दर्शन कर लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत, 3 बच्चियों का अस्पताल में चल रहा इलाज
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के अंतर्गत आने वाले पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर गंभीर सड़क हादसा देखने को मिला है। शनिवार की रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय एक कार ने बाइक सवार दंपति और उनके बच्चों को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि पति-पत्नी की मौत हो गई और तीनों मासूम बेटियां घायल हो गई है।
जानकारी के मुताबिक यह परिवार नवरात्रि में देवी दर्शन पर अपने गांव चाटवा वापस लौट रहा था। घटना की सूचना जैसे ही डायल 112 को मिली। टीम मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया और एक गंभीर बच्ची को नागपुर रेफर किया गया है।
कार ने मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक दंपति अपने तीनों बेटियों के साथ दर्शन करने के लिए गया था। दर्शन के बाद में बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। ये जैसे ही तिगांव हाईवे पर पहुंचे। फोरलेन सड़क पार करते समय एक कार ने इन्हें टक्कर मार दी।
बच्ची नागपुर रेफर
इस हादसे में मृतक दंपति की पहचान 40 वर्षीय वासुदेव उइके और 35 वर्षीय सुनीता उइके के रूप में हुई है। वहीं एक तीन वर्षीय बच्ची के पैर की हड्डी टूट गई है। उसे इलाज के लिए नागपुर रहकर किया गया है। पांच वर्षीय और साथ वर्षीय दो बच्चियों का पांढुर्णा सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
चालक हुआ फरार
इस हादसे से जुड़ी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमित दानी ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए है। कार की पहचान हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चालक के संबंध में जानकारी निकाली जा रही है।
कॉलेज के डांडिया नाइट में हादसा, लाइटिंग सिस्टम गिरने से थम गई इतने छात्रों की सांसे, सीएम ने जताया दुख
Hyderabad MVSR Engineering College Accident: कॉलेज के डांडिया नाइट में हादसा, लाइटिंग सिस्टम गिरने से थम गई इतने छात्रों की सांसे, सीएम ने जताया दुख
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
IBC24







