Responsive Scrollable Menu

चाबी-वॉलेट खोने की टेंशन खत्म! ₹549 में मिलेगा Item Tracker! Amazon पर Keys, Wallet और Bags के लिए 70% तक Discount वाले Tags

Amazon पर Bluetooth और Item Tracker Deals में ₹549 से शुरू होने वाले कई विकल्प मिल रहे हैं. UGREEN, pTron, Zebronics, Ambrane और दूसरे trackers पर 70% तक की छूट मिल रही है, जिन्हें Keys, Wallet, Bags और Luggage के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. जानें iPhone और Android यूजर्स के लिए कौन-से Bluetooth Trackers उपलब्ध हैं और खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Continue reading on the app

PM मोदी संग डिनर करेंगी गोल्ड मेडलिस्ट नीरू:फैमिली के साथ दिल्ली जाएंगी ढांडा; जींद में जोरदार स्वागत, भोज में 95 गांवों को न्योता

एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग में 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतने वाली जींद की नीरू ढांडा का बुधवार को शहर में जोरदार स्वागत किया गया। वह सबसे पहले जयंती देवी मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। इसके बाद रोड शो करते हुए अपने गांव संगतपुरा पहुंचीं। यहां उनकी बुआ आजादो देवी ने उन्हें चूरमा खिलाकर स्वागत किया। गांव के स्टेडियम में आयोजित स्वागत समारोह में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, मंत्री रणबीर गंगवा और मंत्री महिपाल ढांडा शामिल हुए। समारोह में 10 हजार से ज्यादा लोगों के खाने की व्यवस्था की गई। मेन्यू में हलवा, पूरी, चावल, आलू और छोले की सब्जी शामिल थी। गांव की ओर से 95 गांवों में रहने वाले ढांडा गोत्र के परिवारों को चूल्हा न्योत दिया गया था। मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा- एशियस गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर करेंगे। नीरू ढांडा भी अपनी फैमिली के साथ जाएगी। इसके अलावा, प्रदेश सरकार भी जल्द खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। मीडिया से बातचीत में नीरू ने कहा, "मेरे गांव से पहले भी दो-तीन खिलाड़ी निकल चुके हैं। गांव के सरपंच भी खिलाड़ी रहे हैं। मेरे गांव से एक नीरू निकली है, तो दूसरी जगहों से भी और नीरू निकलेंगी। सरकार को महिलाओं की शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी मार्गदर्शन देना चाहिए।" नीरू ढांडा के स्वागत की तस्वीरें… मां बोलीं- नीरू को टींडी-चूरम पसंद नीरू की मां सुदेश ने कहा कि बेटी तीन माह बाद अपने गांव लौटी। नीरू को खाने में चूरमा और टींडी सबसे अधिक पसंद है। उसके लिए दोनों चीजें बनाईं। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लिए पांच रोटी का चूरमा बनाकर दिल्ली भेजा है। बेटी ने जब से एशियन गेम्स में गोल्ड जीता है, तब से संगतपुरा गांव में उत्सव जैसा माहौल है। सरपंच प्रतिनिधि बोले- भोज के लिए चंदा इकट्‌ठा किया गांव संगतपुरा के सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार ने बताया कि भोज पूरे गांव की तरफ से दिया गया है। इसके लिए गांव में चंदा इकट्ठा किया गया, जिससे करीब 10 लाख रुपए जुटाए गए। इसके अलावा, गांव के बड़े अधिकारियों ने ब्लैंक चेक भी दिए, ताकि नीरू के स्वागत में कोई कमी न रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालने के लिए 6 कमेटियां बनाई गई हैं। नीरू ढांडा के बारे में जानिए… 1. कबड्डी छोड़ शूटिंग में आईं, उधार की गन से की शुरुआत नीरू ढांडा स्कूली दिनों में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी थीं। बाद में उन्होंने शूटिंग शुरू की। शुरुआती दिनों में उन्होंने उधार की गन से प्रैक्टिस की। परिवार दूध बेचकर उनके लिए बुलेट का इंतजाम करता था। 2. बीए किया, मिलिट्री पुलिस में सूबेदार बनीं नीरू ने अमृतसर की यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई की और साथ में शूटिंग की प्रैक्टिस जारी रखी। परिवार के मुताबिक, नवंबर 2025 में इंटरनेशनल शूटिंग कॉम्पिटिशन में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्हें मिलिट्री में नायब सूबेदार की नौकरी मिली थी। बाद में वह प्रमोट होकर सूबेदार बनीं। फिलहाल वह भारतीय सेना की मिलिट्री पुलिस में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। 3. एशियन गेम्स में दो गोल्ड और एक सिल्वर जीता जापान में हुए एशियन गेम्स में नीरू ने ट्रैप शूटिंग में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। महिला ट्रैप शूटिंग के इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल में उन्होंने 30 में से 28 निशाने लगाए। इसके साथ ही वह इस इवेंट में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं और नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। स्वागत समारोह के वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Continue reading on the app

  Sports

चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

Charles Matata clinched Delhi Half Marathon: केन्या के चार्ल्स मटाटा ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के मेंस एलीट वर्ग में 58 मिनट 52 सेकंड का समय निकालकर नया कोर्स रिकॉर्ड बनाया और खिताब अपने नाम किया. वहीं, महिला वर्ग में इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु चैंपियन बनीं. दिल्ली की सड़कों पर आयोजित इस प्रतिष्ठित दौड़ में करीब 40 हजार धावकों ने हिस्सा लिया. इस दौरान भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश कुशवाहा और महिला वर्ग में अंकिता ध्यानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया. Sun, 18 Oct 2026 15:58:00 +0530

  Videos
See all

महिलाओं की सुरक्षा के लिए Rajasthan सरकार का बड़ा कदम, 100 कालिका यूनिट्स लॉन्च | CM Bhajanlal #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T10:45:59+00:00

Gwalior हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड! Madhya Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T10:41:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers