Responsive Scrollable Menu

T20 World cup 2026: श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले

T20 World cup 2026: ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमिटी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में चोटिल जोश हेज़लवुड की जगह स्टीव स्मिथ को शामिल करने की मंज़ूरी दे दी। स्मिथ को हेज़लवुड की जगह लिया गया है, जो अब पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट में आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के मेडिकल स्टाफ को उम्मीद थी कि हेजलवुड टूर्नामेंट के बाद के हिस्सों में खेलने के लिए समय पर फिट हो जाएंगे लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। किसी खिलाड़ी की जगह लेने के लिए इवेंट टेक्निकल कमिटी की मंज़ूरी ज़रूरी है, तभी उस खिलाड़ी को ऑफिशियली टीम में शामिल किया जा सकता है।

Continue reading on the app

Video: ऐसी बेइज्जती कौन करता? डींगे हाकने वाले फरहान का बुरा हाल, आउट करने के बाद हार्दिक ने देखा तक नहीं

Hardik Sahibzada Farhan dismissal video: भारत ने रविवार को कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के अहम मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराया। इस जीत के साथ ही भारत सुपर-8 में पहुंच गया। उम्मीद तो ये थी कि मुकाबला रोमांचक होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को धो डाला। 

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 175 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस पारी के हीरो रहे ईशान किशन। उन्होंने सिर्फ 40 गेंद में 77 रन ठोक दिए। दमदार टाइमिंग और बेखौफ अंदाज़ में ईशान ने बल्लेबाजी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर 32 रन जोड़कर पारी को संभाला, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन का अहम योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए। कप्तान सलमान अली आगा और उस्मान तारिक को एक-एक विकेट मिला।

175 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत ही बिखर गई। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबज़ादा फरहान को शून्य पर चलता किया। रिंकू सिंह ने कैच लपका और इसके बाद हार्दिक का 'नो-लुक' सेलिब्रेशन स्टंप कैम में कैद हो गया। बिना बल्लेबाज़ की ओर देखे ठंडे अंदाज़ में जश्न। यही पल मैच का टोन सेट कर गया।

इसके बाद वरुण चक्रवर्ती,अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाज़ी की। पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन पर ढेर हो गई। उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाकर थोड़ी कोशिश की जबकि शाहीन शाह अफरीदी 19 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा।

यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले टीम ने अमेरिका और नामीबिया को हराया था। डिफेंडिंग चैंपियन अब सुपर-8 में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी और घरेलू माहौल का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। उधर, पाकिस्तान ने शुरुआती मैचों में नीदरलैंड्स और अमेरिका को हराया था, लेकिन अब उसे सुपर-8 की उम्मीद जिंदा रखने के लिए नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जीत चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ दामाद ने कटाई नाक, भड़के ससुर ने कहा टीम से कर दो बाहर, बाबर और शादाब को निकालना चाहते हैं शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत की हार के बाद अपने दामाद समेत तमाम सीनियर को बाहर बिठाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, "अगर मुझे फैसला लेना हो, तो मैं शाहीन को भी बाहर बैठाऊंगा, बाबर को भी और शादाब को भी. मैं नए लड़कों को खिलाऊंगा, युवाओं को मौका दूंगा. नामीबिया के खिलाफ मैच में भी मैं उन्हें सपोर्ट करूंगा, आत्मविश्वास दूंगा और लगातार खिलाऊंगा." Mon, 16 Feb 2026 13:17:05 +0530

  Videos
See all

Parliament Session: सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में जारी गतिरोध पर क्या बोलीं Renuka Chowdhury? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T08:12:34+00:00

Superfast News: Bihar Assembly | Land For Job Scam | Rohit Sheety Firing | Amit Shah | AI Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T08:12:46+00:00

Breaking News: Rajasthan के Bhiwadi में Chemical Factory में लगी आग, 8 कर्मचारियों की मौत | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T08:13:07+00:00

Pakistan Public Reaction on India Win LIVE: हार के बाद पाक मीडिया का रोना शुरू | India vs Pak Match #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T08:12:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers