Responsive Scrollable Menu

बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवा और निर्णायक मैच, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पांचवां टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है. आखिरी मैच रद्द होने के साथ ही यह रोमांचक सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई. खराब मौसम के चलते मैच काफी देरी से रात 9:15 बजे शुरू हो सका था, जिसके कारण इसे घटाकर 9-9 ओवर का कर दिया गया. मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. जवाब में भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और महज 7.4 ओवरों में 5 विकेट पर 118 रनों का बड़ा स्कोर बना लिया, लेकिन तभी दोबारा तेज बारिश आ गई और अंपायरों को मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा.

निर्णायक मैचों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बरकरार, 11 मैचों से अजेय है भारत

बेंगलुरु टी20 का कोई परिणाम न निकलने के बावजूद, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम ने एक बेहद खास कीर्तिमान को अपने नाम सुरक्षित रखा है. द्विपक्षीय सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबलों में टीम इंडिया का अजेय रहने का सिलसिला अब भी बरकरार है. आंकड़ों की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पिछले 11 निर्णायक टी20 मैचों में एक भी बार हार का स्वाद नहीं चखा है. इस ऐतिहासिक सफर के दौरान टीम इंडिया ने शानदार दबदबा दिखाते हुए 9 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि आज वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए इस मैच को मिलाकर कुल 2 मुकाबले बारिश के कारण टाई छूटे हैं. 

अभिषेक शर्मा सस्ते में हुए थे आउट

टीम इंडिया की पारी की बात करें तो बल्लेबाजों ने कमाल की बैटिंग की. भारत की पारी का आगाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की. पहला ओवर कीमो पॉल ने डाला. इस पहले ओवर में भारत ने 14 रन जरूर बनाए, लेकिन अभिषेक शर्मा का विकेट भी गंवाया. अभिषेक ने इस ओवर की चौथी गेंद पर एक एक छक्का लगाया था, लेकिन फिर पांचवी गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. शमर जोसेफ ने उनका कैच लपका. अभिषेक 4 रन बनाए. 

ईशान किशन ने तीसरे ओवर में जड़ दिए 24 रन

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने पारी के दूसरे ओवर में रोमारियो शेफर्ड को आड़े हाथ लेते हुए कुल 24 रन जड़ दिए. उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़ दिए. हालांकि इसके बाद तीसरे ओवर में ईशान ने बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए. ईशान ने सिर्फ 10 गेंदों पर 30 रनों की विस्फोट पारी खेली, जिसमें 3 चौका और 2 छक्का शामिल रहा.

इसके बाद संजू सैमसन को शमर स्प्रिंगर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. संजू सैमसन 7 गेंद पर 16 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 1 छक्के निकले. इसके बाद 7वें ओवर में कीमो पॉल ने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया. अय्यर 14 गेंद पर 22 रन बनाए, जिसमें 2 चौका शामिल रहा.

नमन धीर ने 400 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे नमन धीर ने पहले ही गेंद से हमला शुरू कर दिया. उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 24 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से चौके और छक्के निकले. नमन धीर ने 400 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. वहीं तिलक वर्मा सिर्फ 7 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: SA vs AUS: सीरीज बचाने के लिए साउथ अफ्रीका का मास्टरस्ट्रोक, कंगारू बल्लेबाजों को रोकने के लिए लौटा सबसे घातक गेंदबाज

Continue reading on the app

भारत-वेस्टइंडीज 5वां टी-20 रद्द: बारिश ने किया मजा किरकिरा, सिर्फ 46 गेंदों का हुआ खेल, सीरीज 2-2 से बराबर

बारिश के कारण भारत-वेस्टइंडीज 5वां टी-20 मैच रद्द हो गया। 46 गेंदों के खेल में भारत ने 118 रन बनाए। ईशान-नमन ने तूफानी पारी खेली, लेकिन मैच पूरा न होने से सीरीज 2-2 से बराबर रही।

Continue reading on the app

  Sports

12 इंटरनेशनल मैच... वेस्टइंडीज के बाद टीम इंडिया किस टीम से खेलेगी सीरीज, कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

Team India next Cricket Series: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज 2-2 से बराबर करने के बाद अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार है. अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस ऐतिहासिक दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की कुल 12 मुकाबलों की रोमांचक सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड की धरती की उछालभरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह एक कड़ी चुनौती होगी. Sun, 18 Oct 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia vs Houthis | सऊदी ने मार गिराए हूतियों के 950 लड़ाके! Yemen War | Middle East News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T00:15:15+00:00

Viral Video |गरबा के रंग में रंगे रवि किशन, जमकर किया डांस! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T00:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers