Responsive Scrollable Menu

KC Tyagi बोले- असहमति देशद्रोह नहीं, नेता केंद्रित राजनीति की परिपाटी तोड़ें लोकतंत्रवादी

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेता केसी त्यागी ने शुक्रवार को कहा कि असहमति देशद्रोह नहीं है और हर लोकतंत्रवादी तथा गांधीवादी को उस परंपरा को तोड़ने का प्रयास करना चाहिए, जिसमें नेता, पार्टी और देश का पर्याय बन जाता है। पत्रकार जयशंकर गुप्त की पुस्तक ‘आपातकाल से अमृतकाल’ के विमोचन कार्यक्रम में पूर्व सांसद त्यागी ने कहा कि आज दिख रही ‘बीमारियों’ और ‘खराब लक्षणों’ की शुरुआत 2014 के बाद नहीं हुई, बल्कि इनके बीज 1960 और 1970 के दशकों में विपक्षी दलों की राज्य सरकारों को बर्खास्त किए जाने के दौरान ही बो दिए गए थे। उन्होंने कहा कि 1969 के बाद शुरू हुई राजनीतिक परंपराओं और परिस्थितियों का असर आज भी दिख सकता है।

त्यागी ने कहा कि जब पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो जाता है और नेता ही पार्टी तथा देश का पर्याय बन जाता है, तो लोकतंत्रवादियों को इस परंपरा को कमजोर करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र अच्छी चीज है, पार्टी व्यवस्था अच्छी चीज है। असहमति होनी चाहिए, असहमति देशद्रोह नहीं है।” किसी का नाम लिए बिना त्यागी ने कहा कि जब पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो जाता है और पार्टी का पर्याय नेता बन जाता है, तो वही नेता देश का पर्याय बन जाता है, और यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश ने कहा कि असहमति स्वीकार नहीं करने से समाज को जिस दिशा में ले जाया जा रहा है, उससे बड़ा नुकसान होगा। हाल के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए प्रकाश ने कहा कि आज की पीढ़ी जुल्म का प्रतिकार करने के बजाय उसे बर्दाश्त कर रही है और पुलिसकर्मियों को फूल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास आंदोलनों से निपटने के दो विकल्प थे—राजनीतिक वार्ता या पुलिस कार्रवाई, लेकिन उसने दूसरा विकल्प चुना।

Continue reading on the app

Kolkata Stampede: चोरबागान हादसे में 19 की मौत, ₹25 लाख मुआवजा और नौकरी का ऐलान, आज सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल के साथ ही बिहार और झारखंड में दुर्गा पूजा का उत्‍सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. बंगाल में तो दुर्गा पूजा के उत्‍सव को लेकर अलग ही उत्‍साह और उमंग रहता है. उत्‍सवी माहौल उस समय गम में तब्‍दील हो गया जब कोलकाता के चोरबागान इलाके में एक दुर्गा पंडाल में भगदड़ मच गई. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्‍य घायल हैं. सरकार की तरफ से मृतकों के आश्रितों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल ऑक्शन के साथ क्लैश होगा भारत-श्रीलंका वनडे मैच, देखें क्या है पूरा शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए ऑक्शन की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा, लेकिन उसी तारीख में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच भी संभावित है. ऐसे में दोनों का क्लैश होना लगभग तय माना जा रहा है. Sun, 18 Oct 2026 11:52:43 +0530

  Videos
See all

LIVE: Abhijeet Dipke | CJP | Jantar Mantar | Rahul Gnadhi | Neha Bora | Saurav Das | Ashutosh Ranka #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T07:14:57+00:00

Pappu Yadav Viral Video | सांसद जी का स्वैग देखिए! |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T07:15:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers