Responsive Scrollable Menu

'शोले' से लेकर 'स्त्री 2' तक, 15 अगस्त पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई, देखें लिस्ट

ilms Release on 15th August: हर साल 15 अगस्त सिर्फ देश के लिए ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के लिए भी बेहद खास माना जाता है. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा उठाने के लिए कई बड़े निर्माता अपनी फिल्मों को इसी मौके पर रिलीज करना पसंद करते हैं. लंबा वीकेंड और छुट्टियों का माहौल अक्सर फिल्मों की ओपनिंग को मजबूत बनाने में मदद करता है, ऐसे में इस तारीख पर कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त  मुकाबला देखने को मिलता है.

इस साल 15 अगस्त के मौके पर सनी देओल की बंटवारा 1947, इमरान हाशमी की आवारापन 2 जैसी फिल्में रिलीज हो रही है. लेकिन क्या आपको पता है कि पिछले कई दशकों में 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं. जिनमें सुपरहिट फिल्म  शोले भी शामिल है. तो चलिए जानते हैं,  स्वतंत्रता दिवस का फायदा किन-किन फिल्मों को मिल चुका है. 

1. शोले (Sholay)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), धर्मेद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की ऑल टाइम हिट मूवी 'शोले' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर साल 1975 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने तब अपने बजट से 10 गुना ज्यादा करीब 35 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है और लोग इसे देखना पसंद करते हैं.

2. तेरे नाम (Tere Naam)

साल 2003 में रिलीज हुई सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'तेरे नाम' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म बेहद इमोशनल थी और इसके गाने आज भी दर्शकों के जहन पर हैं. फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. फिल्म में सलमान के साथ भूमिका चावला लीड रोल में नजर आई थी.

ये भी पढ़ें- 90 के दशक में 15 अगस्त पर इन फिल्मों का रहता था क्रेज, घर बैठकर टीवी पर देखते थे लोग

3. एक था टाइगर (Ek Tha Tiger)

साल 2012 में रिलीज हुई सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘एक था टाइगर’ भी 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने भी झमाल मचा दिया था और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म ने भारत में 263 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

4. गोल्ड (Gold)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मौनी रॉय (Mouni Roy) की फिल्म ‘गोल्ड’ भी साल 2018 में 15 अगस्त को रिलीज की गई थी. ये फिल्म स्वतंत्रता के बाद भारत द्वारा ओलंपिक गेम्स में जीते गए पहले गोल्ड मेडल की कहानी है. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 158 करोड़ की कमाई की. 

5.  टॉयलेट: एक प्रेम कथा (Toilet: Ek Prem Katha)

11 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की ये फिल्म ण भारत में खुले में शौच जैसी सामाजिक समस्या पर आधारित थी. दमदार कहानी, मनोरंजन और सामाजिक संदेश के कारण फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने भारत में करीब 134.22 करोड़ कमाए थे.

6. स्त्री 2 (Stree 2)

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपरशक्ति खुराना स्टारर फिल्म  स्त्री 2 भी  15 अगस्त के मौके पर साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस का बेहद फायदा मिला ता और इसने इतिहास रच दिया था. फिल्म ने करीब 739 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. साथ ही ये साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हुई थी.

ये भी पढ़ें- पहले बच्चा और फिर शादी करना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, सुनकर दंग रह गए निरहुआ, एक्ट्रेस को दी ये सलाह

Continue reading on the app

टैक्स संशोधन विधेयक डेटा सेंटर इकोसिस्टम के लिए एक सकारात्मक कदम: नैसकॉम

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। उद्योग जगत की शीर्ष संस्था नैसकॉम ने कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 का स्वागत करते हुए इसे भारत के डेटा सेंटर उद्योग के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है। यह विधेयक भारत में स्थित निर्दिष्ट डेटा सेंटरों से सेवाएं लेने वाली विदेशी कंपनियों के लिए वित्त अधिनियम, 2026 के तहत लागू कर छूट व्यवस्था को और सरल बनाने का प्रस्ताव करता है।

नैसकॉम ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि यह विधेयक अभी संसद के विचाराधीन है, लेकिन इसमें प्रस्तावित बदलाव उद्योग के लिए फायदेमंद साबित होंगे। नए प्रावधानों के तहत विदेशी कंपनियों और डेटा सेंटरों के लिए अलग-अलग मामले में विशेष सरकारी अधिसूचना लेने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही स्वामित्व या लीज (पट्टे) के आधार पर संचालित डेटा सेंटर सुविधाओं को भी मान्यता दी गई है।

उद्योग संगठन का कहना है कि संशोधित व्यवस्था से भारत में काम करने वाले विदेशी क्लाउड सेवा प्रदाताओं, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) संचालित करने वाली कंपनियों और अन्य विदेशी संस्थाओं को काफी लाभ मिलेगा।

कई कंपनियां समूह की विभिन्न इकाइयों, विदेशी रीसेलर, भारतीय वितरकों और सीमा-पार ग्राहक सेवाओं जैसे जटिल कारोबारी मॉडल पर काम करती हैं। ऐसे में विदेशी कंपनियों के लिए अलग से अधिसूचना की आवश्यकता समाप्त होने से कर संबंधी स्पष्टता बढ़ेगी और अनुमोदन-आधारित अनिश्चितता कम होगी।

नैसकॉम ने कहा कि वह लंबे समय से इस बात की वकालत कर रहा था कि कर छूट का ढांचा निवेश या अन्य अतिरिक्त शर्तों से जुड़ी जटिल अनुमोदन प्रक्रिया में न बदले, बल्कि कर संबंधी निश्चितता प्रदान करने वाला सरल और पारदर्शी तंत्र बना रहे। संस्था का मानना है कि यह बदलाव उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नए प्रावधानों से भारतीय डेटा सेंटर कंपनियों को भी राहत मिलेगी। डेटा सेंटरों के लिए अलग-अलग अधिसूचना की अनिवार्यता समाप्त होने से अनावश्यक प्रशासनिक बोझ कम होगा और भारत में संचालित डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर का उपयोग वैश्विक ग्राहकों के लिए और आसान हो जाएगा। नैसकॉम के अनुसार, अनुमोदन आधारित प्रणाली से शर्त-आधारित व्यवस्था की ओर बढ़ना उद्योग के विकास के लिए लाभदायक साबित होगा।

यह विधेयक आयकर अधिनियम, 2025, वित्त अधिनियम, 2026 और पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 में संशोधन का प्रस्ताव करता है। इसके तहत पात्र विदेशी निवेश फंड और फंड प्रबंधकों के लिए कर नियमों को भी सरल बनाने की योजना है, ताकि अनुपालन संबंधी बोझ कम हो सके और जरूरी सुरक्षा प्रावधान भी बरकरार रहें।

विधेयक में विदेशी निवेशकों के लिए सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश पर नई कर छूट देने का भी प्रस्ताव रखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत को वैश्विक निवेश आकर्षित करने और डेटा सेंटर तथा डिजिटल बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ में एक अहम बदलाव किया गया है। पूर्व असम और रेलवेज खिलाड़ी शुभदीप घोष को टीम का नया क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। वह टी. दिलीप की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मौजूद जानकारी के अनुसार, जिम्बाब्वे दौरे के बाद टी. दिलीप का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया था, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था।

बता दें कि शुभदीप घोष की पहली जिम्मेदारी अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला होगी। भारतीय टीम इस दौरे के साथ नए सहयोगी स्टाफ के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि उनके अनुभव का फायदा खिलाड़ियों के क्षेत्ररक्षण प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में मिलेगा।

57 वर्षीय शुभदीप घोष ने वर्ष 1994 से 2004 के बीच 17 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले थे। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने असम और रेलवेज का प्रतिनिधित्व किया। सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और कई स्तरों पर सफलतापूर्वक काम किया।

गौरतलब है कि शुभदीप घोष असम की वरिष्ठ पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह भारत ए टीम, भारतीय महिला क्रिकेट टीम और अलग-अलग आयु वर्ग की राष्ट्रीय टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं। उनके पास खिलाड़ियों के कौशल विकास और क्षेत्ररक्षण प्रशिक्षण का लंबा अनुभव है।

उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी सेवाएं दी हैं। शुभदीप घोष दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों के साथ काम किया और आधुनिक क्षेत्ररक्षण तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, शुभदीप घोष की नियुक्ति के साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी स्टाफ का स्वरूप भी लगभग पूरा हो गया है। बल्लेबाजी कोच के रूप में सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच के रूप में मोर्ने मॉर्कल पहले से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं रयान टेन डोशेटे और टी. दिलीप के जाने के बाद शुभदीप घोष टीम से जुड़ने वाले नए सदस्य बने।

असम क्रिकेट संघ ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई है। संघ ने अपने बयान में कहा कि शुभदीप घोष ने विभिन्न भारतीय टीमों के साथ काम करते हुए अपनी मेहनत और विशेषज्ञता से मजबूत पहचान बनाई है। संघ के अनुसार, यह उपलब्धि पूरे असम के क्रिकेट जगत के लिए गर्व का विषय है और इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों तथा उभरते कोचों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

जानकारों का मानना है कि भारतीय टीम में क्षेत्ररक्षण का स्तर लगातार बेहतर हुआ है और शुभदीप घोष के अनुभव से इस विभाग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। ऐसे में श्रीलंका दौरे से शुरू होने वाला उनका कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा हैं।
Tue, 04 Aug 2026 21:48:44 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की खबरें | CM Dhami | Kanwar Yatra | Weather Update | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:45:10+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap: Kanwar Yatra में हर साल मारपीट-तोड़फोड़ क्यों होती है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:44:16+00:00

CM Devendra Fadnavis मुंबई पुलिस में ₹6.41 करोड़ के सैलरी घोटाले पर क्या बोले? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:34:59+00:00

Breaking News: छलका पूर्व CM Mamata Banerjee का दर्द | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:41:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers