'ईरान के साथ जल्द खत्म होगी जंग', अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा; कहा- ईंधन की कीमतों में आएगी गिरावट
US-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दावा किया है कि ईरान के साथ जारी जंग जल्द खत्म हो सकती है. ट्रंप का कहना है कि जंग खत्म होने के बाद अमेरिका में गैस की कीमतों में गिरावट आएगी. दरअसल, अमेरिका के केंटकी में शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने मिडिल ईस्ट के हालात और अमेरिकी उपभोक्ताओं पर उनके आर्थिक असर को लेकर अपनी बात रखी. अमेरिका राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि युद्ध का अंत नजदीक है और इसके बाद ईंधन की कीमतें मौजूदा स्तर से भी नीचे आ सकती हैं. उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य उसकी परमाणु क्षमताओं को खत्म करना था.
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ट्रंप का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर पहले किए गए हमलों का बचाव करते हुए उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जरूरी बताया. ट्रंप ने कहा कि इन सैन्य अभियानों से ईरान की परमाणु क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा और परमाणु हथियार हासिल करने की उसकी कोशिशों को रोकने में मदद मिली. उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती. ट्रंप ने तर्क दिया कि अगर तेहरान के पास ऐसे हथियार आ जाते हैं, तो इससे अमेरिका और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
Dosa Recipe:मिट्टी के चूल्हे पर जमशेदपुर में यहां आज भी बनता है डोसा, स्वाद के दीवानों की सुबह से लग जाती है भीड़
Dosa Recipe: जमशेदपुर के काशीडीह गुरुद्वारा के पास नरसिम्हा राव मिट्टी के चूल्हे और कोयले पर पारंपरिक तरीके से डोसा बनाते हैं. महज 40 रुपये में मिलने वाला यह डोसा सखुआ के पत्ते पर परोसा जाता है, इसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. आइये जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









