Oppo K14x 5G की भारत में बिक्री शुरू: 6500mAh की विशाल बैटरी और 50MP कैमरा से है लैस, जानें कीमत-ऑफर्स
Oppo K14x 5G Sale Starets In India: ओप्पो ने हाल ही में अपने K14x 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था, जो अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन 6500mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। खास बात ये है कि कंपनी इस फोन पर अभी शानदार ऑफर दे रही है, जिससे इसकी कीमत कम हो जाती है।
Oppo K14x 5G की कीमत और ऑफर
Oppo K14x 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। लॉन्चिंग ऑफर्स के तहत, ग्राहक SBI, HDFC और ICICI बैंक के कार्ड का उपयोग करने पर 1,500 रुपये तक की तत्काल छूट पा सकते हैं। यह फोन फ्लिपकार्ट और ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट पर आइसी ब्लू और प्रिज्म वायलेट रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Oppo K14x 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की विशाल बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक साथ निभाती है। पावर के लिए कंपनी ने इसमें 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। ओप्पो का दावा है कि यह बैटरी उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो दिन भर फोन का भारी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर
Oppo K14x 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन 1,125 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे तेज धूप में भी विजिबिलिटी अच्छी रहती है। परफॉरमेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित कलरओएस 15 (ColorOS 15) पर चलता है, जो यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव प्रदान करता है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G के साथ-साथ वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी की हल्की बौछारों से सुरक्षित रखता है।
भारत में थोक महंगाई दर जनवरी में 1.8 प्रतिशत रही
नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर जनवरी में सालाना आधार पर 1.81 प्रतिशत रही है। यह जानकारी सोमवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्री की ओर से दी गई।
आधिकारिक बयान में कहा गया कि जनवरी में महंगाई बढ़ने की वजह बेसिक मेटल की कीमतों में इजाफा होना और मैन्युफैक्चरिंग एवं गैर-खाद्य उत्पादों, खाद्य वस्तुओं और टेक्सटाइल की कीमतों में बढ़ोतरी होना है।
खाद्य सूचकांक, जिसमें प्राथमिक वस्तुओं के समूह से खाद्य पदार्थ और विनिर्मित उत्पादों के समूह से खाद्य उत्पाद शामिल हैं, दिसंबर 2025 में 196.0 से घटकर जनवरी 2026 में 194.2 हो गया है। थोक महंगाई दर जनवरी में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में बढ़कर 1.41 प्रतिशत हो गई।
डब्ल्यूपीआई में विनिर्माण समूह का भार 64.23 प्रतिशत है, और इस सूचकांक में महीने के दौरान 1.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 22 विनिर्मित उत्पादों में से 19 समूहों की कीमतों में वृद्धि देखी गई, जबकि तीन समूहों की कीमतों में कमी दर्ज की गई। जिन महत्वपूर्ण समूहों की कीमतों में महीने-दर-महीने वृद्धि हुई, उनमें बेसिक मेटल का निर्माण, खाद्य उत्पाद, वस्त्र, अन्य विनिर्माण और विद्युत उपकरण शामिल हैं।
जिन वस्तुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, उनमें दवाइयों का निर्माण, औषधीय रसायन और वनस्पति उत्पाद, मशीनरी और उपकरण एवं फर्नीचर शामिल हैं, जिनकी कीमतें जनवरी 2026 में दिसंबर 2025 की तुलना में कम हुई हैं।
भारत में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर जनवरी 2026 में सालाना आधार पर 2.75 प्रतिशत रही थी। बेस ईयर में बदलाव के बाद खुदरा महंगाई दर के यह पहले आंकड़े हैं। सरकार की ओर से बेस ईयर को बदलकर 2024 कर दिया गया है, जो कि पहले 2012 था। दिसंबर में खुदरा महंगाई दर 1.33 प्रतिशत थी। हालांकि, यह पुराने बेस ईयर 2012 पर आधारित थी।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 2.73 प्रतिशत रही है और शहरी इलाकों में 2.77 प्रतिशत थी। वहीं, खाद्य महंगाई दर जनवरी में 2.13 प्रतिशत रही है। यह ग्रामीण इलाकों में 1.96 प्रतिशत और शहरी इलाकों में 2.44 प्रतिशत रही है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation





















