Responsive Scrollable Menu

क्या करती हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? खूबसूरती में देती हैं हसीनाओं को टक्कर, देखें PHOTOS

Who Is Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia: टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन मैदान पर गर्दा उड़ा रहे हैं. रविवार की रात पाकिस्तान के साथ खेले गए मैच में उन्होंने 77 रनों की तूफानी पारी खेली और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. ईशान की बल्लेबाजी के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में आ गई है. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई हैं. ईशान के दादा जी ने बयान दिया है कि ईशान जिससे शादी करना चाहेंगे, वो कर सकते हैं. ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का नाम चर्चा में आ गया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अदिति कौन हैं और वह क्या करती हैं?

कौन हैं अदिति हुंडिया?

ईशान किशन और अदिति हुंडिया लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अदिति अक्सर आईपीएल में ईशान को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचती हैं. हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली एक्सेप्ट नहीं किया है. बात करें, अदिति की तो वह इक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं.

अदिति हुंडिया राजस्थान की राजधानी जयपुर में रहने वाली हैं और उनके पिता जयपुर के मशहूर बिजनेसमैन हैं. ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया मॉडलिंग की दुनिया अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं. वह मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं और वह फेमिनी मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. इसके अलावा, अदिति नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेंट तक पहुंच चुकी हैं.

कैसे आने लगीं शादी की खबरें?

इधर ईशान किशन टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए खेलते दिख रहे हैं. तो वहीं, सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है. दरअसल, ईशान किशन के दादा ने उनकी शादी को लेकर बयान दिया था. दादा ने कहा, 'ईशान जिससे भी शादी करना चाहेगा, हमें स्वीकार है. बच्चों की खुशी ही सबसे अहम होती है. अंतिम फैसला उसी का होगा और हम उसके साथ हैं.' इसके बाद से ही ईशान की शादी की चर्चा होने लगी.

ईशान किशन ने खेली थी 77 रन की पारी

पाकिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से ओपनिंग करने आए ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की. ईशान ने पहले तो 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर वह 40 गेंदों पर 77 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. ईशान ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 192.50 रही.

ये भी पढ़ें: इधर हारा पाकिस्तान, उधर फैंस तोड़ने-फोड़ने लगे TV, वायरल वीडियो में देखें कैसे काटा बवाल

Continue reading on the app

2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य में एआई निभाएगा अहम भूमिका, भारत बनेगा दुनिया का 'एआई प्रोवाइडर': एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हुए एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को लेकर देश और दुनिया में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि इस सम्मेलन की तैयारी करीब एक साल से चल रही थी। पिछले साल फरवरी में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में आयोजित एआई एक्शन समिट में शामिल हुए थे, तभी उन्होंने घोषणा की थी कि इस साल का समिट भारत में आयोजित होगा।

उन्होंने कहा कि तब से ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। कई संस्थानों और संगठनों से संपर्क किया गया, अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए और एक बहुत बड़ा एक्सपो भी लगाया गया। अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है।

इस सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। 40 से ज्यादा देशों के मंत्री इसमें शामिल हो रहे हैं। 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल, 100 से ज्यादा सीईओ और करीब 500 शिक्षाविद एवं सामाजिक क्षेत्र के विशेषज्ञ इसमें भाग ले रहे हैं। कुल मिलाकर 460 समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

एस. कृष्णन ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें एआई की इस तकनीकी लहर पर सवार होना होगा। जरूरी है कि इस तकनीक का इस्तेमाल देश के हित में किया जाए।

वहीं जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय (एमईटीआई) के उप निदेशक (डिप्टी डायरेक्टर) ताकुमी मियाकावा ने कहा कि जापान में भी एआई को लेकर नई सरकार काफी गंभीर है। उन्होंने बताया कि जापान के प्रधानमंत्री भी एआई के महत्व पर जोर दे चुके हैं। जापान सरकार अपने एआई उद्योग और कंपनियों को मॉडल विकसित करने में सहयोग दे रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और जापान एआई के क्षेत्र में खास साझेदार बनेंगे। दोनों देशों की सरकारें इस दिशा में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर रही हैं।

इसके अलावा, प्रसार भारती के पूर्व सीईओ और पद्मश्री सम्मानित शशि शेखर वेम्पति ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि इतना बड़ा एआई सम्मेलन यहां हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों के प्रमुख, उद्योग जगत के नेता, स्टार्टअप्स, युवा इनोवेटर और शोधकर्ता यहां आ रहे हैं। यह दिखाता है कि एआई के क्षेत्र में भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर उभरा है। अब वह समय नहीं रहा जब कुछ देश तकनीक के दम पर आगे बढ़ जाएं और बाकी पीछे रह जाएं। आज पूरी दुनिया की नजर इस सम्मेलन के नतीजों पर है।

वेम्पति ने कहा कि जिस तरह पहले भारत इंटरनेट सेवाओं का बड़ा केंद्र बना, उसी तरह अब भारत दुनिया का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोवाइडर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में जब कई देशों में वैक्सीन को लेकर डर था, तब भारत ने तेजी से वैक्सीन अपनाई। उसी तरह जब कई देशों में एआई को लेकर आशंकाएं हैं, तब भारत इसे अवसर के रूप में देख रहा है।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए आगे कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां अंग्रेजी बोलने वाली आबादी बड़ी है, मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल व्यापक है और डिजिटल सेवाओं का स्तर भी ऊंचा है। साथ ही, एआई टूल्स और एआई साक्षरता का स्तर भी भारत में काफी अच्छा है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट में भी बताया गया कि एआई का उपयोग भारत में तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अब समय है कि भारत अपने खुद के एआई मॉडल और एप्लिकेशन बनाए और सिर्फ विदेशी प्लेटफॉर्म का उपभोक्ता बनकर न रहे। यह एआई इम्पैक्ट समिट देश के स्टार्टअप्स, युवाओं और निवेशकों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, बाबर आजम-शाहीन अफरीदी की टीम से छुट्टी तय!

Babar Azam- Shaheen Afridi: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव होने की संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक नामीबिया के खिलाफ मैच से बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी की टीम से छुट्टी हो सकती है. भारत के खिलाफ मैच में बाबर और शाहीन बुरी तरह से फेल रहे, जिसके कारण उनकी जमकर आलोचना हो रही है. Mon, 16 Feb 2026 19:12:49 +0530

  Videos
See all

Aman Chopra Debate LIVE: JNU Protest | Kanhaiya Kumar | UGC Guideline | RSS | Mohan Bhagwat | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T14:13:19+00:00

Savarna Hate, R*pe Fantasy Rules X, BJP Silent | RSS Unhappy On Me | Pak Memes | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T14:13:33+00:00

टीपू सुल्तान पर फराज क्यों फंस गए?| Tipu Sultan | Shivaji | Congress | Aar Paar with Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T14:16:45+00:00

Navneet Kaur ने किसको कहा देश के बेईमान! | #shorts #rubikaliyaquat #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T14:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers