Responsive Scrollable Menu

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 मैच में बारिश के कारण टॉस में विलंब

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 मैच में बारिश के कारण टॉस में विलंब

Continue reading on the app

उत्तराखण्ड की CMSSY योजना का अध्ययन करने पहुंची उत्तर प्रदेश की टीम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं, अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रही हैं. इसी क्रम में शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य श्रम विभाग के अपर श्रम आयुक्त श्री जुनैद के नेतृत्व में आई टीम ने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर CMSSY के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य जांच सुविधाओं तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के विभिन्न पहलुओं को समझा. उत्तर प्रदेश से आई टीम ने योजना की रूपरेखा, तकनीकी व्यवस्था, संचालन प्रक्रिया एवं प्रमुख विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की.

रेफरल की व्यवस्था सुनिश्चित करना है

बैठक में श्रमायुक्त श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का (उत्तराखंड सरकार) ने उत्तर प्रदेश से आए अधिकारियों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की. उन्होंने बताया कि CMSSY का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके पात्र आश्रितों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना, गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना तथा आवश्यकता के अनुसार उपचार हेतु उचित चिकित्सा परामर्श एवं रेफरल की व्यवस्था सुनिश्चित करना है.

श्रमायुक्त ने बताया कि योजना को राज्य में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से संचालित किया जा रहा है. बिना किसी पूंजीगत निवेश के अब तक लगभग 60,000 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच की सुविधा से आच्छादित किया जा चुका है. यह उपलब्धि सीमित अतिरिक्त संसाधनों में तकनीकी नवाचार, बेहतर प्रबंधन एवं प्रभावी समन्वय के माध्यम से श्रमिक कल्याण सेवाओं को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का उदाहरण है.

राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना की जा रही

श्रमायुक्त ने कहा कि उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित CMSSY योजना श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में राज्य की एक महत्वपूर्ण पहल है. योजना का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य परीक्षण तक सीमित न रहकर श्रमिकों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना, संभावित गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान करना तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता से जोड़ना भी है. उन्होंने बताया मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (CMSSY) की प्रभावी कार्यप्रणाली एवं नवाचारपूर्ण क्रियान्वयन मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है.

विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा 

भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश की टीम ने CMSSY की तकनीकी संरचना, पंजीकरण एवं सत्यापन प्रक्रिया, स्वास्थ्य जांच शिविरों के संचालन, जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने, गंभीर बीमारियों की पहचान तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की. टीम ने योजना के व्यावहारिक क्रियान्वयन मॉडल का अध्ययन करते हुए उत्तर प्रदेश में इसी प्रकार की व्यवस्था विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की.

उत्तराखण्ड का यह मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो सकता है. उत्तर प्रदेश की टीम का यह भ्रमण दोनों राज्यों के बीच श्रमिक कल्याण योजनाओं में अनुभवों के आदान-प्रदान, तकनीकी सहयोग एवं बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणालियों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इस अवसर पर श्री विपिन कुमार, उप श्रम आयुक्त, उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं श्रीमती दुर्गा चमोली वरिष्ठ तकनिकी विशेषज्ञ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: सीरीज हुई ड्रॉ लेकिन टूटा तूफानी बैटिंग का रिकॉर्ड, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर ठोके इतने छक्के

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज बल्लेबाजों के नाम रही और बराबरी की टक्कर देखने को मिली. ऐसे में रिकॉर्ड बनने स्वाभाविक थे. Sat, 17 Oct 2026 23:55:12 +0530

  Videos
See all

Kolkata Puja Accident News: जिस जगह हुआ हादसा, वहां कितनी पतली गलियां हैं? | Durga Puja Pandal 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T19:13:28+00:00

Kolkata Pandal Stampede: दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर Suvendu Adhikari ने दी प्रतिक्रिया | Durga Puja #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T19:16:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers