Responsive Scrollable Menu

दिल्ली हाफ मैराथन: मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता पुरुषों का खिताब, अलेमु बनीं महिला चैंपियन

दिल्ली हाफ मैराथन: मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता पुरुषों का खिताब, अलेमु बनीं महिला चैंपियन

Continue reading on the app

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: आयोजकों समेत 12 हिरासत में, निष्पक्ष जांच के लिए बनेगी एसटीएफ

कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घटना में हुई मौतों की पुष्टि की है. हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बारिश और भीड़ के कारण बिगड़े हालात

यह घटना शनिवार शाम करीब 7:40 बजे गिरिश पार्क थाना क्षेत्र में हुई. चोरबागान के सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसी दौरान बारिश शुरू होने से पंडाल के बाहर इंतजार कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. बारिश से बचने के लिए कई लोग एक साथ पंडाल के अंदर जाने लगे. भीड़ का दबाव बढ़ने से कुछ लोग सड़क पर गिर गए. इसके बाद वहां भगदड़ मच गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर भीड़ काफी ज्यादा थी. कई लोग बेहोश हो गए थे और कुछ घायलों को मोटरसाइकिलों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा था.

12 लोग हिरासत में, आयोजकों से भी पूछताछ

घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें कुछ पूजा आयोजक भी शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन और मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया. राहत एवं बचाव कार्य के बाद घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, मंदिर के बाहर बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौदा; अब तक 14 की मौत

पीड़ित परिवारों को 25 लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा न्यायाधीश की देखरेख में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) गठित करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। प्रशासन की ओर से घटना की परिस्थितियों और जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पंडाल बंद, हेल्पलाइन नंबर जारी

हादसे के बाद दुर्गा पूजा पंडाल को आम लोगों के प्रवेश के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों और घटना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए लालबाजार कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
हेल्पलाइन नंबर:
- 18003455678
- 03322141310

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: अरुणाचल प्रदेश में फिर आया भूकंप, सुबह-सुबह 3.4 की तीव्रता से कांपी धरती

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: न्यूजीलैंड दौरे से पहले शुभमन गिल को बड़ा झटका, सिर्फ 1 रन बनाकर हुए क्लीन बोल्ड

Ranji Trophy 2026-27: भारतीय कप्तान शुभमन गिल की रणजी ट्रॉफी में वापसी कुछ खास नहीं रही. छत्तीसगढ़ के खिलाफ वो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया. Sun, 18 Oct 2026 12:14:18 +0530

  Videos
See all

Breaking On CJP: Dipke को कोर्ट की सख्त चेतावनी, मची खलबली | Court Warning | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T07:42:45+00:00

BREAKING: UP में Durga Puja पंडालों को लेकर CM Yogi Adityanath के सख्त निर्देश | Kolkata Stampede #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T07:39:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers