Responsive Scrollable Menu

Bhojpur में सोन नदी में डूबे तीन किशोर, बचाने उतरे युवक समेत 4 लोगों की मौत

बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को सोन नदी में डूबने से तीन नाबालिगों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदे एक व्यक्ति की भी डूबने से मौत हो गई।

मृतकों की पहचान आकाश कुमार (15), प्रेम कुमार (10), सिद्धांत कुमार (16) और सुधीर कुमार (25) के रूप में हुई है। भोजपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-एक) सुशील कुमार ने संवाददाताओं को बताया, “यह घटना संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल घाट पर हुई। ग्रामीणों के अनुसार, सोन नदी में नहाते समय तीन लड़के डूब गए।

उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे सुधीर कुमार भी डूब गए।” उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों ने चारों के शव नदी से बाहर निकाले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नदी में डूबने से जान गंवाने वाले चारों लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

Continue reading on the app

Punjab में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, AAP सरकार से उठा जनता का भरोसा: Sachin Pilot

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की कानून-व्यवस्था ‘‘पूरी तरह चरमरा गई है’’ और भगवंत मान सरकार पर से लोगों का ‘‘विश्वास खत्म हो गया है।’’ पायलट पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह हिंसा पीड़ितों के परिवारों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन, पायलट ने जौहरी परमिंदर सिंह के परिवार से मुलाकात की। सिंह की जून 2023 में मोगा में हत्या कर दी गई थी।

संवाददाताओं से बात करते हुए पायलट ने कानून-व्यवस्था को लेकर मान सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह राज्य का विषय है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष परगट सिंह भी थे। पायलट ने कहा, ‘‘बरनाला, बटाला या मोगा में रोजाना खुलेआम गोलियां चलाई जाती हैं, वसूली की जाती है, और कई लोग डर से पुलिस को सूचना नहीं देते।

आज जो हालात बन गए हैं, वे आने वाली पीढ़ी के लिए चिंताजनक हैं।’’ पायलट ने कहा कि साढ़े चार साल पहले सत्ता में आई ‘आप’ ने दिल्ली से आए अपने नेताओं को ‘‘बचाया, बढ़ावा दिया और संरक्षण दिया’’ तथा करदाताओं के पैसे को अपनी छवि ‘‘साफ-सुथरी’’ करने में खर्च किया। उन्होंने दावा किया, ‘‘लोग नशे से आजिज आ चुके हैं। मादक पदार्थों और वसूली से अर्जित पैसे का इस्तेमाल हथियार खरीदने के लिए किया जाता है।

लोगों का ‘आप’ सरकार पर से विश्वास खत्म हो गया है।’’ पायलट ने मादक पदार्थों की सीमा पार से होने वाली तस्करी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की भी आलोचना करते हुए सवाल किया, ‘‘केंद्र ने पिछले 12 वर्षों में सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए क्या किया है? गृह मंत्रालय क्या कर रहा है?’’ एक सवाल के जवाब में पायलट ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जल्द ही पंजाब का दौरा करेंगे। बाद में पायलट और परगट सिंह ने लुधियाना जिले के गिद्दड़विंडी और जगराओं का भी दौरा किया।

उन्होंने कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह के परिवार से भी मुलाकात की, जिनकी 31 अक्टूबर, 2025 को हत्या कर दी गयी थी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी न्याय की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि न्याय सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी हरसंभव प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि ऐसी दुखद परिस्थितियों में किसी प्रियजन को खोना किसी भी परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक होता है। पीड़ितों को न्याय दिलाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। पायलट ने कहा कि हत्या की इन घटनाओं से लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है।

तेजपाल सिंह से लेकर परविंदर सिंह झोटा तक के मामलों ने पंजाब सरकार की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: नमन धीर का ऐतिहासिक कारनामा, 400 के स्ट्राइक रेट से तोड़ा युवराज सिंह का महारिकॉर्ड

Naman Dhir: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में युवा भारतीय ऑलराउंडर नमन धीर ने एक तूफानी पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों का सामना करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. Sun, 18 Oct 2026 08:02:43 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें | Rekha Arya Controversy | CM Dhami | Congress | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T03:00:10+00:00

Aaj ki Taja Khabar: UP की ताजा खबरें| BJP | SP | Election |CM Yogi vs Akhilesh | Jio IPO | Navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T02:51:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers