अभी भी PS4 चला रहे हो? PS5 पर असल फ़र्क क्या महसूस होता है,कौन-सा मॉडल चुनना सही रहेगा?
अमेज़न पर Sony PlayStation 5 Slim और PS5 Digital Edition Slim दोनों उपलब्ध हैं. स्टैंडर्ड PS5 Slim की कीमत ₹69,985 है, जबकि Digital Edition को ₹64,990 में खरीदा जा सकता है. हालांकि, दिए गए MRP के मुकाबले दोनों मॉडल पर फिलहाल कोई खास छूट नहीं मिल रही है.
फास्टैग का एनुअल पास 2 घंटे में एक्टिवेट होगा:3075 रुपए में एक साल तक 200 टोल फ्री में क्रॉस कर सकेंगे, जानें कैसे अप्लाई करें
अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे पर अपनी कार से सफर करते हैं, तो आपका हजारों रुपए का टोल टैक्स बच सकता है। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का फास्टैग एनुअल पास ऐसे यूजर के लिए बहुत काम का ऑप्शन है। इसमें ₹3075 का एक बार में पेमेंट करके आप सालभर में 200 बार तक टोल पार कर सकते हैं। जानिए यह पास कैसे काम करता है, किसे इससे सबसे ज्यादा फायदा होगा और फोन से अप्लाई करने का तरीका क्या है। देशभर के 1150 से ज्यादा टोल पर यह पास चलेगा यह एनुअल पास देशभर के नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे पर बने 1,150 से ज्यादा टोल प्लाजा पर काम करता है। फास्टैग का एनुअल पास कहां काम नहीं करेगा? नया फास्टैग खरीदने का झंझट नहीं इस पास का इस्तेमाल करने के लिए अपनी गाड़ी पर कोई नया फास्टैग लगाने की जरूरत नहीं है। यह पास आपकी कार में पहले से लगे फास्टैग से ही अपने आप कनेक्ट हो जाता है। जैसे ही आपकी गाड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचेगी, वहां लगा स्कैनर आपके फास्टैग को पढ़कर तुरंत बैरियर खोल देगा। इस दौरान आपके खाते या वॉलेट से कोई पैसा नहीं कटेगा, बल्कि आपके कुल 200 ट्रिप्स में से 1 ट्रिप कम हो जाएगी। टोल की गिनती कैसे होगी? 200 ट्रिप्स या 1 साल पूरा होने पर क्या होगा? जैसे ही आपके 200 ट्रिप्स खत्म होंगे या पास लिए हुए 1 साल पूरा हो जाएगा (जो भी पहले हो), आपका एनुअल पास बंद हो जाएगा। इसके बाद आपके फास्टैग वॉलेट से पहले की तरह नॉर्मल पैसे कटना शुरू हो जाएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








