NDA से दूरी, शुभेंदु से नजदीकी, TMC के तीन बागी मुस्लिम सांसदों की दिलचस्प कहानी
TMC के बागी सांसदों पर सस्पेंस, (फाइल फोटो)
Assam Floods: घुटनों तक पानी में उतरे रणदीप हुड्डा, बाढ़ पीड़ितों को हाथ से बांटा राशन, Video देख फैंस ने किया सैल्यूट
Randeep Hooda Assam flood: असम में आई विनाशकारी बाढ़ से हजारों परिवार अब भी मुश्किल हालात में जीवन बिता रहे हैं। ऐसे समय में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपना मानवीय कदम उठाया है जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। इस वक्त रणदीप हुड्डा खुद असम के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पहुंचे और राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
अभिनेता ने एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) के साथ मिलकर शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई। एक्टर ने अपने इस दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वह नाव के जरिए गांवों तक पहुंचते और घुटनों से ऊपर भरे पानी में उतरकर लोगों को जरूरी सामान बांटते दिखाई दे रहे हैं।
'10 दिन बाद भी पानी कम नहीं हुआ'
वीडियो में रणदीप हुड्डा ने बताया कि बाढ़ आए 10 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन कई इलाकों में अब भी घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कई परिवार अभी भी अपने घरों में फंसे हुए हैं और लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं।
अभिनेता ने बताया कि उनकी टीम एक बार में जितनी राहत सामग्री लेकर पहुंची थी, वह खत्म हो चुकी है और अब जल्द ही दूसरा राहत अभियान चलाया जाएगा ताकि बाकी जरूरतमंदों तक भी सहायता पहुंचाई जा सके।
राशन के साथ बांटे रसोई का सामान
रणदीप हुड्डा ने बताया कि कई परिवारों तक पहले ही राशन पहुंच चुका है, लेकिन अब उनकी सबसे बड़ी जरूरत रसोई के बर्तन, चप्पल और अन्य दैनिक उपयोग की चीजें हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए उनकी टीम इन आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर रही है।
उन्होंने कहा कि कई ऐसे गांव हैं जहां लोग राहत शिविरों तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में टीम खुद नाव के जरिए अंदरूनी इलाकों तक जाकर लोगों की मदद कर रही है।
लोगों से मदद की अपील
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में रणदीप हुड्डा ने लोगों से असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने लिखा कि राज्य के हजारों परिवार इस समय कठिन दौर से गुजर रहे हैं और हर छोटी-बड़ी मदद उनके लिए राहत बन सकती है। उन्होंने लोगों से भोजन, राहत सामग्री, आश्रय और अन्य जरूरी संसाधनों के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।
असम में अब भी गंभीर हैं हालात
राज्य में जुलाई के आखिर से शुरू हुई बाढ़ ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट शामिल हैं, जहां हजारों लोग अब भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं।
बाढ़ का असर सिर्फ लोगों के घरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि अब भी पानी में डूबी हुई है। बड़ी संख्या में पशुधन भी बाढ़ की चपेट में आया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में आजीविका पर गंभीर असर पड़ा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
Haribhoomi










