'सिर फट गया, हर्निया की दिक्कत', सलमान ने मुश्किल दौर को किया याद, 'कॉफी विद करण 9' में खोला फिटनेस का राज
सलमान खान ने 'कॉफी विद करण 9' में अपनी फिटनेस, ट्रोलिंग और जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में बात की. सुपरस्टार ने उस दौर के बारे में बताया, जब उन्हें गंभीर चोटें आई थीं. उन्हें हर्निया की दिक्कत होने लगी थी. सिर फट गया था. कंधे में भी चोट आई थी. इसके बावजूद, सुरपस्टार अपनी शानदार फिटनेस के लिए मशहूर हैं. उन्होंने 'बिग बॉस' के मंच पर शर्टलेस होकर विरोधियों को करारा जवाब दिया था.
‘एनिमल’ में रणबीर की या ‘धुरंधर में रणवीर की? किसकी एक्टिंग हैं जबरदस्त, सलमान खान ने जवाब देकर जीता दिल
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन के प्रीव्यू में सलमान दोनों एक्टर्स की खूबियां बताते नजर आए. जब उनसे रणबीर की ‘एनिमल’ और रणवीर की ‘धुरंधर’ में से बेहतर परफॉर्मेंस चुनने को कहा गया, तो उन्होंने किसी एक का नाम लेने से इनकार कर दिया. सलमान ने कहा कि दोनों शानदार एक्टर हैं और उनकी एक्टिंग का अंदाज भी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









