गर्ल्स हॉस्टल के लिए आवंटित जमीन पर बन रहे होटल के खिलाफ बढ़ा विरोध
वाराणसी में बसंत महिला इंटर कॉलेज की 16 बिस्वा जमीन 30 साल के लिए होटल निर्माण हेतु लीज़ पर दिए जाने पर विवाद गहरा गया है. यह जमीन मूलतः गर्ल्स हॉस्टल के लिए आरक्षित थी. बौद्धिक वर्ग और पूर्व छात्र इस फैसले का विरोध कर रहे हैं, जबकि थियोसोफिकल सोसाइटी इसे आय बढ़ाने का एक कानूनी तरीका बता रही है.
SL vs AUS: श्रीलंका ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया पहले करेगी बल्लेबाजी, कप्तान की प्लेइंग 11 में वापसी
SL vs AUS: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी बात है कि कप्तान मिचेल मार्श अब फिट हो गए हैं और प्लेइंग 11 में उनकी वापसी हुई है.
मिचेल मार्श की हुई प्लेइंग 11 में वापसी
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती 2 मैच नहीं खेल पाए थे, क्योंकि मार्श पूरी तरह से फिट नहीं थे. उनकी जगह दोनों मैचों में ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को तो 67 रनों से हरा दिया था, लेकिन दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनॉली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा.
श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना.
यह भी पढ़ें: क्या करती हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? खूबसूरती में देती हैं हसीनाओं को टक्कर, देखें PHOTOS
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation













