Mumbai Indians के साथ खत्म हुआ 10 साल का सफर, Head Coach पद से हटे Mahela Jayawardene
महेला जयवर्धने ने 2027 सीज़न से पहले इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के हेड कोच का पद छोड़ दिया है। जयवर्धने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान पिछले दो सीज़न तक हेड कोच रहे; इससे पहले वे 2017 से 2022 तक भी इस पद पर रह चुके थे। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मुंबई इंडियंस ने आज घोषणा की है कि महेला जयवर्धने हेड कोच का पद छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही #OneFamily के साथ उनका एक दशक लंबा जुड़ाव समाप्त हो गया है।
इसे भी पढ़ें: Shubman Gill की Ranji Trophy में वापसी, वनडे में दोहरा शतक जड़ने के बाद मैदान पर
हेड कोच के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, मुंबई इंडियंस ने तीन IPL खिताब जीते। फ्रेंचाइजी ने जयवर्धने को टीम की संस्कृति को आकार देने और अनुशासन, आपसी सहयोग तथा 'टीम को सबसे पहले रखने' (टीम-फर्स्ट अप्रोच) वाली सोच पर आधारित टीम का माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाने का श्रेय दिया है। मुंबई इंडियंस ने कहा, "2017 से 2022 तक और फिर 2024 से 2026 तक, इस भूमिका में अपने दो कार्यकालों के दौरान, उन्होंने फ्रेंचाइजी की संस्कृति को आकार देने, टीम का एक मजबूत माहौल बनाने और अनुशासन, आपसी सहयोग तथा 'टीम को सबसे पहले रखने' की सोच को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है।"
जयवर्धने ने दस साल से अधिक समय तक इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, प्रशंसकों और मालिकों - नीता अंबानी तथा आकाश अंबानी - को उनके समर्थन और भरोसे के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें टीम की उपलब्धियों पर गर्व है और उन्होंने भविष्य के लिए मुंबई इंडियंस को शुभकामनाएं दीं।
इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ Yashasvi Jaiswal की अनदेखी पर भड़के R Ashwin
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से भी अधिक समय से मुंबई इंडियंस मेरे सफर का एक बहुत ही खास हिस्सा रही है। खिलाड़ियों, कोचिंग टीम, #OneFamily (एक परिवार) के शानदार समर्थन और सबसे बढ़कर प्रशंसकों ने मिलकर इसे एक ऐसा अनुभव बना दिया है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। हमने साथ मिलकर कुछ अविस्मरणीय पल बिताए हैं, चुनौतियों का सामना किया है और कुछ ऐसा बनाया है जिस पर हम सभी को गर्व हो सकता है। मैं श्रीमती नीता अंबानी और आकाश अंबानी को इतने वर्षों तक मुझ पर अटूट भरोसा जताने, समर्थन देने और दोस्ती निभाने के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। हमने साथ मिलकर जो कुछ भी हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और मेरे दिल में MI के लिए हमेशा एक खास जगह रहेगी। मैं आने वाले वर्षों में टीम की सफलता की कामना करता हूं।
Kareena Kapoor रात में पैरों पर लगाती हैं Desi Ghee, अच्छी नींद और सेहत को मिलते हैं कई फायदे
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने पति एक्टर सैफ अली खान के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंची। इस दौरान सैफ अली खान ने बताया कि करीना सोने से पहले पैरों में घी लगाती है। गौरतलब है कि बेबो अपनी फिटनेस के लिए खास ध्यान रखती हैं। बतौर एक्टिंग में कमाल है करीना कपूर खान, इसके साथ ही उनकी फिटेनस एकदम बेमिसाल है। करीना ने कपिल के शो में यह भी कहा है कि इससे नींद अच्छी आती है। सोने से पहले पैरों के तलवों में घी लगाने से क्या होता है, आइए आपतो बताते हैं।
सोने से पहले पैरों पर घी लगाने के फायदे
पैर बनते हैं सॉफ्ट
अगर आप सोने से पहले पैरों में थोड़ा-सा घी लगाना एक पारंपरिक तरीका है, जो कि रुखे, खुरदरे तलवों और फटी एडियो को नमी देने में मदद करती हैं। घी में ऐसे फैट होते हैं जो त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जिससे नमी कम नहीं होती है और पैर मुलायम हो जाते हैं।
नींद बढ़िया आती है
पैरों सोने से पहले हल्का घी लगाकर मालिश करने पर काफी आराम मिलता है। इससे नींद भी काफी बढ़िया आती है। अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है, तो रोजाना सोने से पहले कुछ देर तलवों पर घी जरुर लगाएं।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
सोने से पहले तलवों पर हल्की मसाज जरुर करें। ऐसा करने से मांसपेशियों को दर्द, खिंचाव और थकान दूर होती है। जिन लोगों के पैरों में दर्द रहता है, वो लोग इस उपाय को रोज करें।
डाइजेशन में सुधार
आयुर्वेद के अनुसार, पैरों के तलवों पर घी लगाने से वात दोष कम होता है, डाइजेशन बेहतर होता है और पेट से संबंधित समस्याओं से आराम मिलता है।
क्या सभी को सोने से पहले लगाना चाहिए पैरों के तलवों पर घी?
बता दें कि, जिन स्वस्थ वयस्कों की त्वचा पर कोई घाव नहीं है, उनके लिए सीमित मात्रा में घी का इस्तेमाल करना ही ठीक है। लेकिन खुले घावों, फंगल इन्फेक्शन या जलन वाली त्वचा पर इसका इस्तेमाल न करें। यदि इसे लगाने से खुजली, लालिमा या रैशेज हों, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। वहीं, डायबिटीज वाले लोगों को अपने पैरों की देखभाल में अतिरिक्त सावधानी बरतें। यदि पैरों में लगातार ड्राईनेस या दरारे बनीं रहती है, तो डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









