BFI महासचिव प्रमोद कुमार सस्पेंड:वित्तीय गड़बड़ी और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप, मोदी को पत्र लिखने के एक दिन बाद कार्रवाई
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रमोद कुमार पर कथित वित्तीय गड़बड़ी, जांच में सहयोग नहीं करने और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप हैं। उनके खिलाफ जांच पूरी होने तक निलंबन जारी रहेगा। मंगलवार को जारी आदेश में अजय सिंह ने कहा कि प्रमोद कुमार ने जरूरी मंजूरी के बिना प्रसारण व्यवस्था के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया। जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप प्रमोद कुमार पर नेशनल चैंपियनशिप रद्द होने की जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप है। इसके अलावा, उन्होंने BFI अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए अनधिकृत बैठक बुलाने की कोशिश भी की। जांच पूरी होने तक निलंबन आदेश के मुताबिक, प्रमोद कुमार को महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से अंतरिम रूप से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई जांच पूरी होने या सक्षम प्राधिकारी के आदेश में बदलाव अथवा उसे रद्द किए जाने तक लागू रहेगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अंतरिम कदम है, इसे आरोपों पर अंतिम फैसला नहीं माना जाएगा। मोदी को पत्र लिखने के एक दिन बाद कार्रवाई प्रमोद कुमार ने 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर BFI अध्यक्ष अजय सिंह और कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण मलिक पर आरोप लगाए थे। कुमार ने दावा किया था कि दोनों ने अजय सिंह के खिलाफ प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव को रोकने के लिए उन्हें ‘आपराधिक धमकी’ दी। हालांकि, कर्नल अरुण मलिक ने इन आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताया था।
बॉलीवुड पर आयकर विभाग का शिकंजा, रकुल प्रीत सिंह और वासु भगनानी के ठिकानों पर छापेमारी
बॉलीवुड के गलियारे में एक बार फिर आयकर विभाग की रेड देखने को मिल रही है। जानकारी के बता दें एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और मशहूर फिल्म निर्माता वासु भगनानी और प्रोडक्शन कंपनी पैनोरमा स्टूडियो के कुछ ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक कुछ संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की सूचना सामने आने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। विभाग की अलग-अलग टीम अलग-अलग जगह पर जाकर जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक 12 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया है।
बॉलीवुड पर आयकर विभाग का शिकंजा
मुंबई आयकर विभाग में इस कार्रवाई के लिए विशेष टीम बनाई है। यह टीमें 12 अलग जगहों पर एक साथ छापा मारने के लिए पहुंची। इस दौरान संबंधित जगहों पर बैंक खातों की जानकारी, वित्तीय रिकॉर्ड, बही खाते और हाल ही में किए गए विदेशी लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की गहराई से जांच की जा रही है। किसी भी तरह की अनियमितता का सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
B-TOWN BIGGIES FACE INCOME TAX RAIDS IN MUMBAI
Income Tax Department conducts simultaneous searches at 12 locations linked to Bollywood figures and film companies.
Locations linked to Rakul Preet Singh, producer Vashu Bhagnani and Panorama Studios are among those being searched.…— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) September 28, 2026
फिल्म के नाम पर भेजी फंडिंग?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयकर विभाग द्वारा यह रेड इसलिए डाली गई है क्योंकि लंबे समय से यह जानकारी मिल रही थी कि फिल्मों की शूटिंग, प्रोडक्शन के खर्च और विदेशी वितरण के नाम पर बड़ी मात्रा में धनराशि विदेश भेजी जा रही है। यह आशंका जताई गई है कि इस तरह से बड़े स्तर पर टैक्स की चोरी की गई है। नियमों को अनदेखा करते हुए अवैध तरीके से फंड की हेरा फेरी हुई है।
चल रही है जांच
राजस्व और कर विभाग के अधिकारी फिलहाल अपनी कार्रवाई में लगे हुए हैं। सारे दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच पूरी होने के बाद ही जो भी गड़बड़ी या कर चोरी के आंकड़े सामने आते हैं, उसकी जानकारी सामने आ सकेगी। छापेमारी को लेकर अब तक रकुल प्रीत सिंह उनके ससुर वासु भगनानी, पति जैकी भगनानी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News










