Priya Bakshi Auto Incident: 14 फरवरी की देर रात एक्ट्रेस और मॉडल प्रिया बक्शी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसने देखते ही देखते बहस छेड़ दी। वीडियो में वह बांद्रा इलाके में ऑटो से घर लौटते समय घबराई हुई नजर आ रही हैं और ड्राइवर से बार-बार ऑटो रोकने की अपील कर […]
Rajkummar Rao New Look: सोशल मीडिया पर राजकुमार राव के एक वीडियो ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है. इसमें एक्टर पूरी तरह से बदले-बदले हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि अब राजकुमार ने सामने आकर खुद सारी सच्चाई बयां कर दी है.
Ind vs Pak: भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा भावनाओं से भरा होता है। लेकिन इस बार मैदान से ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही। टी20 विश्व कप में कोलंबो में खेले गए मैच के बाद एक पाकिस्तानी यूट्यूबर का वीडियो वायरल हो रहा।
मैच में पाकिस्तान की टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट गंवा बैठी थी। मीम्स की बाढ़ आ चुकी थी कि तभी यह वीडियो सामने आया। वीडियो में यूट्यूबर हाथ जोड़कर कहते दिखता है, 'हमें दे दो ऐसा अभिषेक शर्मा।' तभी उसकी बहन बताती है कि उन्होंने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए पहले से केक मंगाया था।'
अपनी टीम की हार से नाराज यूट्यूबर अचानक गुस्से में केक उठाकर अपनी ही बहन के चेहरे पर दे मारता है। माहौल बिगड़ता देख उनकी मां बीच-बचाव करती नजर आती हैं। यह वीडियो एक्स पर @ccdx_2 नाम के हैंडल से शेयर किया गया, जिसके बाद बहस छिड़ गई।
A Pakistani youtuber smashed cake on the face of his own sister after pakistan lost brutally to India ????#INDvsPAKpic.twitter.com/70xyakcRA5
कुछ यूजर्स ने इस हरकत को गलत बताया। एक ने लिखा, 'बहन के लिए बुरा लगा। गुस्से में उसका व्यवहार अपमानजनक और गलत था।ट दूसरे ने कहा, 'आज बहन के साथ ऐसा किया, सोचिए दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करता होगा।' हालांकि कुछ लोग इसे भाई-बहन के बीच मजाक भी बता रहे हैं।
मैदान पर बात करें तो पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई। सिर्फ उस्मान खान ने 44 रन की जुझारू पारी खेली, बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए।
भारत की गेंदबाजी ने मैच पर पूरा नियंत्रण रखा। बुमराह (2/17), अक्षर पटेल (2/29), वरुण चक्रवर्ती (2/17) और हार्दिक पंड्या (2/16) ने शानदार गेंदबाजी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल कर लगातार दबाव बनाए रखा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे और 61 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली, जहां पहले से वेस्टइंडीज टीम क्वालीफाई कर चुकी थी।
हार ने पाकिस्तान के फैंस को झटका जरूर दिया लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने बहस को और हवा दे दी है। क्रिकेट की हार-जीत अपनी जगह है, लेकिन खेल की भावना और निजी व्यवहार भी उतने ही अहम हैं।