Responsive Scrollable Menu

नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे:स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े; IPL ऑक्शन से पहले दोनों टीमों में ट्रेड

IPL 2027 के ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेड किया है। मंगलवार को हुए इस सौदे में टी नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद में वापस लौटे हैं, जबकि उनके बदले लेग स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली से जुड़ गए हैं। नटराजन को हैदराबाद ने 5 करोड़ रुपए की राशि पर टीम में शामिल किया। जीशान अंसारी मौजूदा 40 लाख रुपए की फीस पर ही दिल्ली से खेलेंगे। उन्होंने IPL 2025 में हैदराबाद के लिए 10 मैच खेले थे। इसमें उन्होंने 6 विकेट लिए थे। नटराजन 5 सीजन हैदराबाद से खेल चुके नटराजन 2020 से 2024 तक पांच सीजन में हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे थे। उनका सबसे सफल सीजन 2024 रहा। तब उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 विकेट चटकाए थे। 2025 के ऑक्शन में दिल्ली ने नटराजन को 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब वह संशोधित 5 करोड़ रुपए की फीस पर अगला IPL खेलेंगे। पंत और कुलदीप का भी ट्रेड हुआ था 2027 सीजन से पहले यह इकलौता प्लेयर ट्रेड नहीं है। जून में भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत और रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली के बीच भी ट्रेड हुआ था। पंत दो सीजन बाद अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में लौटे। उन्होंने पहले लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़ने की इच्छा जताई थी। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह ऑक्शन इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। हालांकि दिल्ली लौटने पर पंत की फीस 15 करोड़ से घटकर 12 करोड़ रुपए हो गई। लखनऊ में कप्तान के तौर पर उनका परफॉर्मेंस खराब रहा। उनकी कप्तानी में लखनऊ 2025 में सातवें स्थान पर रही, जबकि 2026 में आखिरी स्थान हासिल किया। ---------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वेस्टइंडीज मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी का पोस्ट- इंतजार करिए:बवंडर और रेत घड़ी की इमोजी लगाई; अब तक सीरीज में नहीं मिला मौका 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच से पहले इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘इंतजार करिए’। उन्होंने बवंडर और रेत घड़ी के इमोजी भी लगाए। वैभव की इस पोस्ट को 8 लाख 96 हजार यूजर्स लाइक कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर लिखा- इंतजार करिए:बवंडर और रेत घड़ी की इमोजी लगाई; वेस्टइंडीज सीरीज में अब तक नहीं खेले

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच से पहले इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘इंतजार करिए’। उन्होंने बवंडर और रेत घड़ी के इमोजी भी लगाए। वैभव की इस पोस्ट को 8 लाख 96 हजार यूजर्स लाइक कर चुके हैं। वैभव को वेस्टइंडीज सीरीज में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। उनकी पोस्ट के बाद फैंस को लगा कि शायद वे वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को चौथे टी-20 में खेलेंगे। हालांकि उन्हें इस मुकाबले में भी प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया। वैभव ने डेब्यू से पहले भी पोस्ट डाली थी वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बने थे। वैभव ने डेब्यू मैच से पहले भी एक पोस्ट डाली थी। वैभव सूर्यवंशी की पिछली 3 पोस्ट पहली: 3 अक्टूबर को लिखा- इससे बेहतर एहसास नहीं दूसरी: एक अक्टूबर को एशियाड में बैटिंग करते हुए पोस्ट डाली तीसरी: 26 सितंबर को फ्लाइट से फोटो डाली, लिखा- नीड फॉर स्पीड वैभव सूर्यवंशी से जुड़े 2 बयान 1. सहवाग बोले- उम्र नहीं, प्रदर्शन तय करे भारतीय टीम में जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी में उन्हें अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की झलक दिखती है। सहवाग ने कहा- ‘सूर्यवंशी पहली गेंद से ही शॉट लगाना चाहते हैं।’ 2. गंभीर बोले- उम्र 15 हो या 30 साल, मौके का इंतजार करना पड़ेगा पिछले महीने हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि खिलाड़ी की उम्र 15 हो या 30 साल, अगर उसे मौके का इंतजार करना है तो इंतजार करना होगा। 3. नायर बोले- आखिरी मैच में वैभव को मौका दें भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘मैं चाहता हूं कि भारत 3-1 की बढ़त बना ले और आखिरी मैच में सूर्यवंशी खेलें।’ टी-20 इंटरनेशनल में 2 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं वैभव वैभव सूर्यवंशी अब तक खेले 8 मैचों में 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बना चुके हैं। वैभव के नाम 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। वे टी-20 क्रिकेट में 4 शतक लगा चुके हैं। ------------------------------------------------ टीम इंडिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हैदराबाद में एक भी टी-20 नहीं हारा भारत, आज यहीं वेस्टइंडीज से चौथा मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद में खेला जाएगा। मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: प्रियांश आर्या ने ठोका बेजोड़ शतक, फर्स्ट क्लास करियर में पहली बार किया ये कमाल

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे मैच में दिल्ली का मुकाबला गुजरात से चल रहा है, जिसमें प्रियांश आर्या ने पहली पारी में अपने शतक की स्क्रिप्ट लिखी. Sun, 18 Oct 2026 13:53:43 +0530

  Videos
See all

LIVE: Abhijeet Dipke | CJP | Jantar Mantar | Rahul Gnadhi | Neha Bora | Saurav Das | Ashutosh Ranka #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T09:15:25+00:00

Imran Khan Latest News: 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम! अब क्या करेंगे इमरान? Bollywood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T09:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers