Responsive Scrollable Menu

E20 पेट्रोल की क्वॉलिटी पर सरकार ने कही बड़ी बात, ग्राहकों की टेंशन दूर करने की कोशिश

E20 पेट्रोल की क्वॉलिटी और उसमें संभावित मिलावट को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस ने अब ऑफिशियल क्लेरिफिकेशन दिया है। मंत्रालय के मुताबिक सभी Oil Marketing Companies (OMCs) रेग्युलरली फ्यूल क्वॉलिटी को चेक करती हैं। 

Continue reading on the app

क्या Amruta Khanvilkar और Himmanshoo Malhotra के रिश्ते में आ गई दरार? रिपोर्ट में बड़ा दावा

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में पिछले काफी समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से दूरियां हैं और अब उनके तलाक की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि, इस मामले पर दोनों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रिपोर्ट में क्या किया गया दावा?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा पिछले करीब 18 महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमृता काफी समय पहले घर छोड़ चुकी हैं, लेकिन दोनों ने अब तक अपने अलग होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है और अब भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए हुए हैं। इसे भी पढ़ें: Akanksha Chaudhary ने Shreya Kalra के किसिंग दावों पर रखी अपनी राय

तलाक की अटकलों ने पकड़ा जोर
करीब डेढ़ साल से अलग रहने की खबरों के बाद दोनों के तलाक की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, फिलहाल यह सिर्फ रिपोर्ट्स और अटकलों पर आधारित जानकारी है। अमृता और हिमांशु में से किसी ने भी इन दावों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

पहले भी उड़ चुकी हैं अलगाव की खबरें
यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते को लेकर ऐसी खबरें सामने आई हैं। इससे पहले भी उनके अलग रहने की चर्चा हुई थी। उस समय अमृता ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह काम की वजह से अपने पति से अलग रह रही हैं। उन्होंने साफ किया था कि उनकी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के कारण उन्हें अलग रहना पड़ता है। इसे भी पढ़ें: रिलीज हुआ Mirzapur The Movie का पहला गाना, Dhanda Nyoliwala की आवाज ने जमाया रंग

2015 में की थी शादी
अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2015 में शादी की थी। दोनों टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं और अक्सर अपनी शानदार बॉन्डिंग की वजह से चर्चा में रहते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट बना भारत की मेडल विनिंग फैक्ट्री, कॉमनवेल्थ गेम्स में सेना के खिलाड़ियों का दबदबा

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 में से 16 खिलाड़ियों ने मेडल जीते. इसमें 8 गोल्ड, 7 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल रहे. खास तौर पर सेना के मुक्केबाजों ने 8 मेडल जीतकर भारतीय बॉक्सिंग की सफलता में अहम भूमिका निभाई. इस उपलब्धि के पीछे पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट की वैज्ञानिक ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, न्यूट्रिशन, मनोवैज्ञानिक तैयारी और हाई-परफॉर्मेंस मॉडल की बड़ी भूमिका रही. Tue, 4 Aug 2026 21:47:20 +0530

  Videos
See all

Antilia Case: "क्या कभी Param Bir Singh या Sachin Vaze ने आपको ब्लैकमेल किया?" | Anil Deshmukh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:11:57+00:00

Antilia Bomb Case: उद्धव सेना ने 'Poochhta Hai Bharat' में Arnab Goswami से मांगी माफी | Uddhav Sena #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:15:09+00:00

Rashtra Sarvopari: Antilia की स्क्रिप्ट किसने लिखी? | Param Bir Singh | Anil Deshmukh | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:15:27+00:00

Antilia Bomb Case: "माफी का अब कोई मतलब नहीं समझ आता" - ममता काले | Uddhav Sena | Mamta Kalia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:16:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers