Responsive Scrollable Menu

मां को अचानक सरप्राइज देने पहुंची बेटी, गले लगाते ही छलक पड़ा प्यार, भावुक कर देगा वायरल वीडियो

जिंदगी की भागदौड़ के बीच बेटी अचानक अपनी मां से मिलने पहुंची, तो उनका रिएक्शन दिल छू लेने वाला था. बेटी को सामने देखते ही मां ने उसे गले लगा लिया. करीब दो साल पुराने इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और अपने माता-पिता को याद कर रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

फिट रहने के लिए सिर्फ वर्कआउट नहीं, आराम भी जरूरी! जानें रेस्ट डे के फायदे

आज के समय में अधिकतर लोग अपनी फिटनेस को लेकर सजग हो गए हैं और इसलिए वे वर्कआउट को अपने रूटीन में जरूर शामिल करते हैं। कोई जिम में वजन उठाता है तो कोई घर पर ही योग और एक्सरसाइज करता है। अमूमन लोगों को लगता है कि जितने ज्यादा दिन वर्कआउट करेंगे, उतनी जल्दी वजन कम होगा और शरीर फिट बनेगा। इसी सोच में वे थकान होने पर भी एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ते।

लेकिन क्या आपको पता है कि फिटनेस के लिए वर्कआउट के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी है? लगातार एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों को थकान हो सकती है और शरीर को खुद को संभालने के लिए समय चाहिए। ऐसे में रेस्ट डे बहुत अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है तो चलिए जानते हैं इसके फायदे-

इसे भी पढ़ें: Health Tips: मुलेठी से Acidity और Weight Loss में राहत, जानिए आयुर्वेद में इसके फायदे

मांसपेशियां होती हैं रिकवर

जब आप वजन उठाते हैं या कोई कठिन एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। इसके बाद शरीर को उनकी मरम्मत और रिकवरी के लिए समय चाहिए। आराम, सही खानपान और पर्याप्त नींद इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप हर दिन बहुत कठिन वर्कआउट करती हैं और शरीर को पर्याप्त आराम नहीं देतीं, तो मांसपेशियों में दर्द और थकान लंबे समय तक बनी रह सकती है।  

वर्कआउट की परफॉर्मेंस होती है बेहतर

रेस्ट ना लेने से बॉडी सही तरह से रिकवर नहीं हो पाती और इसलिए वर्कआउट की परफॉर्मेंस भी धीरे-धीरे खराब होने लगती है। लेकिन आराम के बाद शरीर अधिक तैयार महसूस कर सकता है। इससे आप अगले वर्कआउट में बेहतर तकनीक के साथ एक्सरसाइज कर सकते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार अभ्यास कर सकती हैं।

चोट लगने का जोखिम कम करने में मदद

सुनने में शायद अजीब लगे लेकिन रेस्ट डे से चोट लगने का जोखिम भी काफी कम हो जाता है। थके हुए शरीर के साथ एक्सरसाइज करने पर सही तकनीक बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। उदाहरण के लिए, वजन उठाते समय शरीर का संतुलन बिगड़ना या दौड़ते समय कदमों पर ठीक से नियंत्रण न रहना चोट का कारण बन सकता है। रेस्ट डे थकान कम करने और शरीर को संभलने का समय देने में मदद कर सकते हैं।  

फिटनेस के लक्ष्य तक पहुंचना होता है आसान

वजन कम करना हो, मांसपेशियां मजबूत बनानी हों या स्टैमिना बढ़ाना हो, इन सभी लक्ष्यों के लिए नियमित अभ्यास के साथ-साथ रिकवरी भी उतनी ही जरूरी है। हर दिन बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने का मतलब यह नहीं कि नतीजे भी उतनी ही तेजी से मिलेंगे। लेकिन जब आप वर्कआउट के साथ पर्याप्त आराम करते हैं, संतुलित भोजन और अच्छी नींद का ध्यान रखते हैं, तो लंबे समय तक अपनी दिनचर्या बनाए रखना आसान हो सकता है। जिससे आपके गोल्स भी आसानी से पूरे होते हैं।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन ने मोहम्मद रिजवान का तोड़ा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में मिली बड़ी कामयाबी

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के बाद ईशान किशन ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने मोहम्मद रिजवान के 5 साल पहले बनाए रिकॉर्ड को तोड़ा है. Sun, 18 Oct 2026 09:08:03 +0530

  Videos
See all

Nitin Nabin At Durga Puja: पटना में मां दुर्गा की शरण में पहुंचे नितिन नवीन | BJP National President #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T04:31:31+00:00

Weather Update:अगले 24 घंटे में भयंकर बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! Weather News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T04:46:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers