Responsive Scrollable Menu

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में मुंबई में आयोजित होगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन इन्वेस्टर्स मीट एवं रोडशो

मुंबई/भोपाल/ग्वालियर/नई दिल्ली । केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में 4 अगस्त 2026 को मुंबई में आयोजित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) इन्वेस्टर्स मीट एवं रोडशो आयोजित होगा। इस अवसर पर दूरसंचार विभाग के सचिव अमित अग्रवाल तथा मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव भी उपस्थित रहेंगे। ग्वालियर में भारत के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के शुभारंभ के बाद आयोजित यह दूसरा प्रमुख इन्वेस्टर मीट होगा, जिसका उद्देश्य देश के दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र में उद्योगों की भागीदारी बढ़ाना, नए निवेश आकर्षित करना तथा आत्मनिर्भर भारत के विज़न को नई गति प्रदान करना है। विदित रहे कि नई दिल्ली में आयोजित प्रथम इन्वेस्टर्स राउंडटेबल में ₹3,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनसे लगभग 14 हजार रोजगार सृजित होने की संभावना है।

ग्वालियर से शुरू हुई भारत के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन की ऐतिहासिक यात्रा को मुंबई में मिलेगा नया विस्तार
उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को भारत सरकार के दूरसंचार विभाग और मध्यप्रदेश शासन के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के साथ ग्वालियर में देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन का शुभारंभ हुआ था। यह पहल भारत में दूरसंचार विनिर्माण के लिए एक समर्पित और एकीकृत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुंबई में आयोजित होने वाला रोडशो और मीट इसी राष्ट्रीय अभियान का अगला महत्वपूर्ण चरण होगा।

₹3,500 करोड़ के निवेश प्रस्तावों ने उद्योग जगत के विश्वास को किया मजबूत, अब ₹10,000 करोड़ के लक्ष्य की ओर बढ़ेगा अभियान
नई दिल्ली में आयोजित प्रथम इन्वेस्टर्स राउंडटेबल में देश की अग्रणी दूरसंचार एवं प्रौद्योगिकी कंपनियों ने ₹3,500 करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता जताई। इन निवेशों से लगभग 14 हजार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। मुंबई इन्वेस्टर्स मीट के माध्यम से इस अभियान को और गति देते हुए कुल संभावित निवेश को ₹10,000 करोड़ से अधिक तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट एवं रोडशो में देश की अग्रणी टेलीकॉम विनिर्माण कंपनियां, प्रौद्योगिकी कंपनियां, कंपोनेंट निर्माता, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाता, निवेशक तथा दूरसंचार क्षेत्र के प्रमुख हितधारक भाग लेंगे। यह मंच उद्योग और सरकार के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के साथ-साथ नए निवेश अवसरों को बढ़ावा देगा।

एचएफसीएल, डिक्सन, वीवीडीएन सहित अनेक अग्रणी कंपनियों ने जताया भरोसा

नई दिल्ली में आयोजित प्रथम इन्वेस्टर्स राउंडटेबल के दौरान एचएफसीएल, डिक्सन, वीवीडीएन, कॉक्स एंड किंग्स इंक. सहित अनेक अग्रणी उद्योग समूहों ने इस परियोजना में निवेश की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उद्योग जगत की यह सकारात्मक भागीदारी भारत की दूरसंचार नीति, विनिर्माण क्षमता तथा निवेश-अनुकूल वातावरण में बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

अब मुंबई इन्वेस्टर्स मीट से सरकार और उद्योग जगत के बीच सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह पहल भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी टेलीकॉम विनिर्माण एवं नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने, बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने तथा उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Continue reading on the app

ड्रैगन की 'चिकन नेक' पर घेराबंदी की चाल! बांग्लादेश को चीन देगा J-10CE फाइटर जेट

भारतीय रक्षा विशेषज्ञों की नजर में यह सौदा सिर्फ हथियारों की खरीद-फरोख्त नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया के हवाई ताकत के संतुलन को बिगाड़ने वाली एक बड़ी रणनीतिक चाल है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: टेस्ट क्रिकेट में खराब रिकॉर्ड और WTC में उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम पहुंची श्रीलंका

टेस्ट क्रिकेट में खराब रिकॉर्ड और WTC में उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम पहुंची श्रीलंका Tue, 4 Aug 2026 20:09:39 +0530

  Videos
See all

Flood News: मूसलाधार आफत... जनजीवन अस्त-व्यस्त ! | Heavy Rain | Landslide | Uttarakhand | Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T15:15:05+00:00

बांकीपुर में Prashant Kishor की जीत की बड़ी वजहें! #shorts #prashantkishor #bankipur #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T15:09:06+00:00

बांकीपुर सीट गवांकर भी BJP खुश क्यों? RJD पर ये कह दिया! #shorts #prashantkishor #bankipur #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T15:11:09+00:00

Sahil Joshi | देश विरोधी नारे लगे तो गिरफ्तार करिए उन्हें- Ashutosh | Delhi Protest #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T15:07:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers