IND vs PAK: जीत के बाद भी क्यों भड़के कप्तान सूर्या, कुलदीप की लगाई क्लास- देखें वीडियो
Suryakumar Yadav Angry Reaction: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को हुए मुकाबले में भारत को 61 रनों से शानदार जीत मिली। लेकिन जीत के बाद भी भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव गुस्से में अपनी भड़ास निकालते नजर आए...
16 February 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
16 February 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 फरवरी 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज के दिन फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो शाम 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
16 फरवरी 2026 का शुभ मुहूर्त
- चतुर्दशी तिथि – शाम 5:35 बजे तक
- वरियान योग – देर रात 1:50 बजे तक
- श्रवण नक्षत्र – रात 8:48 बजे तक
महाशिवरात्रि व्रत पारण 2026
महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले श्रद्धालु 16 फरवरी 2026 को व्रत का पारण करेंगे। पारण का शुभ समय सुबह 7 बजकर 6 मिनट से दोपहर 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
पारण विधि
- प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि से अभिषेक करें।
- भोलेनाथ को बेर और मौसमी फल अर्पित करें।
- पूजा के उपरांत बेर का प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोलें।
- इस दिन सात्विक भोजन ही करें।
राहुकाल का समय
- दिल्ली – सुबह 08:23 से 09:47 तक
- मुंबई – सुबह 08:34 से 10:00 तक
- चंडीगढ़ – सुबह 08:27 से 09:51 तक
- लखनऊ – सुबह 08:07 से 09:31 तक
- भोपाल – सुबह 08:18 से 09:43 तक
- कोलकाता – सुबह 07:34 से 08:59 तक
- अहमदाबाद – सुबह 08:37 से 10:03 तक
- चेन्नई – सुबह 07:59 से 09:27 तक
सूर्योदय और सूर्यास्त
- सूर्योदय – प्रातः 6:58 बजे
- सूर्यास्त – सायं 6:11 बजे
आज के दिन का महत्व
सोमवार और चतुर्दशी का संयोग शिव आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन उपवास, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जप या शिव चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। श्रवण नक्षत्र और वरियान योग का प्रभाव दिन को और भी शुभ बना रहा है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन आत्मचिंतन, संयम और सेवा भाव का संदेश देता है। सकारात्मक सोच और श्रद्धा के साथ किए गए कार्य सफलता दिला सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi




















