स्वतंत्रता दिवस पर भेजें ये शानदार शुभकामना संदेश, हर दिल में जगेगा देशभक्ति का जज्बा
15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। इसी दिन हम उन वीरों को याद करते हैं, जिनके संघर्ष और बलिदान से देश को आजादी मिली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों, दफ्तरों और घरों में तिरंगा लहराया जाता है और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
आज के समय में शुभकामनाएं भेजने का तरीका भी बदल गया है। लोग व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को देशभक्ति से भरे संदेश भेजते हैं। अगर आप भी इस 15 अगस्त पर कुछ खास और दिल से लिखा संदेश भेजना चाहते हैं, तो ये 8 संदेश आपके काम आ सकते हैं।
15 अगस्त के लिए 8 खास देशभक्ति संदेश
तिरंगा यूं ही आसमान में लहराता रहे,
भारत का नाम दुनिया में चमकता रहे,
वीरों के बलिदान को हमेशा याद रखें हम,
मेरा देश हर कदम पर आगे बढ़ता रहे।
जय हिंद, जय भारत!
मिट्टी की खुशबू दिल में बसाए रखें,
तिरंगे का सम्मान हमेशा बनाए रखें,
देश के वीरों को कभी न भूलें हम,
भारत से प्यार यूं ही दिल में सजाए रखें।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
न कोई छोटा, न कोई बड़ा हो,
भारत का हर इंसान एक साथ खड़ा हो,
एकता और भाईचारा हमेशा कायम रहे,
हमारा तिरंगा हर दिल की पहचान बना रहे।
जय हिंद!
जो सीमा पर खड़े हैं, उन्हें सलाम करते हैं,
उनके हौसले को दिल से नमन करते हैं,
जिनकी वजह से हम चैन से रहते हैं,
उन वीर जवानों को बार-बार नमन करते हैं।
भारत माता की जय।
तीन रंगों में सजा हमारा अभिमान है,
तिरंगा ही भारत की पहचान है,
इसके सम्मान में झुक जाए हर सिर,
यही अपने देश के प्रति सच्चा सम्मान है।
वंदे मातरम्, जय हिंद!
जिस मिट्टी में जन्म लिया, उस पर नाज रहे,
भारत के हर दिल में देश का राज रहे,
मुश्किल चाहे कितनी भी सामने आए,
हमारे तिरंगे का मान हमेशा ऊंचा रहे।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
आजादी का ये त्योहार खुशियां लाए,
हर घर में तिरंगा गर्व से लहराए,
दोस्ती, प्यार और भाईचारा बढ़ता रहे,
हमारा प्यारा भारत हमेशा मुस्कुराए।
आपको स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं
अलग-अलग हैं भाषा और हमारी पहचान,
फिर भी भारत है हम सबकी जान,
मिलकर देश को आगे बढ़ाते रहें,
तिरंगे के नीचे हमेशा एक साथ खड़े रहें।
जय हिंद, जय भारत!
सेंसेक्स 252 अंक गिरकर 72,782 पर बंद:निफ्टी भी 99 अंक नीचे आया, ऑटो और फार्मा शेयर्स में ज्यादा बिकवाली
शेयर बाजार में आज यानी 14 अक्टूबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 252 अंक की गिरावट के साथ 72,782 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 99 अंक नीचे 22,623 पर आ गया है। ऑटो, फार्मा और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही। BHEL को दूसरी तिमाही में 821 करोड़ का मुनाफा महारत्न सरकारी कंपनी BHEL ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 120% की ग्रोथ दिखी है। ये बढ़कर 821 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 375 करोड़ रुपए था। वहीं कंपनी की कंसोलिडेटेड आय पिछले साल के 7,512 करोड़ से बढ़कर 9,300 करोड़ रुपए हो गई। फ्यूजन CX का IPO आज से खुला फ्यूजन CX का आईपीओ आज से ओपन हो गया है, इसमें 16 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। ₹275 से ₹289 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 51 शेयरों का है। कंपनी इस IPO के जरिए ₹702 करोड़ जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट रही अमेरिकी बाजार में 13 अक्टूबर को गिरावट रही विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिनों में 19 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहल कल यानी 13 अक्टूबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 1,109 अंक चढ़कर 73,034 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 359 अंक की बढ़त रही, ये 22,722 पर बंद हुआ था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









