Responsive Scrollable Menu

CBSE बोर्ड परीक्षा कल से शुरू:10 बजे बाद सेंटर पर नहीं मिलेगी एंट्री, 26 देशों के 46 लाख छात्र देंगे एग्जाम; गाइडलाइन जारी

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं, 12वीं के एग्जाम कल यानि 17 फरवरी से शुरू होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10वीं का पहला पेपर मैथ्‍स का होगा, जबकि 12वीं का पहला पेपर बायोटेक्‍नोलॉजी और शॉर्ट हैंड का होगा। इस साल करीब 46 लाख स्टूडेन्ट्स शामिल होंगे। CBSE ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर 10 बजे या इससे पहले तक पहुंच जाएं। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 बार होंगी कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 1 जून तक हो सकती है। बोर्ड ने इसी साल से 10वीं की परीक्षाएं साल में 2 बार कराने का फैसला किया है। नए एग्‍जाम पैटर्न की 3 अहम बातें CBSE ने जारी की एडवाइजरी CBSE ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने स्कूलों से भी कहा है कि वे पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को इस संबंध में सहयोग और मार्गदर्शन करें। बता दें कि इस साल भारत और विदेशों के 26 देशों से 46 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं सुबह एक पारी में 10.30 बजे शुरू होंगी, इसलिए सभी छात्र अपने परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे या उससे पहले पहुंच जाएं। परीक्षा के दिनों में होने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय या इंटरनेशनल शिखर सम्मेलनों, उच्च स्तरीय बैठकों और अन्य कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए, ट्रैफिक रूल्स में संभावित बदलाव के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में भीड़भाड़, मार्ग परिवर्तन और देरी हो सकती है। घरों से जल्द निकलें सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने घरों से जल्द निकलें ताकि वे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंच सकें। बोर्ड ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे स्थानीय परिस्थितियों, ट्रैफिक, मौसम की स्थिति, दूरी आदि को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे या उससे पहले पहुंचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाएं, क्योंकि छात्रों को सुबह 10 बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। CBSE एग्जाम की पूरी डेट शीट देखने के लिए करें यहां CLICK …………. पढें ये खबर भी… 12वीं की कॉपियां अब डिजिटल तरीके से चेक होंगी: CBSE लाएगा ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अब परीक्षा मूल्यांकन में डिजिटल क्रांति लाने जा रहा है। 2026 की परीक्षाओं से शुरू होकर कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) से होगी। बोर्ड ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड का मानना है कि इससे न सिर्फ गलतियां कम होंगी, बल्कि समय और पैसे की भी बड़ी बचत होगी। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी सस्पेंड किए:SIR में लापरवाही-पावर के गलत उपयोग के आरोप; EC बोला- वोटर लिस्ट का काम संवेदनशील

चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में 7 अधिकारियों को सस्पेंड किया है। सभी पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में गंभीर लापरवाही, कर्तव्य की अनदेखी और वैधानिक शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप है।आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को निलंबित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश भी दिए। आयोग ने कहा है कि वोटर लिस्ट जुड़ा काम बहुत संवेदनशील है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या अधिकारों के दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसी लापरवाही पर सख्त एक्शन जारी रहेगा। सस्पेंड किए अधिकारियों के नाम, पद सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने की डेडलाइन एक हफ्ते बढ़ाई सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी को पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई की थी। कोर्ट ने कहा था कि वह इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा था कि यह बात सभी राज्यों के लिए है। जरूरत पड़ने पर आदेश जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने की तारीख 14 फरवरी से बढ़ाकर 21 फरवरी कर दी थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya: पाकिस्तान पर जीत के बाद थोड़ी मस्ती, थोड़ा प्यार… हार्दिक पंड्या- माहिका शर्मा का VIDEO हो गया वायरल

Hardik Pandya Girlfriend VIDEO: भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं. उसमें क्या खास है, आइए जानते हैं. Mon, 16 Feb 2026 15:29:19 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Press Conference : UP में SIR को लेकर अखिलेश यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T10:45:03+00:00

Mahashivratri 2026 में बुर्के में 'शिवभक्त' | कट्टरपंथी आहत! | Hindu Muslim Vivad | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T10:42:05+00:00

"21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माघ मेले में डुबकी लगाई" | #maghmela2026 #cmyogi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T10:43:05+00:00

India vs Pakistan Match: Pakistan को हराने के बाद Hardik Pandya को देखिए... | Team India #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T10:43:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers