Rashmika and Vijay: शादी की अटकलों के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रश्मिका और विजय, एक ही कार से हुए रवाना; VIDEO
Rashmika and Vijay: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियो में हैं। कहा जा रहा है कि 26 फरवरी को दोनों सात फेरे ले सकते हैं, हालांकि अब तक किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसी बीच रविवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों एक्टर्स को स्पॉट किया गया, जिसके चलते शादी की अटकलों और तेज हो गई हैं।
मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे साथ
गौरतलब हैं कि दोनों एक साथ एयरपोर्ट नहीं पहुंचे और मीडिया से दूरी बनाए रखी, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों को एक ही कार में रवाना होते देखा। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। अब फैंस इसे शादी की तैयारियों से जोड़कर देख रहे हैं।
रश्मिका ब्राउन टॉप, ब्लैक जींस और बूट्स में सिंपल लुक में नजर आई। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और चुपचाप अपनी कार में बैठ गई।
वहीं विजय ब्लैक टी-शर्ट और लाइट ब्राउन ट्राउजर में दिखे। रश्मिका की तरह विजय ने भी मास्क से चेहरा ढक रखा था, लेकिन एक फैन ने उन्हें पहचान लिया। विजय ने मुस्कुराते हुए मास्क हटाया, फोटो खिंचवाई और फैन से हाथ मिलाया।
26 फरवरी को होगी शादी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 26 फरवरी को उदयपुर के एक हेरिटेज पैलेस में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा हैं कि शादी काफी प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके बाद हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा जाएगा।
कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया था कि 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में दोनों ने सगाई भी की थी। हालांकि कपल ने अब तक इसे लेकर भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विजय से शादी को लेकर क्या बोली रश्मिका?
हाल ही में जब रश्मिका से एक इंटरव्यू में शादी की खबरों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि चार साल से यही सवाल पूछा जा रहा है। एयरपोर्ट पर भी जब एक पैपराजी ने उन्हें शादी की बधाई दी, तो उन्होंने शरमाते हुए पूछा, “किस बात की?”
विजय और रश्मिका की हिट जोड़ी
विजय और रश्मिका की हिट जोड़ी कई फिल्मों में नजर आई। दोनों की नजदीकियां फिल्मगीता गोविंदम और डीयर कामरेड के दौरान बढ़ी। तभी से इनके रिश्ते की चर्चाएं शुरू हो गई थी।
T20 World cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान पर मंडराया बाहर होने का खतरा, जानिए ग्रुप-ए का पूरा समीकरण
Pakistan T20 World cup 2026: भारत के खिलाफ 61 रन से हारने के कारण पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अभिय़ान खतरे में आता दिख रहा। टीम पर ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा। पाकिस्तान को हराने के साथ ही भारत शान से सुपर-8 में पहुंच गया है। भारत ने अबतक अपने तीनों मैच जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। सलमान आगा की अगुआई वाली टीम ने तीन में से 2 मैच जीते जबकि एक गंवाया है।
यूएसए की नामीबिया पर जीत के साथ ही ग्रुप-ए में सुपर-8 में पहुंचने की रेस और दिलचस्प हो गई है। अब पाकिस्तान को टूर्नामेंट में आगे बढ़ना है तो उसके लिए आखिरी लीग मैच करो या मरो वाला हो गया है। इस वक्त पाकिस्तान और अमेरिका दोनों के एक बराबर 4-4 अंक हैं। लेकिन बेहतर नेट रनरेट की वजह से अमेरिका पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।
पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा
पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने भारत के खिलाफ मिली हार के बाद कहा कि प्लेयर्स वाकई निराश हैं। ड्रेसिंग रूम का भी माहौल भारी है क्योंकि उन्हें पता है कि पाकिस्तान के लिए इस मैच की क्या अहमियत थी।
उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं भारत ने हमसे अच्छा क्रिकेट खेला। हमें पता है कि भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा बड़ा मुकाबला होता है। हमने लगातार पांच मैच जीते लेकिन, भारत के खिलाफ चूक गए।
पाकिस्तान को नामीबिया के खिलाफ जीतना होगा
मैच की अगर बात करें तो ईशान किशन की 77 रन की पारी की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन जोड़े थे। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत ही खराब रही थी। 13 रन पर उसके तीन विकेट गिर गए थे और पूरी टीम 114 पर ढेर हो गई। उस्मान खान ने सबसे अधिक 44 रन बनाए।
अब पाकिस्तान को बुधवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में उतरना है। अपनी सुपर-8 की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को ये मुकाबला जीतना ही होगा। अगर पाकिस्तान हार जाता है तो ग्रुप स्टेज से बाहर हो जाएगा। अगर मुकाबला बारिश में धुल जाता है तो फिर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे और पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंच जाएगा।
पाकिस्तान की किस्मत दूसरे मुकाबलों पर टिकी है, इसमें अमेरिका और नीदरलैंड्स के बीच मैच भी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















