Responsive Scrollable Menu

ऑपरेशन क्रिस्टल हंट: ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने की दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़ किया है. NCB ने 16 अक्टूबर को ग्राम जहांनाबाद कादलपुर में कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों लैब किराये पर लिए गए परिसरों में चल रही थीं, जहां कथित तौर पर सिंथेटिक ड्रग्स बनाने और उनकी प्रोसेसिंग का काम किया जा रहा था.

कार्रवाई के दौरान एम्फेटामाइन युक्त कुल 379.740 किलो पदार्थ और 10 किलो स्यूडोएफेड्रिन बरामद किया गया. NCB के मुताबिक, बरामद क्रिस्टलीय और अर्ध-क्रिस्टलीय पदार्थ से करीब 56 किलो तैयार क्रिस्टलीय एम्फेटामाइन बनाया जा सकता था. इसकी अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 45 करोड़ रुपये आंकी गई है.

379 किलो से ज्यादा एम्फेटामाइन युक्त पदार्थ बरामद

NCB के मुताबिक, जब्त किए गए 379.740 किलो पदार्थ में तीन तरह की सामग्री शामिल है. इसमें 4.260 किलो क्रिस्टलीय, 157.700 किलो अर्ध-क्रिस्टलीय और 217.780 किलो तरल पदार्थ है. इसके अलावा 10 किलो स्यूडोएफेड्रिन भी बरामद किया गया. छापेमारी के दौरान लैब से बड़ी मात्रा में रसायन भी मिले. इनमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड, एसीटोन, टोल्यून, सल्फ्यूरिक एसिड और पोटैशियम परमैंगनेट जैसे रसायन शामिल हैं. इनका इस्तेमाल मेथामफेटामाइन जैसे सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण में किया जा सकता है.

दोनों परिसरों में बड़े स्तर पर रासायनिक प्रसंस्करण की व्यवस्था थी. यहां बड़े हीटिंग उपकरण, कांच के रिएक्शन वेसल, केमिकल रखने वाले ड्रम, फिल्टर करने के उपकरण, वजन मापने की मशीनें, रेस्पिरेटर और अन्य लैब उपकरण मिले.

दो आरोपी गिरफ्तार, पहचान की जांच

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डेस्टिनी अब्राहम डुंबिरी और मिजोरम निवासी लल्लावमजुआली उर्फ ओलिविया लालछविमावई के रूप में हुई है. NCB के मुताबिक, डुंबिरी ने खुद को नाइजीरिया का नागरिक बताया था. हालांकि, इमिग्रेशन रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि वह जनवरी 2020 में फ्रांसिस कलोकोह नाम से भारत आया था. रिकॉर्ड के अनुसार, वह सिएरा लियोन का नागरिक था और उसके पास दिसंबर 2020 तक वैध पर्यटक वीजा था.

NCB अब आरोपी की अलग-अलग पहचानों और उनके इस्तेमाल के पीछे की वजहों की जांच कर रही है. एजेंसी के मुताबिक, मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों की ओर से जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए कई पहचान इस्तेमाल करना एक बड़ी चुनौती है.

दूसरी आरोपी ओलिविया को मार्च 2026 में गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट पर हुई एक अन्य कार्रवाई में भी गिरफ्तार किया गया था. उस मामले की जांच राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) कर रहा है. उसके चेक-इन बैगेज से 313 ग्राम हेरोइन युक्त पाउडर बरामद हुआ था, जिसे व्यावसायिक मात्रा की श्रेणी में रखा गया था. फिलहाल वह उस मामले में जमानत पर है.

अक्टूबर 2024 में भी पकड़ी गई थी सिंथेटिक ड्रग्स लैब

ग्रेटर नोएडा में अवैध लैब के खिलाफ NCB की यह कार्रवाई अक्टूबर 2024 में की गई एक अन्य कार्रवाई के बाद हुई है. उस समय एजेंसी ने गौतम बुद्ध नगर के कासना औद्योगिक क्षेत्र में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाली एक अवैध लैब का भंडाफोड़ किया था.

उस कार्रवाई में ठोस और तरल रूप में करीब 95.5 किलो सिंथेटिक ड्रग्स जब्त की गई थी. उस मामले की जांच में मैक्सिको के ड्रग कार्टेल कार्टेल डी जलिस्को न्यू जनरेशन (CJNG) से संभावित संबंध सामने आए थे. मामले में मैक्सिको के एक नागरिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

फाइनेंसर, केमिकल सप्लायर और ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

NCB अब मौजूदा मामले में ड्रग्स नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन, रसायनों की खरीद और ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े संपर्कों की जांच कर रही है. एजेंसी का लक्ष्य इस नेटवर्क के फाइनेंसर, रसायन उपलब्ध कराने वाले सप्लायर, तकनीकी मदद देने वाले लोगों और अन्य सहयोगियों की पहचान करना है.

जांच एजेंसी के मुताबिक, मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. इसके अलावा दूसरे राज्यों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्क के संभावित संपर्कों की भी जांच की जा रही है.

NCB की अपील: संदिग्ध गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन पर दें

NCB ने लोगों को सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते खतरे के प्रति सतर्क रहने की अपील की है. एजेंसी के मुताबिक, ऐसी अवैध लैब में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का कचरा बिना उपचार के फेंकने से मिट्टी, नालों और जल स्रोतों में प्रदूषण फैल सकता है. इससे आम लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा है.

एजेंसी ने मकान मालिकों, प्रॉपर्टी डीलरों, हाउसिंग सोसाइटियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और सुरक्षा कर्मियों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है. इनमें असामान्य रासायनिक गंध आना, केमिकल के ड्रम या लैब उपकरणों की बार-बार आवाजाही, बिना स्पष्ट कारण के रसायनों का भंडारण और रासायनिक कचरे को संदिग्ध तरीके से फेंकना शामिल है. ऐसी गतिविधियों की विश्वसनीय जानकारी मिलने पर लोग राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन

MANAS-1933 पर सूचना दे सकते हैं

NCB के मुताबिक, प्रधानमंत्री के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार नशामुक्त भारत के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है. अवैध ड्रग्स लैब और संगठित तस्करी नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर की जा रही कार्रवाई इसी प्रयास का हिस्सा है.

Continue reading on the app

SVPNPA में 78 RR दीक्षांत परेड में 151 अफसरों में छा गईं IPS कुहू गर्ग व अरुष‍ि शर्मा, देखें तस्‍वीरें

IPS कुहू गर्ग को बेस्ट आउटडोर प्रोबेशनर के लिए एसोसिएशन का स्वॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

Continue reading on the app

  Sports

नतीजा कुछ और हो सकता था... टी20 सीरीज नहीं जीत पाने पर कप्तान का छलका दर्द, श्रेयस ने गेंदबाजों पर मढ़ा दोष

Shreyas Iyer angrily: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई, निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि टीम दूसरे और चौथे मैच में बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी. हालांकि, उन्होंने टीम की आक्रामक मानसिकता और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के भविष्य पर भी खुलकर बात की. Sat, 17 Oct 2026 23:36:22 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Middle East Crisis | US Military | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T19:30:21+00:00

Abhijeet Dipke Breaking News: अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T20:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers