Responsive Scrollable Menu

किरेन रिजिजू ने विपक्ष के ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान को आड़े हाथ लिया, कहा- बांग्लादेश नहीं है भारत!

केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजजू ने विपक्ष के एक बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने विपक्ष को ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान पर आड़े हाथ लिया है. केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि बड़े आए “Regime Change” करने वाले!! कान खोलकर सुन लो,भारत बांग्लादेश नहीं है! उन्होंने साफ कहा कि भारत प्रजातांत्रिक देश है. यहां पर पर चुनावों के माध्यम से मैंडेट तय किया जाता है. 

शनिवार को एक्स पर पोस्ट में रिजिजू ने विरोध प्रदर्शनों की आड़ में प्रजातांत्रिक संस्थाओं को अस्थिर करने का प्रयास करने के लिए विपक्षी पार्टियों और एक्टिविस्ट की कड़ी आलोचना की. उन्होंने जोर देकर कहा, “भारत बांग्लादेश  नहीं है” और कहा कि भारतीय युवा देश को तोड़ने के बजाय देश बनाने अधिक ध्यान दे रहे हैं.

भारत बांग्लादेश नहीं: रिजिजू 

केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “बड़े आए ‘रिजीम चेंज’ करने वाले!! कान खोलो और सुनो, भारत बांग्लादेश नहीं है! भारतीय युवा मूर्ख नहीं हैं; वे भारत बनाएंगे, भारत को तोड़ेंगे नहीं. सभी असली भारतीय युवा मेडल जीत रहे हैं, स्किलिंग, इनोवेशन, स्टार्टअप्स, टेक्नोलॉजी में तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके साथ कल्चरल आइकॉन बन रहे हैं!”

केंद्रीय मंत्री रिजिजू के अनुसार, यह टिप्पणी सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के हालिया बयानों से निकलकर सामने आई. इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर ‘रिजीम चेंज’ का जिक्र किया था. ये प्रदर्शन वोटर रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में कथित गड़बड़ियों से संबंधित हैं. 

‘रिजीम चेंज’ को लेकर सियासी घमासान 

नई दिल्ली में, विपक्षी गुटों और सिविल सोसाइटी ग्रुप्स मिलकर सरकार के खिलाफ तिरंगा मार्च निकाला. इस पर भाजपा नेताओं ने आशांति फैलाने का आरोप लगाया. भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रोटेस्ट मार्च और ‘हर घर तिरंगा’ जैसे ऑफिशियल नेशनल प्राइड कैंपेन के बीच अंतर करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों ने बाद वालों का समर्थन नहीं किया था. इसके बजाय सड़क पर प्रदर्शन में झंडे का इस्तेमाल किया था.

Continue reading on the app

टी20 इंटरनेशनल में सबसे लंबे इंतजार के बाद वापसी करने वाले 5 भारतीय क्रिकेटर, 2 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा

5 Indian cricketers Longest gap between T20I: भारतीय क्रिकेट में वापसी की कहानियां हमेशा से रोमांचक रही हैं. बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसे आंकड़े सामने आए, जो खिलाड़ियों के कभी हार न मानने वाले जज्बे की गवाही देते हैं. भुवनेश्वर कुमार ने 106 मैचों का सबसे लंबा गैप तय किया, तो वहीं खलील अहमद, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन और शिवम दुबे ने भी सालों के इंतजार के बाद शानदार वापसी की. इसके अलावा दिनेश कार्तिक के नाम 7 साल और 57 दिनों का सबसे लंबा अंतराल दर्ज है.

Continue reading on the app

  Sports

फिक्सिंग-ड्रग्स के कारण 4 साल रहा बैन, अब 40 की उम्र में तोड़ा रिकॉर्ड, बना देश का नंबर-1 बल्लेबाज

पिछले 22 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय जिम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर ने 4 साल तक बैन के बावजूद भी सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बना दिया. Sun, 18 Oct 2026 00:21:03 +0530

  Videos
See all

Durga Pandal Stampede के बाद CM Suvendu Adhikari ने किया बड़ा ऐलान! Kolkata News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T19:31:32+00:00

Abhijeet Dipke Breaking News: अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T20:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers