Responsive Scrollable Menu

Canada के CFB Wainwright सैन्य अड्डे पर भीषण आग से कई हताहत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित एक सैन्य अड्डे पर एक घटना के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें कुछ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कनाडा के रक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री डेविड मैकगिंटी ने शनिवार को कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि सैन्य अड्डे पर हुई इस घटना में लोग हताहत हुए हैं।’’ इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अल्बर्टा में स्थित कनाडाई सैन्य अड्डे सीएफबी वेनराइट में एक गंभीर घटना हुई है, जिसके कारण भीषण आग लग गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं इस घटना से प्रभावित सभी वीर महिलाओं एवं पुरुष सैन्यकर्मियों के साथ हैं।’’ अल्बर्टा प्रांत प्रमुख डेनियल स्मिथ ने आग लगने की घटना को ‘‘गंभीर और दुखद’’ बताया और कहा कि इससे कई सैन्यकर्मी प्रभावित हुए हैं।

यह सैन्य अड्डा अल्बर्टा के वेनराइट कस्बे के पास स्थित है, जो एडमोंटन से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। कार्नी ने बताया कि संघीय सरकार अल्बर्टा के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह और स्मिथ एक-दूसरे के निकट संपर्क में हैं तथा दोनों सरकारों के मंत्री और अधिकारी भी आपस में संपर्क बनाए हुए हैं।

स्मिथ ने घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचकर बचाव कार्य करने वाले कर्मियों और प्रभावितों की देखभाल एवं सहायता कर रहे लोगों का आभार व्यक्त किया। कनाडा के विपक्षी दल कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिव्रे ने कहा कि उन्होंने आग से प्रभावित लोगों को सहायता देने के संबंध में कार्नी और रक्षा मंत्री से बात की है। पोइलिव्रे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आप सभी वेनराइट के लिए प्रार्थना करें।’’ उन्होंने इलाके के लोगों से आपातकालीन निर्देशों का पालन करने और बचावकर्मियों के लिए सड़कें खाली रखने की अपील की।

कार्नी और स्मिथ में से किसी ने भी आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। यह आग ऐसे समय लगी है, जब कुछ ही दिन बाद अल्बर्टा में उस प्रक्रिया को शुरू करने के मुद्दे पर मतदान होना है, जिसके जरिए यह प्रांत कनाडा से अलग होकर स्वतंत्र होने की मांग कर सकता है।

Continue reading on the app

MP Tourism: बाबा महाकाल से चीतों तक, CM मोहन यादव ने विजयवाड़ा उत्सव में आंध्र प्रदेश के लोगों को दिया न्योता

मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव विजयवाड़ा उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भारतीय संस्कृति, कोहिनूर हीरे, MP-आंध्र के पुराने रिश्तों और पर्यटन पर बात की।

Continue reading on the app

  Sports

ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास, वनडे में जिम्बाब्वे के सबसे बड़े बल्लेबाज बने, तोड़ा एंडी फ्लावर का रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने जीत के साथ दमदार शुरुआत की. मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रेंडन टेलर और क्रेग इर्विन की अर्धशतकीय पारी से 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में बांग्लादेश 172 रन पर सिमट गई. Sun, 18 Oct 2026 08:51:39 +0530

  Videos
See all

Kolkata के दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T04:14:54+00:00

Devotees immersed in devotion to the Mother Goddess | मां की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु |#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T04:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers