महाराष्ट्र में सोने की चेन के लिए हत्यारे बने 2 दोस्त, सिगरेट के बहाने बुलाया फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, जानें ‘दृश्यम’ कनेक्शन
पैसों के लिए आदमी किस हद तक गुजर जाता है, इसकी इन्तिहा किसी को भी नहीं है. महाराष्ट्र में पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने शवों को जिंदा जला दिया और उसका फोन फेंक दिया. घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले की है.
पुलिस को गुमराह किया
ठाणे के आजाद नगर का रहने वाला प्रज्योत 24 सितंबर को शाम करीब 7 बजे लापता हो गया. अगले दिन उसके पिता ने पुुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और तब जाकर पुलिस ने किडनैपिंग की एफआईआर दर्ज की. जांच के दौरान, पुलिस ने प्रज्योत के एक दोस्त से पूछताछ की. पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए उस दोस्त ने कहा कि उसने प्रज्योत को एक अंजान लड़के के साथ बाइक पर घोड़बंदर इलाके की ओर जाते देखा था. इसके बाद, पुलिस ने जब रास्ते में लगे 80 से 90 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिससे पता चला कि दोस्त द्वारा बताई गई बातें गलत हैं.
अब जानें उस दिन असल में हुआ क्या था
इसके बाद, पुलिस ने टेक्निकल सबूतों और मोबाइल लोकेशन डाटा के आधार पर उसी दोस्त से दोबारा पूछताछ की. पूछताछ के दौरान हत्या का खुलासा हुआ. पुलिस के अनुसार, प्रज्योत ने सोने की चेन पहनी हुई थी, जिसे लेने के लिए उसके दो दोस्तों ने एक साजिश रची. दरअसल, एक दोस्त को अपना जन्मदिन मनाना था तो वहीं दूसरे दोस्त को बाइक खरीदनी थी, जिस वजह से दोनों को पैसों की जरूरत थी.
सिगरेट पीने के बहाने सुनसान जगह ले गए
24 सिंतबर को दोनों दोस्त प्रज्योत को सिगरेट पीने के बहाने ठाणे के ब्रह्मांड फेज 2 इलाके के पास के एक सुनसान और झाड़ियों वाली जगह पर लेकर गए. वहां, दोनों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. दोनों नाबालिगों ने सबूत मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी. उन्होंने एक बस में प्रज्योत का फोन फेंक दिया, जिससे उसकी लोकेशन के बारे में किसी को पता न चल पाए.
नाबालिगों को हिरासत में लिया
दोनों दोस्तों की प्लानिंग थी कि वह दृश्यम की तरह ही पुलिस को गुमराह करेंगे. हालांकि, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के दौरान उनकी यह साजिश नाकाम हो गई है. पुलिस के अनुसार, दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है. दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. अब मामले की जांच चल रही है.
46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….
Md. Muttafique Ahmad : बिहार पुलिस के अधिकारी मोहम्मद मुत्तफ़िक अहमद (Md. Muttafique Ahmad) को उनकी दीर्घकालीन पुलिस सेवा और पेशेवर अनुभव के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति प्रदान की गई है। अपराध अनुसंधान, कानून-व्यवस्था, अपहरण के मामलों के उद्भेदन और महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा जैसी जिम्मेदारियों में उनका अनुभव रहा है। [...]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
The Begusarai









