उसे उबारा,

आगे बढ़ के दिया सहारा,

जब भी माँ आप स्नेह दिखलावे,

निराश मन मे आस जगावे।

शिव भी आपका काहा ना टाले,

दया द्रष्टि हम पे डाले,

जो जन करता आपका ध्यान,

जग मे पाए मान सम्मान।

सच्चे मन जो सुमिरन करती,

उसके सुहाग की रक्षा करती,

दया द्रष्टि जब माँ डाले,

भव सागर से पार उतारे।

जपे जो ओम नमः शिवाय,

शिव परिवार का स्नेहा वो पाए,

जिसपे आप दया दिखावे,

दुष्ट आत्मा नहीं सतावे।

सता गुन की हो दता आप,

हर इक मन की ग्याता आप,

काटो हमरे सकल कलेश,

निरोग रहे परिवार हमेश।

दुख संताप मिटा देना मां,

मेघ दया के बरसा देना मां,

जबही आप मौज में आय,

हठ जय मां सब विपदाएं।

जीसपे दयाल हो माता आप,

उसका बढ़ता पुण्य प्रताप,

फल-फूल मै दुग्ध चढ़ाऊ,

श्रद्धा भाव से आपको ध्यायु।

अवगुन मेरे ढक देना मां,

ममता आंचल कर देना मां,

कठिन नहीं कुछ आपको माता,

जग ठुकराया दया को पाता।

बिन पाऊ न गुन मां तेरे,

नाम धाम स्वरूप बहू तेरे,

जितने आपके पावन धाम,

सब धामो को माँ प्राणम।

आपकी दया का है ना पार,

तभी को पूजे कुल संसार,

निर्मल मन जो शरण मे आता,

मुक्ति की वो युक्ति पाता।

संतोष धन्न से दामन भर दो,

असम्भव को मां संभव कर दो,

आपकी दया के भारे,

सुखी बसे मेरा परिवार।

अपकी महिमा अति निराली,

भक्तो के दुःख हरने वाली,

मनोकामना पुरन करती,

मन की दुविधा पल मे हरती।

चालीसा जो भी पढे-सुनाया,

सुयोग्य वर वरदान मे पाए,

आशा पूर्ण कर देना माँ,

सुमंगल साखी वर देना माँ।

गौरी मां विनती करूं,

आना आपके द्वार,

ऐसी मां कृपा किजिए,

हो जाए उद्धहार।

हीं हीं हीं शरण मे,

दो चरणों का ध्यान,

ऐसी मां कृपा कीजिए,

पाऊं मान सम्मान।

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026 Day 8: शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर आज करें माता महागौरी की पूजा, पढ़ें उनकी कथा बरसेगी कृपा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Box Office Report: रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तीन दिनों में 300 करोड़ पार, 'नई नवेली' और 'प्रहार' का जानें कैसा रहा हाल

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त महाक्लैश चल रहा है. इस वक्त सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं. ऐसे में फैंस के लिए काफी कंफ्यूजन है. हालांकि, रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है. रजनीकांत की ये एक्शन फिल्म पहले ही दिन से धमाकेदार कमाई कर रही है.

मेगा-बजट फिल्म 'जेलर 2' ने अकेले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहा है. वहीं, दूसरी ओर यामी गौतम की फिल्म 'नइ नवेली' भी दर्शकों को खूब रिझा रही है. वहीं, इस रेस में राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' भी खूब तहलका मचा रही है. आइए जानें, शनिवार को बॉक्स पर किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया? 

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

साउथ सिनेमा के महानायक रजनीकांत ने अपनी फिल्मों और अनोखे अंदाज से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है. उनकी लेटेस्ट फिल्म 'जेलर 2' बड़े पर्दे पर रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इस फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कमाई करते हुए इतिहास रच दिया है. फिल्म की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर ही इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है.

'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' (Jailer 2) ने तीसरे दिन अकेले भारत में 47.80 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. भाषा के हिसाब से अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो, तमिल वर्जन ने 34.60 करोड़ रुपये, तेलुगू वर्जन ने 8.50 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन ने 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इन तीन दिनों में फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन 169.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इसके अलावा, विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने तीसरे दिन 47.50 करोड़ रुपये बटोरे, जिससे इसका शुरुआती तीन दिनों का टोटल ग्लोबल कलेक्शन 317.15 करोड़ रुपये हो गया है.

'नई नवेली' में यामी गौतम का नया अवतार

एक्शन से भरपूर फिल्मों के बीच, एक्ट्रेस यामी गौतम एक बिल्कुल अलग जॉनर के साथ बड़े पर्दे पर लौटी हैं. उनकी फिल्म 'नइ नवेली' माइथोलॉजिकल फैंटेसी थ्रिलर और हॉरर का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. मेरठ के बैकग्राउंड पर बुनी गई इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है, जहां यामी एक ऐसी नई नवेली दुल्हन के किरदार में हैं, जिस पर उसके ससुराल वालों को शक होने लगता है कि वह कोई डायन तो नहीं है.

फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के बीच यामी गौतम की दमदार एक्टिंग स्किल्स की जमकर तारीफ हो रही है. बॉक्स ऑफिस पर इसे अन्य फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है फिर भी फिल्म ने अपनी मजबूती बरकरार रखी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'नई नवेली' (Nayyi Navelli) ने देशभर में लगभग 6,281 शोज के जरिए पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इसका पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन 3.83 करोड़ रुपये और विदेशों से 75 लाख रुपये की कमाई के साथ कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 4.58 करोड़ रुपये रहा था.

