Responsive Scrollable Menu

TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया में महा सप्तमी पर मां दुर्गा की आराधना, रफ्तार की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2026 में हर दिन उत्सव का नया रंग देखने को मिल रहा है. शनिवार को महा सप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, भव्य संध्या आरती और धुनुची नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बनाया.

Continue reading on the app

Prashant Kishor ने Nitish Kumar को बिहार के 10 सर्वश्रेष्ठ नेताओं में गिनाया

(फाइल फोटो सहित) हाजीपुर (बिहार), 17 अक्टूबर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को जद(यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उन्हें बिहार के अब तक के 10 सर्वश्रेष्ठ नेताओं में से एक मानते हैं। बांकीपुर से विधायक किशोर ने यह भी कहा कि वह इस बात के खिलाफ हैं कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के नीतीश कुमार की बिगड़ती मानसिक सेहत के बावजूद वह सत्ता में बने रहें और सरकार परोक्ष रूप से दूसरे लोगों के हाथ में रहे। किशोर आगामी विधान परिषद चुनाव के प्रचार के लिए वैशाली जिले में थे।

पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि पूर्व मुख्यमंत्री कुमार को कई वर्षों से जानने के आधार पर क्या उन्हें लगता है कि नीतीश कुमार अपने विरोधियों की ‘‘हत्या का आदेश’’ दे सकते हैं। इसके जवाब में उन्होंने यह बात कही। मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह की एक टिप्पणी के संदर्भ में यह सवाल किया गया था।

हालांकि अपने बयान से पलटते हुए सिंह ने दावा किया कि जिन ‘‘नौ हत्याओं’’ का उन्होंने जिक्र किया था, वे उनके परिवार के उन सदस्यों की थीं, जिनकी हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकाल में भी वह जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार के करीबी थे। किशोर ने कहा, ‘‘अनंत सिंह जद(यू) से हैं, जो सरकार का हिस्सा है। राजद मुख्य विपक्षी दल है।

इस मामले को दोनों दलों को आपस में सुलझाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि यदि दोनों दल उचित समझें तो इस मामले की जांच करा सकते हैं। किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। किशोर ने कहा, ‘‘जहां तक नीतीश कुमार की बात है, मैं उन्हें बिहार के सबसे समझदार नेताओं में से एक मानता हूं।

राज्य के अब तक के 10 सर्वश्रेष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होगी। मैंने उनका विरोध तब किया था, जब खराब मानसिक स्वास्थ्य के बावजूद उन्हें सत्ता में बनाए रखा जा रहा था और सरकार परोक्ष रूप से दूसरे लोग चला रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि नीतीश कुमार को ऐसे नेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने बिहार में हालात सुधारने की कोशिश की।’’

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: सीरीज हुई ड्रॉ लेकिन टूटा तूफानी बैटिंग का रिकॉर्ड, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर ठोके इतने छक्के

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज बल्लेबाजों के नाम रही और बराबरी की टक्कर देखने को मिली. ऐसे में रिकॉर्ड बनने स्वाभाविक थे. Sat, 17 Oct 2026 23:55:12 +0530

  Videos
See all

Abhijeet Dipke Breaking News: अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T20:00:25+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Middle East Crisis | US Military | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T19:30:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers