Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 18 October 2026: आज शारदीय नवरात्रि की सप्तमी-अष्टमी एकसाथ, जानें पंचांग में कब शुरू होगी महाष्टमी और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 18 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 18 अक्टूबर 2026 को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और अष्टमी तिथि है. आज सुबह 8:30 के पश्चात दुर्गाष्टमी प्रारंभ हो जाएगी. हालांकि, आज के दिन शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है. मगर कन्या पूजन करने के लिए 19 अक्टूबर की तारीख को सही माना जा रहा है. इसलिए, 19 अक्टूबर को प्रमुख अष्टमी है. आज नक्षत्रों की बात करें तो पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव अधिक रहेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.

पढ़ें आज का पंचांग 18 अक्टूबर 2026 

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तारीख- 18 अक्टूबर 2026
  • वार- रविवार
  • तिथि- आश्विन शुक्ल सप्तमी तिथि सुबह 08 बजकर 28 मिनट तक उसके बाद अष्टमी तिथि होगी
  • नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा
  • योग- सुकर्मा योग और धृति योग
  • करण- वणिज, विष्टि और बव करण
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा
  • दिशा शूल उपाय- दलिया या घी खाकर घर से निकलें

दुर्गा अष्टमी 2026 की तिथि

आज दुर्गा अष्टमी की तिथि भी रहेगी. पंचांग के अनुसार, सुबह 8:29 बजे तक सप्तमी तिथि रहेगी और फिर आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ होगा.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Ashtami-Navami: क्या 19 अक्टूबर को साथ मनाई जाएगी अष्टमी-नवमी? जानें कन्या पूजन किस दिन होगा

आज का महामंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर धनु राशि में शाम 07 बजकर 33 मिनट तक उसके बाद मकर राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06:10 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 47 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 18 अक्टूबर दोपहर 12:58 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 18 अक्टूबर को रात 11:50 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:31 मिनट से सुबह 05:21 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12:22 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 07:24 बजे से सुबह 06:11 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- शाम 4 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजे तक

यम गण्डक- दोपहर 12:12 मिनट से दोपहर 01:37 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 03:03 मिनट से शाम 04:29 मिनट तक

आज का दुर्मुहूर्त- शाम 04:23 मिनट से शाम 05:09 मिनट तक

आज के व्रत

सरस्वती पूजा

माता महागौरी के नुस्खे

  • आज दुर्गाष्टमी भी है. दुर्गा माता के आठवें स्वरूप की पूजा करनी होगी. अष्टम स्वरूप माता महागौरी का होता है. ऐसे में उनकी कृपा पाने के लिए आज ये उपाय जरूर करें.
  • मां महागौरी नवदुर्गा का आठवां स्वरूप हैं. उन्हें शांति, पवित्रता, सौभाग्य, वैवाहिक सुख और मन की शुद्धता से जोड़ा जाता है. उनकी पूजा में सफेद रंग, सफेद फूल, नारियल और सात्त्विक भोग का विशेष महत्व माना जाता है.
  • मां महागौरी को प्रसन्न करने के लिए सुबह स्नान करके स्वच्छ सफेद या हल्के रंग के वस्त्र पहनें, पूजा स्थान को साफ करें. माता महागौरी की तस्वीर/प्रतिमा स्थापित करें. उनके सामने घी का दीपक और धूप जलाएं, कुछ देर शांत होकर मां का ध्यान करें. ऊं देवी महागौर्यै नमः इस मंत्र का 108 बार जप करें. 
  • मन की शांति के लिए महागौरी माता का ध्यान करें. आज घी का दीया जलाएं. इसके बाद आंखें बंद करके कुछ मिनटों के लिए देवी मां के उज्जवल स्वरूप का ध्यान करें. अंत में कहें- मां, मेरे मन से अशांति, भय और नकारात्मक विचारों को दूर करके मुझे शांति, धैर्य और सद्बुद्धि प्रदान करें.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026 Wishes: "बोलो अम्बे मात की जय", शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये प्यारे संदेश 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

मकर राशिफल आज 18 अक्टूबर 2026: शुरुआत में रहेंगे परेशान, शाम तक बढ़ेगा आत्मविश्वास, खर्चों पर रखें नजर

Makar Rashifal Today 18 October 2026: मकर राशि वालों के लिए आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है। अधूरे काम निपटाने और खर्चों का हिसाब देखने पर ध्यान रहेगा। शाम तक आत्मविश्वास बढ़ सकता है और फैसले लेना आसान होगा।

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की ये 5 कमजोरी, जिसने बढ़ा दी गौतम गंभीर की टेंशन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज बराबरी पर खत्म हुआ. सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच बारिश के कारण धुल गया, जिससे नतीजा नहीं निकल पाया. इस पूरे सीरीज में मेहमान टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी. ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया की उन पांच कमजोरियों के बारे में जो इस टी20 सीरीज में उजागर हो गई. Sun, 18 Oct 2026 07:08:26 +0530

  Videos
See all

आमिर खान के इमरान खान को INDIA छोड़ने का आदेश! | Aamir Khan News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T02:30:37+00:00

Kolkata Pandal Stampede: PM Modi ने मृतकों के परिजनों के लिए किया मुआवजे का ऐलान | Latest Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T02:30:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers