Ferrari EV: फरारी ने क्लासिक इंटीरियर के साथ पेश की नई इलेक्ट्रिक कार, जानें फीचर्स डिटेल
Ferrari EV: भारत के साथ-साथ दुनिया भर में सुपरकार सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाने वाली Ferrari ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Luce की झलक पेश की है। कंपनी ने इस कार के इंटीरियर को खास तौर पर क्लासिक स्टाइल में डिजाइन किया है, जो इसे आज की मॉडर्न इलेक्ट्रिक कारों से बिल्कुल अलग बनाता है।
विंटेज लुक के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी
Ferrari Luce की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक डिजाइन है। जहां आजकल की इलेक्ट्रिक कारों में बड़े टचस्क्रीन और पूरी तरह डिजिटल कंट्रोल देखने को मिलते हैं, वहीं इस कार में फिजिकल बटन को प्राथमिकता दी गई है। इससे कार चलाते समय ड्राइवर को बेहतर कंट्रोल मिलता है और साथ ही विंटेज कार जैसा अनुभव भी मिलता है।
एनालॉग मीटर का खास इस्तेमाल
इस कार में सिर्फ बटन ही नहीं, बल्कि एनालॉग मीटर भी दिए गए हैं। इसमें स्पीडोमीटर, पावर डायल और ड्राइवर डिस्प्ले को एनालॉग स्टाइल में रखा गया है, जो इसे क्लासिक अपील देता है। हालांकि इन मीटर में कई जरूरी जानकारी और फीचर्स को स्मार्ट तरीके से शामिल किया गया है।
एडवांस फीचर्स की भी भरमार
Luce को सिर्फ रेट्रो लुक तक सीमित नहीं रखा गया है। इसमें ADAS, क्रूज कंट्रोल, सस्पेंशन कंट्रोल और अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं। इनका कंट्रोल स्टेयरिंग व्हील पर दिए गए बटन से किया जा सकता है। स्टेयरिंग में इंडिकेटर के लिए भी अलग बटन दिए गए हैं, जिससे उपयोग आसान हो जाता है।
कंट्रोल पैनल और डिजिटल स्क्रीन
कार में एक स्क्रीन भी दी गई है, जो कंट्रोल पैनल का काम करती है। इसमें मैप, मीडिया सेटिंग, बैटरी स्टेटस, मोटर और पावर से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है। यह स्क्रीन मैकेनिकल और डिजिटल कंट्रोल का मिश्रण है।
कब होगी पूरी तरह पेश
अभी कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर की झलक ही दिखाई है। उम्मीद है कि मई में इसे पूरी तरह से पेश किया जाएगा, जिसके बाद इसके फीचर्स और तकनीकी जानकारी सामने आएगी।
(मंजू कुमारी)
Car Feature: गाड़ी का पुश बटन स्टार्ट और स्टॉप फीचर, जानें क्या हैं फायदे और नुकसान?
Car Feature: देश में आज कई कार निर्माता अलग-अलग सेगमेंट में नई गाड़ियां लॉन्च कर रहे हैं और इनमें कई एडवांस फीचर्स दिए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक लोकप्रिय फीचर है Push Button Start-Stop, जो पहले केवल महंगी कारों तक सीमित था, लेकिन अब यह फीचर बजट और मिड-रेंज कारों के टॉप वेरिएंट ही नहीं, बल्कि कई मॉडलों के बेस और मिड वेरिएंट में भी मिलने लगा है।
नई कारों में बढ़ता ट्रेंड
Push Button Start-Stop फीचर के साथ ड्राइवर को चाबी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। कार के साथ मिलने वाला स्मार्ट की-फॉब अगर आपके पास या जेब में है, तो सिर्फ एक बटन दबाकर कार को स्टार्ट या बंद किया जा सकता है। यही वजह है कि यह फीचर अब तेजी से आम कारों में भी शामिल किया जा रहा है।
क्या हैं इसके फायदे?
- इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा इसकी सुविधा है। ड्राइवर को बार-बार चाबी निकालने या लगाने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ की-फॉब को पास रखकर कार को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट किया जा सकता है। इससे समय की बचत होती है और ड्राइविंग अनुभव भी ज्यादा आसान बनता है।
- इसके अलावा, यह फीचर कार की सुरक्षा को भी बेहतर बनाता है, क्योंकि बिना स्मार्ट की के कार को स्टार्ट करना मुश्किल होता है। कई कारों में की-लेस एंट्री के साथ ऑटो लॉक-अनलॉक की सुविधा भी मिलती है, जो इसे और ज्यादा उपयोगी बनाती है।
क्या हैं इसके नुकसान?
हालांकि यह फीचर सुविधाजनक है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। कई बार लोग जल्दबाजी में कार को पूरी तरह बंद करना भूल जाते हैं और स्टार्ट स्थिति में ही बाहर निकल जाते हैं। कुछ महंगी कारों में ऑटो शट-ऑफ फीचर मिलता है, लेकिन यह हर मॉडल में नहीं होता।
दूसरा, यह फीचर आमतौर पर टॉप वेरिएंट में मिलता है, जिससे कार की कीमत बढ़ जाती है। तीसरा, अगर स्मार्ट की-फॉब की बैटरी खत्म हो जाए, तो कार को स्टार्ट या लॉक-अनलॉक करना मुश्किल हो सकता है, जिससे ड्राइवर को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















