Hair Fall: क्यों झड़ते हैं महिलाओं के बाल? पुरुषों में हेयरफॉल की होती हैं कई वजहें, यह है इलाज
Hair Fall: बालों का गुच्छों में झड़ना आजकल आम समस्या बन गई है. कंघी करते समय, तकिए या बाथरूम में टूटे बाल दिखना चिंता का कारण हो सकता है. महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है, लेकिन पुरुष भी तेजी से हेयर फॉल का सामना कर रहे हैं. ज्यादा बाल गिरना शरीर में पोषण की कमी, हार्मोन असंतुलन या स्कैल्प संबंधी दिक्कत का संकेत हो सकता है. पटना की ब्लिस एस्थेटिक क्लीनिक की संस्थापक डॉ. अनामिका के अनुसार, इसके पीछे जेनेटिक कारण, गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल जिम्मेदार हो सकते हैं. सही देखभाल, संतुलित आहार और समय पर उपचार से बाल झड़ना काफी हद तक रोका जा सकता है.
गहनों में भी दिखेगी एआई की झलक! AI समिट के बीच भारतीय स्टार्टअप ने की शुरुआत, लैब में बनाई ग्रीन ज्वैलरी
AI Design in Jewellery : आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल तो आज हर क्षेत्र में हो रहा है. दिल्ली में तो 5 दिवसीय एआई समिट की भी शुरुआत हो चुकी है. इस बीच एक भारतीय स्टार्टअप ने एआई से डिजाइन किए गए अपने ज्वैलरी ब्रांड को भी बाजार में पेश कर दिया है. कंपनी का दावा है कि उसके ब्रांड की डिजाइन एआई से तैयार होती है और फिर कारीगर उसका निर्माण करते हैं. इस पूरी प्रकिया में सिर्फ ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल होता है, जिससे कार्बन उत्सर्जन और पर्यावरण को होने वाला नुकसान शून्य हो जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















