नाना पाटेकर और डिंपल कपाड़िया का नवरात्रि का वो गाना, जो 32 साल बाद भी है खास, समीर की कलम से निकला था भक्ति गीत
नवरात्रि का समय है और ऐसे में भक्ति गीतों की धुनें खूब सुनाई दे रही है. इसी त्योहार पर नाना पाटेकर और डिंपल कपाड़ियाकी क्रांतिवीर का गीत भी है जो 32 साल बाद भी तरोताजा लगता है. हर गरबा में ये गाना आज भी जरूर बजता है. दरअसल हम बात कर रहे हैं जय अम्बे जगदम्बे मां की, जो क्रांतिवीर फिल्म में सुनाई दिया था. इस फिल्म में नाना-डिंपल के अलावा अतुल अग्निहोत्री, ममता कुलकर्णी और परेश रावल समेत तमाम सितारे थे. जय अम्बे जगदम्बे मां को गीतकार समीर ने लिखा था तो आनंद मिलिंद ने म्यूजिक दिया था. इस गाने को और भी खूबसूरत बनाने वाले प्रफ्फुल दवे, सपना अवस्थी और सुदेश भोसले रहे. इस भक्ति गाने में गरबा, दांडिया और नवरात्रि से जुड़ी झलकियां देखने को मिलती है. ये गीत बेशक 32 साल पुराना हो गया है लेकिन आज भी इसकी रौनक बिल्कुल पुरानी जैसी है.
'64 की उम्र में 18 घंटे काम करके उतारा 90 करोड़ कर्ज', रजनीकांत ने चंद लफ्जों में बयां की अमिताभ बच्चन की शख्सियत
फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज से पहले अमिताभ बच्चन पर रजनीकांत का पुराना बयान वायरल हो रहा है. उन्होंने चंद लफ्जों में अमिताभ बच्चन की शख्सियत को बयां कर दिया था. सुपरस्टार ने उस दौर को याद किया, जब बिग बी पर 90 करोड़ रुपये का कर्ज था. उन्होंने 64 साल की आयु में 18 घंटे काम करके न सिर्फ अपना 90 करोड़ का कर्ज उतारा, बल्कि प्रॉपर्टी दोबारा हासिल की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