यह भी देखें- Box Office Collection: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने की तूफानी कमाई, 'नई नवेली' और 'प्रहार' का ऐसा रहा हाल

'नई नवेली' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन भी 'नइ नवेली' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार धीमी नहीं होने दी. फिल्म ने दूसरे दिन करीब 4.00 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया. इन शुरुआती दो दिनों को मिलाकर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 7.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. शनिवार को लगभग 5,945 शोज में फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी, जिससे यह साबित होता है कि फिल्म का कंटेंट लोगों को पसंद आ रहा है.

'प्रहार' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

इस बीच, बॉक्स ऑफिस पर 'नई नवेली' का मुकाबला राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' (Prahaar The Untold Story of Ujjwal Nikam) से भी हो रहा है. 'प्रहार' ने अपने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये और दूसरे दिन करीब 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि राजकुमार राव की फिल्म भी मैदान में है, लेकिन 'नइ नवेली' ने इसे पीछे छोड़ते हुए हॉलिडे वीकेंड पर दर्शकों की पहली पसंद बनने में कामयाबी हासिल की है. 

यह भी देखें- 'प्रहार' से 'राणाबाली' तक, इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश, इन बड़े स्टार्स की फिल्म हो रही रिलीज

Continue reading on the app

  Sports

Team India उपकप्तान Tilak Varma T20 में 5वें और 6वें नंबर पर बैटिंग को तैयार

भारतीय टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा इन दिनों अपनी बल्लेबाजी की भूमिका में बदलाव के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। अब तक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना उनकी पहली पसंद रही है, लेकिन टीम की जरूरत को देखते हुए उन्हें 5वें और 6वें नंबर पर उतरना पड़ रहा है। तिलक मानते हैं कि इस बदलाव में थोड़ी मुश्किल जरूर है, लेकिन लगातार अभ्यास और मजबूत सोच के दम पर वह इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभा सकते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वां और आखिरी टी20 मुकाबला शनिवार रात बारिश के कारण रद्द होने के बाद तिलक वर्मा ने अपनी नई भूमिका को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि तीसरे नंबर से सीधे 5वें या 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। इसके लिए खिलाड़ी को अपनी तैयारी और खेलने के तरीके में बदलाव करना पड़ता है। हालांकि, देश के लिए मैच खत्म करना उन्हें पसंद है और वह इस जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित हैं।

तिलक ने बताया कि व्यक्तिगत तौर पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना उनके लिए ज्यादा आसान है, लेकिन फिलहाल भारतीय टीम के शुरुआती बल्लेबाजी क्रम में एक तय संयोजन है। ऐसे में उन्हें निचले क्रम में अपनी जगह बनानी होगी। उन्होंने कहा कि टीम के लिए मैच जिताना उनके लिए सबसे अहम है और वह इसी लक्ष्य के साथ अपनी तैयारी कर रहे हैं।

मौजूद आंकड़ों के अनुसार, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस स्थान पर 9 मैचों में उन्होंने 65.66 की औसत और 195 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वहीं, 5वें और 6वें नंबर पर खेलते हुए 26 पारियों में उनका औसत 46 और स्ट्राइक रेट 158 रहा है। ये आंकड़े बताते हैं कि वह जरूरत के मुताबिक तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

भारतीय टीम में ईशान किशन की वापसी ने भी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया है। ईशान तीसरे नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर खेल रहे हैं। इसके अलावा अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी को पारी की शुरुआत करने का मौका मिल रहा है। ऐसे में तिलक के पास फिलहाल 5वें और 6वें नंबर पर खेलने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं हैं।

अपनी नई भूमिका को बेहतर बनाने के लिए तिलक अभ्यास सत्र में अतिरिक्त मेहनत कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी को कई बार केवल 5 से 6 ओवर ही मिलते हैं। ऐसे में तेजी से रन बनाना जरूरी होता है। यदि गेंदबाज धीमी गेंद बल्लेबाज की पहुंच में डालता है, तो उसे बड़े शॉट लगाकर उसका फायदा उठाना चाहिए।

तिलक का मानना है कि वह अपनी तकनीक और शॉट खेलने की क्षमता के कारण किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उनके मुताबिक, 1 या 2 दिन अभ्यास करने के बाद वह अपनी भूमिका के अनुसार खुद को ढाल सकते हैं।

लगातार क्रिकेट खेलने और अलग-अलग देशों में यात्रा करने की चुनौती पर भी तिलक ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों को अलग समय क्षेत्र और बदलते मौसम के साथ तालमेल बैठाना पड़ता है। देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ी को मानसिक रूप से मजबूत रहना चाहिए और हर चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से भारतीय टीम को बल्लेबाजी में कई सकारात्मक संकेत मिले हैं। तिलक ने बताया कि भारत ने हर मुकाबले में 200 से ज्यादा रन बनाए, जो टीम के लिए अच्छी बात है। उन्होंने नीतीश रेड्डी, शिवम दुबे और नमन धीर के योगदान को भी अहम बताया। अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी करेगी, जहां खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने की चुनौती का सामना करना है।

Sun, 18 Oct 2026 22:39:00 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: SIR प्रदर्शन में विदेशी टूलकिट पर कांग्रेस प्रवक्ता को क्यों याद आए Whatsapp Uncle? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T17:08:05+00:00

Kolkata Durga Pandal Stampede: कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसे पर प्रशांत किशोर हुए भावुक! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T17:08:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers