Responsive Scrollable Menu

कोच्चि में पति की हत्या कर शव रेल पटरी के पास फेंकने के आरोप में महिला हिरासत में

कोच्चि में पति की हत्या कर शव रेल पटरी के पास फेंकने के आरोप में महिला हिरासत में

Continue reading on the app

असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹1.66 करोड़ की पहल, 90 दिनों में 124 घर बनाने का लक्ष्य

असम में बाढ़ प्रभावितों के परिवारों के लिए सरकार के साथ राजनेता और उद्यमी भी पुनर्वास में योगदान दे रहे हैं. हाल ही में मुआवजे को लेकर रायजोर दल के विधायक अखिल गोगोई ने अपना 13 दिन से जारी धरना समाप्त कर दिया है. विधायक ने सरकार को एक ज्ञापन सौंपकर इन चार जिलों के प्रभावित परिवारों को एकमुश्त अंतरिम सहायता के रूप में 15,000 रुपये और शिवसागर तथा चराइदेव के बाढ़ प्रभावित लोगों को अतिरिक्त 10,000 रुपये देने की मांग की थी.

वहीं दूसरी ओर उद्यमी अमित मजीठिया ने असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है. अपनी संस्था सीबीटीएफ फाउंडेशन के माध्यम से वह बाढ़ से प्रभावित एक गांव में 124  घरों के निर्माण और बुनियादी सुविधाओं के विकास का कार्य करा रहे हैं. इस पहल के लिए मजीठिया और उनके  20 मित्रों ने मिलकर ₹1.66 करोड़ जुटाए हैं. परियोजना को 90 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

पढ़ाई से जुड़ी जरूरी सामग्री भी दी जाएगी

असम के प्रोजाबस्ती गांव, वार्ड नंबर 5, पार्ट-1, बिहुभोर में संचालित इस परियोजना का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों को केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें दोबारा सामान्य जीवन शुरू करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है. परियोजना के तहत 124 घरों के निर्माण के साथ प्रत्येक परिवार को बेड, गद्दे, खाना बनाने के चूल्हे, सीलिंग फैन, एलईडी लाइट, डाइनिंग टेबल, कुर्सियां, क्रॉकरी, प्रेशर कुकर और वाटर प्यूरीफायर जैसी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने की योजना है. बच्चों को साइकिल, स्कूल बैग और पढ़ाई से जुड़ी जरूरी सामग्री भी दी जाएगी.

इसके अतिरिक्त, गांव में शौचालय, वॉशरूम और पीने के पानी की सुविधा के लिए हैंडपंप विकसित किए जा रहे हैं. इस तरह यह पहल आवास निर्माण के साथ गांव में बुनियादी सुविधाओं को दोबारा स्थापित करने पर भी केंद्रित है.

13 साल की उम्र में शुरू किया कारोबार

अमित मजीठिया की कारोबारी यात्रा भी चर्चा का विषय रही है. उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, उन्होंने नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और महज 13 वर्ष की उम्र में व्यवसाय की दुनिया में कदम रखा. आगे चलकर उन्होंने डिजिटल मीडिया, मनोरंजन, हॉस्पिटैलिटी और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में अपना कारोबार विकसित किया.

वह ताशन क्लब चेन और ताशन बोल्ली स्टूडियो के संस्थापक हैं. मजीठिया के अनुसार, उनके कारोबारी समूह की अनुमानित वैल्यूएशन करीब ₹2,000 करोड़ है. सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी पहुंच है और उनके अनुसार, इंस्टाग्राम पर उन्हें 3.1 करोड़ से अधिक लोग फॉलो करते हैं.

राहत से आगे स्थायी पुनर्वास पर जोर

उनकी संस्था 2018 से सामाजिक कार्यों में सक्रिय है. असम में शुरू की गई यह पहल बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवास और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है. तत्काल राहत के बजाय पूरे गांव के पुनर्निर्माण और परिवारों के दीर्घकालिक पुनर्वास पर जोर देना इस परियोजना का प्रमुख पहलू है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: सीरीज हुई ड्रॉ लेकिन टूटा तूफानी बैटिंग का रिकॉर्ड, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर ठोके इतने छक्के

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज बल्लेबाजों के नाम रही और बराबरी की टक्कर देखने को मिली. ऐसे में रिकॉर्ड बनने स्वाभाविक थे. Sat, 17 Oct 2026 23:55:12 +0530

  Videos
See all

CEC Protest | Congress के प्रदर्शन को हरी झंडी...Ramlila Maidan में होगा बड़ा प्रदर्शन ? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T22:38:18+00:00

Strait of Hormuz Latest News | अभी-अभी खुल गया होर्मुज? Iran US Breaking News | HormuzUpdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T23:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers